Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Balen Shah: कौन हैं बालेन शाह, 35 की उम्र में बनने वाले हैं नेपाल के नए PM! क्या है धर्म? पत्नी क्या करती है?

Who is Balen Shah Nepal Next PM: नेपाल की राजनीति इस समय एक ऐसे चेहरे के इर्द-गिर्द घूम रही है, जिसे कुछ साल पहले तक लोग सिर्फ एक रैपर के रूप में जानते थे। लेकिन अब वही शख्स देश की सत्ता के सबसे बड़े दावेदार बन चुके हैं। हम बात कर रहे हैं बालेन शाह की, जो महज 35 साल की उम्र में नेपाल के अगले प्रधानमंत्री बनने की दहलीज पर खड़े हैं।

नेपाल में आम चुनाव की मतगणना जारी है। बालेन शाह की RSP ने नेपाल चुनाव में बड़ा उलटफेर कर दिया है। पार्टी 20 सीटें जीत चुकी है और 98 पर बढ़त बनाए हुए है। पार्टी ने CPN-UML के चेयरमैन और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के होम सीट झापा-5 में भी उनसे आगे निकल गई है। चुनाव आयोग के मुताबिक 9 मार्च तक पूरी मतगणना खत्म होने की उम्मीद है। ऐसे में अब चर्चा तेज हो गई है कि बालेन शाह बहुत जल्द नेपाल के प्रधानमंत्री बन सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं बालेन शाह के बारे में।

Who is Balen Shah Nepal Next PM

कौन हैं बालेन शाह? (Who is Balen Shah)

बालेन शाह एक नेपाली राजनेता, रैपर हैं। बालेन शाह काठमांडू के मेयर रह चुके हैं। बालेन शाह का पूरा नाम बालेंद्र शाह है। उनका जन्म 27 अप्रैल 1990 को नेपाल की राजधानी काठमांडू के नारादेवी इलाके में हुआ था। उनके पिता राम नारायण शाह आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं और मां का नाम ध्रुवदेवी शाह है।

बालेन शाह का परिवार मूल रूप से मधेश प्रदेश के महोत्तरी जिले से जुड़ा हुआ है, लेकिन उनके पिता की पोस्टिंग काठमांडू के आयुर्वेद अस्पताल में होने के बाद परिवार यहीं बस गया।

Balen Shah Caste: बालेन शाह हिंदू धर्म को मानते हैं। हालांकि उनके नाम की वजह से कई बार लोगों को भ्रम हो जाता है कि वह मुस्लिम हैं, लेकिन वह नेपाली हिंदू परिवार से आते हैं। उनका परिवार मैथिली पृष्ठभूमि से जुड़ा है और उनका संबंध न्यूआर समुदाय से भी माना जाता है।

Balen Shah Net Worth: बालेन शाह की कुल संपत्ति?

रिपोर्टों के मुताबिक बालेन शाह की कुल संपत्ति करीब 5 से 6 करोड़ नेपाली रुपये के आसपास आंकी जाती है। वहीं उनकी मासिक कमाई लगभग 3 लाख रुपये से ज्यादा बताई जाती है।

बालेन शाह की लोकप्रियता सिर्फ नेपाल तक सीमित नहीं रही।साल 2023 में टाइम मैगजीन ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया। इसके अलावा न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी उनकी प्रोफाइल स्टोरी प्रकाशित की थी।

परिवार में कौन-कौन हैं (Balen Shah Family)

बालेन शाह एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। उनके पिता राम नारायण शाह आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं। बालेन शाह की पत्नी सबीना काफ्ले पब्लिक हेल्थ वर्कर हैं। उनके भाई चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, बहन पेंटर हैं और उनके जीजा बैंकिंग सेक्टर में काम करते हैं।

Who is Balen Shah Nepal Next PM

इंजीनियर से रैपर तक का सफर (Balen Shah Engineer to Rapper Journey)

  • बालेन शाह बचपन से ही संगीत और रचनात्मक गतिविधियों में रुचि रखते थे। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई काठमांडू के वीएस निकेतन स्कूल से की।
  • इसके बाद उन्होंने काठमांडू के हिमालयन व्हाइटहाउस इंटरनेशनल कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री हासिल की। इसके बाद वह भारत आए और कर्नाटक के विश्वेश्वरैया टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में मास्टर्स किया।
  • इंजीनियरिंग पढ़ाई के दौरान ही वह नेपाल के अंडरग्राउंड हिप-हॉप सीन में सक्रिय हो गए।
  • 2012 में उन्होंने अपना पहला गाना 'सडक बालक' रिलीज किया, जिसमें शहर के युवाओं की मुश्किलों और सामाजिक असमानता की बात की गई थी। इसके बाद उन्होंने यूट्यूब के बैटल रैप शो Raw Barz में हिस्सा लिया और धीरे-धीरे नेपाल के 'नेफॉप' यानी नेपाली हिप-हॉप सीन में पहचान बना ली।
  • उनके कई गानों में भ्रष्टाचार, गरीबी और राजनीतिक व्यवस्था पर तीखा हमला होता था। यही वजह थी कि युवा वर्ग में उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ती गई।
Who is Balen Shah Nepal Next PM

बालेन शाह 2022 में राजनीति में एंट्री और बड़ा धमाका (Political Entry 2022)

  • नेपाल की राजनीति में बालेन शाह की एंट्री किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। साल 2022 में उन्होंने अचानक घोषणा कर दी कि वह काठमांडू के मेयर का चुनाव लड़ेंगे। उस समय वह सिर्फ 32 साल के थे और किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़े नहीं थे।
  • चुनाव प्रचार के दौरान उनका अलग अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। वह अक्सर काले ब्लेजर, काली जींस और काले चश्मे में प्रचार करते नजर आते थे। निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर उन्होंने चुनाव लड़ा और बड़े राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों को हराकर काठमांडू के मेयर बन गए।
  • उन्हें करीब 61,767 वोट मिले, जबकि नेपाली कांग्रेस की उम्मीदवार सृजना सिंह को 38,341 वोट मिले। बालेन शाह काठमांडू के इतिहास में पहले ऐसे उम्मीदवार बने जो निर्दलीय होकर मेयर बने।
  • काठमांडू के मेयर के रूप में उनका कार्यकाल कई फैसलों की वजह से चर्चा में रहा। उन्होंने नगर परिषद की बैठकों का लाइव टेलीकास्ट शुरू कराया ताकि प्रशासन में पारदर्शिता लाई जा सके।
  • शहर में कचरा प्रबंधन की समस्या को सुलझाने के लिए निजी कंपनियों को जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया और कई जगहों से अवैध ढांचे हटाए गए। हालांकि इन फैसलों को लेकर विवाद भी हुआ, खासकर सड़क किनारे कारोबार करने वालों और अवैध निर्माण हटाने को लेकर।
  • 2015 में भारत की ओर से हुई कथित अघोषित नाकाबंदी के दौरान बालेन शाह काफी सक्रिय रहे थे। नेपाल में आए भूकंप के समय भी उन्होंने राहत सामग्री लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
Balen Shah Nepal Next PM

2025 के Gen Z आंदोलन और ओली सरकार का पतन (Nepal Gen Z Protest)

2025 के आखिर में नेपाल में युवाओं के बड़े विरोध प्रदर्शन हुए जिन्हें Gen Z आंदोलन कहा गया। इन प्रदर्शनों के बाद नेपाल में केपी शर्मा ओली की सरकार गिर गई। इसके बाद जनवरी 2026 में बालेन शाह ने काठमांडू के मेयर पद से इस्तीफा दे दिया और राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) में शामिल हो गए। पार्टी ने उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया।

2026 के आम चुनाव में बालेन शाह ने झापा-5 सीट से चुनाव लड़ा। यह वही सीट है जहां उनका मुकाबला नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से हुआ। शुरुआती रुझानों में शाह यहां करीब 4 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। अगर उनकी पार्टी बहुमत के करीब पहुंचती है तो 35 साल की उम्र में वह नेपाल के प्रधानमंत्री बन सकते हैं।

Balen Shah Nepal Next PM

FAQs Balen Shah Profile

1. बालेन शाह कौन हैं?
बालेन शाह नेपाल के इंजीनियर, रैपर और पूर्व काठमांडू मेयर हैं जो 2026 में प्रधानमंत्री पद के प्रमुख दावेदार बने हैं।

2. बालेन शाह की उम्र कितनी है?
बालेन शाह का जन्म 27 अप्रैल 1990 को हुआ था। वह 35 साल के हैं।

3. बालेन शाह किस धर्म को मानते हैं?
बालेन शाह हिंदू धर्म को मानते हैं।

4. बालेन शाह की पत्नी कौन हैं?
उनकी पत्नी का नाम सबीना काफ्ले है, जो पब्लिक हेल्थ सेक्टर में काम करती हैं।

5. बालेन शाह पहले क्या करते थे?
राजनीति में आने से पहले वह स्ट्रक्चरल इंजीनियर और प्रसिद्ध नेपाली रैपर थे।

6. बालेन शाह कब काठमांडू के मेयर बने थे?
वह 2022 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में काठमांडू के मेयर चुने गए थे।

7. बालेन शाह किस पार्टी से जुड़े हैं?
वह राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़े हैं।

8. बालेन शाह की शिक्षा क्या है?
उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर और स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में मास्टर्स किया है।

9. बालेन शाह का रैप करियर कब शुरू हुआ था?
उन्होंने 2012 में 'सडक बालक' गाने से नेपाली हिप-हॉप सीन में एंट्री की थी।

10. बालेन शाह क्यों चर्चा में हैं?
नेपाल के 2026 आम चुनाव में उनकी पार्टी की बढ़त के कारण वह प्रधानमंत्री बनने के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+