'पतली कमरिया' पर कॉलेज में बनी रील्स, सोशल मीडिया पर मची हाय-हाय, जांच शुरु
मप्र के सागर जिले के राहतगढ़ स्थित सरकारी कॉलेज में छात्राओं और छात्रों द्वारा पतली कमरिया तेरी, हाय—हाय गाने पर रील्स बनाने के मामले में बवाल मच गया। कॉलेज प्रशासन मामले में जांच करा रहा है।

Madhya Pradesh के सागर जिले में राहतगढ़ सरकारी कॉलेज में बीते दिनों छात्राओं ने मस्ती के मूड में पतली कमरिया तेरीण... हाय हाय हाय.. भोजपुरी गाने पर रील्स बनाई थी, इसको देखकर छात्राओं को चिढ़ाने के लिए कॉलेज के लड़कों ने कॉलेज के गेट के बाहर अश्लील तरीके से इसी गाने पर रील बना डाली। इसमें एक छात्र बाइक पर खड़े होकर अपनी कमर मटका रहा था, बाकी छात्र गाने के बोल पर अश्लील एक्शन करते दिख रहे हैं। दोनों रील्स सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बवाल मच गया और कॉलेज के माहौल को लेकर प्रबंधन की किरकिरी होने लगी। फिलहाल मामले में जांच कराई जा रही है।

अनुशासन समिति से कराई जा रही जांच
कॉलेज के प्राचार्य चंदन सिंह सागर ने बताया कि दो वीडियो सामने आए हैं। इनमें एक वीडियो कॉलेज परिसर के बाहर का है। कॉलेज के बाहर स्टूडेंट क्या कर रहे हैं, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। दूसरा वीडियो कॉलेज की छात्राओं का बताया जा रहा है। हालांकि, वीडियो कॉलेज का है या नहीं? इसकी जांच कराई जा रही है। वीडियो में दिख रही छात्राएं कॉलेज की ड्रेस में नजर जरूर आ रही हैं। मामले की जांच अनुशासन समिति को सौंपी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications