क्या है Donald Trump का One Big Beautiful Bill? America से लेकर भारत तक मचा बवाल
Donald Trump One Big Beautiful Bill: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक नया विधेयक पेश किया है, जिसका नाम है - 'One Big, Beautiful Bill Act'। यह प्रस्ताव न केवल अमेरिका में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बन गया है। इस विधेयक का प्रमुख उद्देश्य वर्ष 2017 में लागू किए गए टैक्स कट्स को स्थायी बनाना है। इस बिल में कई अहम प्रस्ताव शामिल हैं जैसे कि सीमा सुरक्षा को मजबूत करना, सरकारी खर्चों में कटौती करना और कर प्रणाली में व्यापक सुधार करना। ट्रंप प्रशासन का दावा है कि यह विधेयक आर्थिक विकास को गति देगा और करदाताओं को राहत पहुंचाएगा।
हालांकि, इस प्रस्ताव में शामिल कुछ प्रावधानों ने विवाद भी खड़ा कर दिया है। विशेष रूप से उस सुझाव की तीखी आलोचना हो रही है, जिसमें कहा गया है कि अमेरिका में रह रहे अप्रवासी नागरिक यदि अपने मूल देश पैसे भेजते हैं, तो उन पर 5% टैक्स लगाया जाएगा। यह प्रावधान विशेष रूप से भारतीय, मैक्सिकन और अन्य प्रवासी समुदायों के लिए गंभीर चिंता का कारण बन गया है, क्योंकि यह उनके परिवारों की आर्थिक सहायता पर सीधा प्रभाव डाल सकता है।

What's Not Beautiful About the 'Big Beautiful Bill?
इस बिल को लेकर अमेरिकी राजनीति और वैश्विक स्तर पर कई तरह के विवाद खड़े हो गए हैं। इस विधेयक में शामिल कुछ प्रावधान ऐसे हैं, जिनके कारण इसकी काफी आलोचना हो रही है।
अप्रवासी नागरिकों द्वारा विदेश पैसे भेजने पर 5% टैक्स
सबसे बड़ा विवाद इसी प्रस्ताव पर है। यह अप्रवासियों द्वारा अपने परिवार को भेजे जाने वाले पैसे (remittances) पर टैक्स लगाने की बात करता है। भारत, मैक्सिको, फिलीपींस और अफ्रीकी देशों के लाखों प्रवासी इससे प्रभावित होंगे। इसे प्रवासी विरोधी बताया जा रहा है।
सामाजिक योजनाओं पर खर्च में कटौती
Medicaid, फूड स्टैम्प, हेल्थकेयर सब्सिडी जैसी योजनाओं पर खर्च कम करने का प्रस्ताव है। इससे निम्न-आय वर्ग और बुजुर्गों पर सीधा असर पड़ सकता है। विरोधी दलों का कहना है कि यह गरीबों पर चोट है।
बॉर्डर सिक्योरिटी पर अत्यधिक फोकस
अमेरिकी-मेक्सिको सीमा पर दीवार के लिए भारी फंडिंग का प्रावधान किया गया है। ट्रंप के पुराने "Build the Wall" एजेंडे को फिर से आगे बढ़ाया गया है। इसे नस्लीय विभाजन और मानवाधिकार हनन से जोड़ा जा रहा है।
अमीरों और कॉर्पोरेट सेक्टर को लाभ
टैक्स कट्स का बड़ा हिस्सा कॉरपोरेट्स और धनाढ्य वर्ग को फायदा पहुंचाता है। मध्यम और निम्न वर्ग को अपेक्षाकृत कम लाभ मिलने की आशंका है। आलोचकों का कहना है कि इससे आर्थिक असमानता और बढ़ेगी।
बजट घाटे में इज़ाफा
टैक्स में कटौती और सैन्य खर्च बढ़ने से राजकोषीय घाटा और राष्ट्रीय कर्ज़ बढ़ सकता है।
कई आर्थिक विशेषज्ञ इस पर चिंता जता चुके हैं।
हेल्थकेयर और ओबामाकेयर पर प्रभाव
इस विधेयक के ज़रिए Affordable Care Act (जिसे आमतौर पर ओबामाकेयर कहा जाता है) के कुछ महत्वपूर्ण प्रावधानों को कमजोर किए जाने की संभावना है। सरकार की ओर से मिलने वाली स्वास्थ्य बीमा सब्सिडी में कटौती का प्रस्ताव है, जिससे गरीब और निम्न-मध्यम वर्ग के लोगों के लिए बीमा खरीदना कठिन हो सकता है। यदि ये प्रस्ताव लागू होते हैं, तो अनुमान है कि लाखों अमेरिकी नागरिकों को झटका लग सकता है। जिससे सार्वजनिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ सकता है।
विधेयक की संरचना पर सवाल
यह बिल बहुत सारे विषयों को एक साथ मिलाकर पेश किया गया है टैक्स, सीमा सुरक्षा, बजट, अप्रवासन आदि। आलोचकों का कहना है कि यह 'एक बड़ा लेकिन उलझा हुआ' कानून है, जिससे पारदर्शिता और स्पष्टता की कमी हो जाती है।
अमेरिका को लग सकता है तगड़ा झटका
'द गार्जियन' की रिपोर्ट के अनुसार, विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस प्रस्ताव के लागू होने से
8.3 लाख से अधिक नौकरियों के खत्म होने की आशंका है
ऊर्जा बिलों में भारी बढ़ोतरी हो सकती है
लाखों टन अतिरिक्त प्रदूषण वातावरण में फैलने की संभावना है, जिससे जलवायु संकट और गहराएगा
ये भी पढ़ें Ramaphosa Vs Trump: जिस फोटो को दिखाकर ट्रंप ने अफ्रीकी राष्ट्रपति को चमकाया वो फर्जी निकली, US की किरकिरी












Click it and Unblock the Notifications