BJP-कांग्रेस को इंस्टा पर पीछे छोड़ते ही ‘Cockroach Janta Party’ का X अकाउंट ब्लॉक! क्या अब लड़ेंगे चुनाव?
Cockroach Janta Party Controversy: कुछ दिन पहले तक इंटरनेट मीम्स और मजाक तक सीमित दिख रही "Cockroach Janta Party" अब भारत की डिजिटल राजनीति का बड़ा चर्चा वाला नाम बन चुकी है। वजह सिर्फ इसका वायरल होना नहीं, बल्कि वह घटनाक्रम है जिसने सोशल मीडिया और राजनीति दोनों को चौंका दिया। दरअसल एक्स यानी पुराने ट्विटर ने भारत में Cockroach Janta Party के अकाउंट को ब्लॉक कर दिया। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई जब इंस्टाग्राम पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही थी और उसने फॉलोअर्स के मामले में भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) को भी पीछे छोड़ दिया था।
एक्स पर पार्टी का हैंडल "@CJP_2029" अचानक "Account Withheld" दिखाने लगा। साथ में लिखा था कि भारत में कानूनी मांग के जवाब में इस अकाउंट को रोका गया है। इसके बाद इंटरनेट पर बहस शुरू हो गई कि आखिर एक मीम-आधारित राजनीतिक मूवमेंट इतनी तेजी से कैसे वायरल हो गया।

बैन के बाद फिर लौटा 'Cockroach' (Cockroach Is Back After Ban)
"@CJP_2029 अकाउंट ब्लॉक होने के कुछ ही घंटों बाद इस ग्रुप ने नया हैंडल लॉन्च कर दिया। "@Cockroachisback" नाम से बनाए गए नए अकाउंट ने आते ही इंटरनेट पर फिर हलचल मचा दी। शुरुआत के कुछ घंटों में ही हजारों लोग इससे जुड़ गए और फॉलोअर्स तेजी से बढ़ने लगे। दिलचस्प बात यह रही कि अभिनेता प्रकाश राज समेत कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस नए हैंडल को सपोर्ट किया। इससे यह साफ हो गया कि यह सिर्फ एक मीम पेज नहीं रह गया है, बल्कि डिजिटल यूथ कल्चर का हिस्सा बन चुका है।
इंस्टाग्राम पर किस पार्टी के कितने फॉलोअर्स?
कॉकरोच जनता पार्टी की सबसे बड़ी चर्चा उसके सोशल मीडिया नंबरों को लेकर हो रही है। कुछ ही दिनों में इसने इंस्टाग्राम पर करोड़ों लोगों का ध्यान खींच लिया।
- कॉकरोच जनता पार्टी: 14.9 Million
- भारतीय जनता पार्टी: 8.8 Million
- कांग्रेस: 13.3 Million
- आम आदमी पार्टी: 1.9 Million

इन आंकड़ों ने राजनीतिक विश्लेषकों को भी चौंका दिया। हालांकि विशेषज्ञ मानते हैं कि सोशल मीडिया फॉलोअर्स और असली चुनावी ताकत में बहुत बड़ा फर्क होता है।
क्या सच में चुनाव लड़ेंगे कॉकरोच जनता पार्टी ?
यही सवाल अब सबसे ज्यादा पूछा जा रहा है। क्या कॉकरोच जनता पार्टी सिर्फ एक इंटरनेट जोक है या फिर यह आगे चलकर असली राजनीतिक दल बनने की कोशिश करेगी? फिलहाल इस समूह ने खुद को व्यंग्य और डिजिटल एक्टिविज्म तक सीमित बताया है। हालांकि इसके फाउंडर अभिजीत दीपके का कहना है कि वो अमेरिका से भारत में आकर जल्द ही इस मूवमेंट को शुरू करने वाला है।
लेकिन इसके ऑनलाइन फॉर्म के जरिए लाखों लोग जुड़ चुके हैं। दावा किया गया कि सिर्फ तीन दिनों में 20 लाख से ज्यादा लोगों ने इससे जुड़ने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया। कुछ शहरों में इससे जुड़े लोगों ने ऑफलाइन एक्टिविटी भी शुरू कर दी है। यही वजह है कि अब यह सिर्फ मीम कल्चर तक सीमित नहीं दिख रहा।
कॉकरोच जनता पार्टी ने अपनी वेबसाइट पर ''क्या यह सिर्फ मजाक है या गंभीर राजनीतिक आंदोलन?'' के बारे में लिखा है, ''CJP खुद को खुलकर एक "सटायर पॉलिटिकल मूवमेंट" और "पब्लिक प्रेशर कैंपेन" बताती है। यानी इसकी शुरुआत भले ही मजाक और इंटरनेट व्यंग्य के रूप में हुई हो, लेकिन इसके पीछे सिर्फ ह्यूमर नहीं, बल्कि सिस्टम और राजनीति पर तंज भी छिपा है।
पार्टी का सबसे चर्चित नारा "मैं भी कॉकरोच" दरअसल उस कथित अपमानजनक टिप्पणी को पलटकर इस्तेमाल करने की कोशिश है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर गुस्सा दिखा था। इसी तरह इसका टैगलाइन "सेक्युलर। सोशलिस्ट। डेमोक्रेटिक। लेज़ी।" भी जानबूझकर व्यंग्यात्मक अंदाज में बनाया गया है, जो भारतीय राजनीति और संविधान की भाषा पर इंटरनेट स्टाइल कटाक्ष माना जा रहा है।

लेकिन कहानी सिर्फ मीम्स तक सीमित नहीं है। पार्टी से जुड़ने वाले लोगों की संख्या वास्तविक बताई जा रही है, इसकी मांगें सार्वजनिक हैं और संस्थापक अभिजीत दिपके कई बार साफ कर चुके हैं कि उनका मकसद "क्रॉनिकली ऑनलाइन" यानी हमेशा इंटरनेट पर रहने वाली युवा पीढ़ी को वोटिंग और लोकल चुनावों में भागीदारी की तरफ ले जाना है।
यही वजह है कि अब यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि क्या Cockroach Janta Party आने वाले समय में सिर्फ डिजिटल आंदोलन रहेगी या फिर स्थानीय स्तर पर असली चुनावी राजनीति में भी उतर सकती है।
सोशल मीडिया पर ट्रेंड होना और चुनाव जीतना दोनों अलग चीजें हैं। भले ही कॉकरेच जनता पार्टी इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई हो, लेकिन जमीनी राजनीति में भाजपा अब भी देश की सबसे बड़ी और संगठित पार्टी है। हाल के चुनावों में भाजपा ने कई राज्यों में मजबूत प्रदर्शन किया है। इसलिए राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि CJP फिलहाल डिजिटल असंतोष और मीम राजनीति का प्रतीक ज्यादा है, न कि चुनावी चुनौती। लेकिन एक बात साफ है। भारत की नई पीढ़ी अब राजनीति को सिर्फ भाषणों से नहीं, बल्कि मीम्स, व्यंग्य और वायरल इंटरनेट कल्चर के जरिए भी देखने लगी है।
आखिर क्या है Cockroach Janta Party?
कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP खुद को एक "Satirical Political Outfit" कहती है। यह कोई आधिकारिक राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि इंटरनेट पर शुरू हुआ एक व्यंग्यात्मक आंदोलन है, जिसने बेरोजगारी, राजनीति और सिस्टम पर कटाक्ष करते हुए युवाओं के बीच जगह बनाई।
इस मूवमेंट की शुरुआत उस विवाद के बाद हुई, जब भारत के मुख्य न्यायाधीश Surya Kant की कथित टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। आरोप लगा कि उन्होंने बेरोजगार युवाओं की तुलना "कॉकरोच" और "पैरासाइट" से की थी। बाद में इस बयान को लेकर सफाई और माफी भी सामने आई, लेकिन तब तक इंटरनेट ने इस शब्द को एक नए डिजिटल आंदोलन में बदल दिया था। यहीं से " कॉकरोच जनता पार्टी का जन्म हुआ।
कौन है अभिजीत दीपके? (Who Is Abhijeet Dipke)
इस वायरल मूवमेंट के पीछे जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह है अभिजीत दीपके। करीब 30 साल के अभिजीत खुद को पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रैटेजिस्ट बताते हैं। उनका बैकग्राउंड भी काफी दिलचस्प है। वह पहले आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया और चुनावी कैंपेन से जुड़े रहे हैं। बताया जाता है कि उन्होंने दिल्ली चुनाव 2020 के दौरान डिजिटल मीम और ऑनलाइन कैंपेन स्ट्रैटेजी पर काम किया था। वह दिल्ली सीएमओ में फेलो एडवाइजर की भूमिका में भी रह चुके हैं। फिलहाल अभिजीत अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें अरविंद केजरीवाल का समर्थक माना जाता रहा है।
क्या है CJP का मेनिफेस्टो?
Cockroach Janta Party का मेनिफेस्टो पूरी तरह व्यंग्यात्मक अंदाज में लिखा गया है, लेकिन उसके मुद्दे गंभीर हैं। पार्टी खुद को "सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक और लेज़ी" बताती है।
इसके कुछ प्रमुख मुद्दे इस तरह हैं:
- रिटायरमेंट के बाद चीफ जस्टिस को राज्यसभा सीट न मिले
- दल बदलने वाले सांसद-विधायकों पर 20 साल का चुनावी बैन
- महिलाओं को 50 प्रतिशत राजनीतिक प्रतिनिधित्व
- मीडिया की गलत सूचना पर कार्रवाई
- वोट डिलीट करने के मामलों की जांच
यह मेनिफेस्टो युवाओं की नाराजगी, बेरोजगारी और राजनीतिक सिस्टम से असंतोष को व्यंग्य के जरिए सामने लाता है।
इंटरनेट को इतना क्यों पसंद आ रहा CJP?
Cockroach Janta Party की सबसे बड़ी ताकत उसकी भाषा और इंटरनेट कल्चर है। यह पारंपरिक राजनीतिक भाषणों की जगह मीम्स, व्यंग्य, फनी पोस्टर्स और जनरेशन-Z वाली ह्यूमर स्टाइल का इस्तेमाल करती है। इसके समर्थक खुद को बेरोजगारी, महंगाई, एग्जाम प्रेशर और सोशल दबाव से जूझने वाले "सर्वाइवर" बताते हैं। यही वजह है कि लाखों युवा इससे जुड़ाव महसूस कर रहे हैं।














Click it and Unblock the Notifications