PM मोदी के बाद अब CM योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी, दोनों में बिहार लिंक, भड़के रवि किशन- 'दिखा दी गंदी सोच'
UP CM Yogi Mother Abusive Comments Case: राजनीतिक विवादों में एक बार फिर मातृत्व का अपमान सामने आया है। बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर अत्यंत आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी की, जिससे यूपी में आक्रोश फैल गया।
7 मार्च 2026 को लखनऊ के अटल चौराहा पर बड़ी संख्या में युवा और भाजपा समर्थक सड़कों पर उतरे-मौलाना का पुतला फूंका, नारेबाजी की और सख्त कार्रवाई की मांग की। गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन (MP Ravi Kishan) ने भी कड़ी निंदा की और कहा कि यह नफरत वाली सोच का परिचय है, जो भारतीय संस्कृति में कभी स्वीकार नहीं होगी।

Who Is Maulana Abdullah Saleem: कौन है मौलाना? क्या कहा?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बिहार के अररिया जिले के जोकी हाट निवासी मौलाना अब्दुल्लाह सलीम एक मजहबी जलसे में यूपी के गौकशी कानून की आलोचना कर रहे थे। उन्होंने भड़काऊ अंदाज में कहा कि यूपी में ऐसा कानून है कि अगर किसी के पास 'योगी जी की अम्मा...भी मिल जाए, तो पुलिस एनकाउंटर कर देती है या पैरों में छेद कर देती है। उन्होंने गौमाता को लेकर भी अपमानजनक बातें कही और मुख्यमंत्री की मां को इस संदर्भ में खींचा। यह टिप्पणी गौ-रक्षा कानून को निशाना बनाने के बहाने की गई, लेकिन मातृत्व का अपमान कर समाज में नफरत फैलाने वाली साबित हुई।
Lucknow Protest on Maulana Abdullah Saleem: लखनऊ में प्रदर्शन और आक्रोश
7 मार्च को हजरतगंज के अटल चौराहा पर सैकड़ों युवा जमा हुए। मौलाना अब्दुल्ला सलीम का पुतला फूंका, पैरों तले कुचला और 'शव यात्रा' निकाली। नारे लगाए- 'मां का अपमान बर्दाश्त नहीं', 'मौलाना को गिरफ्तार करो'। चेतावनी दी कि 4 दिनों में FIR और गिरफ्तारी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन होगा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के परिवार को विवाद में खींचना गलत है। ऐसे बयान समाज में गलत संदेश देते हैं और महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाते हैं। पुलिस-प्रशासन ने शांत कराने की कोशिश की, लेकिन नोकझोंक भी हुई। अभी तक कोई FIR की पुष्टि नहीं, लेकिन मांग तेज है।
Ravi Kishan Rebuked: रवि किशन का पलटवार
गोरखपुर सांसद और अभिनेता रवि किशन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मौलाना की टिप्पणी की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि 'भारतीय संस्कृति में मां सर्वोच्च सम्मान की प्रतीक है। किसी की मां पर अभद्र टिप्पणी अत्यंत निंदनीय और अस्वीकार्य है। जो लोग मातृत्व का अपमान करते हैं, वे अपनी संस्कारहीनता और नफरत वाली सोच दिखाते हैं। ऐसी मजहबी सोच महिलाओं के प्रति क्या है, समाज देख रहा है। देश ऐसे बयानों को कभी स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने अपील की कि सार्वजनिक जीवन में शालीनता और मर्यादा बनाए रखें, और महिलाओं-माताओं के सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट हों।
PM Modi Mother Abusive Comments Case: यह विवाद PM मोदी की मां से जुड़ा पुराना मुद्दा याद दिलाता है
यह पहली बार नहीं जब राजनीतिक मंचों पर माताओं का अपमान हुआ। कुछ समय पहले बिहार में RJD-कांग्रेस के मंच से PM मोदी की स्वर्गीय मां हीराबेन पर अभद्र टिप्पणियां हुईं थीं। PM मोदी ने खुद भावुक होकर कहा था कि 'मां ही हमारा संसार और स्वाभिमान है। मेरी मां को गालियां देना देश की मां-बहन-बेटियों का अपमान है।'
मामले में बिहार के दरभंगा में पुलिस ने आरोपी मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जिसके बाद उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
बिहार में एंटी मोदी-योगी सुर?
गौर करने वाली बात यह है कि पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणियां करने वाला भी बिहार राज्य से ही है। एक दरभंगा से मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा और दूसरा अररिया जिले से मौलाना अब्दुल्ला सलीम है।
यह मामला अब सांप्रदायिक तनाव और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का केंद्र बन गया है। मौलाना अब्दुल्ला सलीम बिहार के हैं और आए दिन विवादित बयान देते रहे हैं। यूपी में भाजपा कार्यकर्ता और योगी समर्थक इसे 'नफरत फैलाने की साजिश' बता रहे हैं। पुलिस जांच कर रही है, लेकिन फिलहाल आक्रोश चरम पर है। ऐसे बयान समाज में विभाजन पैदा करते हैं-कानून को सख्ती से लागू कर ऐसी हरकतों पर रोक लगनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications