NEET UG 2026: खुल गया NTA का फीस रिफंड पोर्टल, क्या है अपने पैसे वापस लेने का पूरा प्रोसेस?

NEET UG 2026 दोबारा परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने साफ किया है कि रद्द की गई पुरानी परीक्षा के लिए जमा की गई फीस वापस की जाएगी। 3 मई को हुई परीक्षा पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दी गई थी, जिसके बाद देशभर में छात्रों और अभिभावकों ने विरोध जताया था।

अब 21 जून को दोबारा परीक्षा कराई जाएगी। इसी बीच NTA गुरुवार से फीस रिफंड पोर्टल शुरू करने जा रही है। एजेंसी ने छात्रों से बैंक डिटेल भरते समय खास सावधानी बरतने को कहा है ताकि पैसा सीधे सही खाते में पहुंच सके। वहीं, परीक्षा केंद्र, भाषा विकल्प और शिकायत प्रक्रिया को लेकर भी नई जानकारी साझा की गई है।

NEET UG 2026 Fee Refund Portal

NEET UG: कब शुरू होगा रिफंड पोर्टल

NTA गुरुवार से रिफंड पोर्टल शुरू करेगी। इस पोर्टल पर जाकर उम्मीदवार अपनी बैंक डिटेल भर सकेंगे। एजेंसी ने कहा है कि फीस वापसी में बैंक या पेमेंट गेटवे चार्ज शामिल नहीं होंगे। छात्रों को अकाउंट होल्डर का नाम, बैंक खाता नंबर, IFSC कोड और बैंक का नाम सही तरीके से भरना होगा। गलत जानकारी देने पर रिफंड में परेशानी हो सकती है।

ये भी पढ़ें: NTA की तिजोरी फुल, छात्रों का भविष्य गुल! 6 साल में कमाए 3500 करोड़ से ज्यादा, फिर क्यों लीक हो रहे NEET पेपर?

किस कैटेगरी को कितनी फीस वापस मिलेगी

रिपोर्ट के मुताबिक जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1700 रुपये वापस मिलेंगे।

  • OBC और EWS वर्ग के छात्रों को 1600 रुपये रिफंड किया जाएगा।
  • SC, ST और PwD उम्मीदवारों को 1000 रुपये वापस मिलेंगे।
  • वहीं NRI उम्मीदवारों को 9500 रुपये की फीस लौटाई जाएगी।

दोबारा परीक्षा के लिए नहीं लगेगी नई फीस

NTA ने साफ किया है कि री-एग्जाम देने वाले छात्रों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। पुरानी परीक्षा रद्द होने के बाद अब नई परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी, जिसमें जरूरी औपचारिकताओं का समय भी शामिल रहेगा।

परीक्षा की भाषा नहीं बदल सकेंगे छात्र

एजेंसी ने FAQ नोटिस जारी करते हुए बताया कि आवेदन के समय चुनी गई परीक्षा की भाषा को अब बदला नहीं जा सकेगा। इसके अलावा परीक्षा केंद्र छात्रों द्वारा चुने गए शहरों के आधार पर रैंडम तरीके से दिए जाएंगे।

शहर विकल्प को लेकर क्या बोली NTA

कुछ छात्रों ने शिकायत की थी कि आवेदन के दौरान कई शहरों का विकल्प नहीं दिख रहा था। इस पर NTA ने कहा कि यह समस्या भाषा उपलब्धता से जुड़ी हुई है। जिन शहरों में किसी खास भाषा में परीक्षा की व्यवस्था नहीं थी, वहां विकल्प सीमित दिखाई दिए।

पेपर लीक मामले की जांच जारी

NEET UG 2026 पेपर लीक मामले की जांच Central Bureau of Investigation यानी CBI कर रही है। NTA महानिदेशक अभिषेक सिंह (Abhishek Singh) ने कहा कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष होगी और लीक में शामिल हर व्यक्ति की पहचान की जाएगी, चाहे उसका किसी भी संस्था से संबंध क्यों न हो।

इस मामले को लेकर संसदीय समिति ने भी NTA अधिकारियों को तलब किया है। NTA चेयरपर्सन प्रदीप कुमार जोशी (Pradeep Kumar Joshi) समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को 21 मई को चर्चा के लिए बुलाया गया है।

शिकायत कहां दर्ज कर सकते हैं छात्र

अगर किसी छात्र को परीक्षा या रिफंड प्रक्रिया से जुड़ी परेशानी है तो वह NTA हेल्पडेस्क ईमेल [email protected] पर शिकायत या सवाल भेज सकता है।

ये भी पढ़ें: NEET Re-Exam: एक्शन मोड में धर्मेंद्र प्रधान, परीक्षा को फूलप्रूफ बनाने के लिए दिए कौन से 5 बड़े निर्देश?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+