IND vs NZ: संजू सैमसन ने अकेले बदल दिया भारतीय क्रिकेट का इतिहास! ट्रॉफी जीतते ही हो गया चमत्कार
IND vs NZ Final T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट के अनसंग हीरो कहे जाने वाले संजू सैमसन ने रविवार को एक बार फिर टीम के लिए धमाकेदार पारी खेली। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में संजू ने रिकॉर्ड्स की ऐसी झड़ी लगाई कि महान बल्लेबाजों की फेहरिस्त में अपना नाम दर्ज करा लिया। भारत ने न्यूज़ीलैंड को हराकर तीसरी बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की है और इस जीत के सबसे बड़े हीरो संजू सैमसन रहे।
विराट कोहली और अफ़रीदी के क्लब में एंट्री (IND vs NZ Final T20 World Cup 2026)
संजू सैमसन ने फाइनल में महज़ 33 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ वे दुनिया के सिर्फ तीसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल (89 रन) और फाइनल (89 रन) दोनों में अर्धशतक जड़े हों। इससे पहले यह कारनामा केवल पाकिस्तान के शाहिद अफ़रीदी (2009) और भारत के दिग्गज विराट कोहली (2014) ही कर सके थे।

संजू ने खेली फाइनल की सबसे बड़ी पारी
संजू सैमसन ने आज 46 गेंदों में 5 चौकों और 8 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 89 रनों की तूफानी पारी खेली। भले ही वे शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने मार्लन सैम्युअल्स (85)* के 10 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अब टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड संजू सैमसन के नाम दर्ज हो गया है।
अहमदाबाद में लगा रनों का अंबार
संजू और अभिषेक शर्मा (52 रन) की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी कर भारत को वो नींव दी, जिस पर 255/5 का विशाल स्कोर खड़ा हुआ। यह टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। मिडल ऑर्डर में ईशान किशन (54 रन) और अंत में शिवम दुबे (8 गेंदों में 26 रन) के कैमियो ने भारत को सुरक्षित स्थिति में पहुंचाया।
गेंदबाजों ने ढाया कहर
256 रनों के जवाब में न्यूज़ीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। अक्षर पटेल ने फिन एलेन और ग्लेन फिलिप्स को चलता किया, तो जसप्रीत बुमराह ने अपनी पहली ही गेंद पर रचिन रवींद्र का विकेट लेकर स्टेडियम में मौजूद सवा लाख दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। टिम साइफर्ट (52) ने संघर्ष किया, लेकिन हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती की सधी हुई गेंदबाजी के सामने कीवी पारी बिखर गई।












Click it and Unblock the Notifications