Dhurandhar OTT Release: एक बार फिर रिलीज होगी 'धुरंधर', स्ट्रीम होगा रॉ एंड अनदेखा पार्ट, मेकर्स का बड़ा दांव
Dhurandhar OTT Release: आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल 'धुरंधर' अब एक बार फिर OTT पर रिलीज होने जा रही है लेकिन ट्विस्ट ये है कि इस बार 'धुरंधर: द रिवेंज' नहीं बल्कि सिर्फ पहला पार्ट 'धुरंधर' ही दोबारा स्ट्रीम किया जाएगा। चलिए समझते हैं कि आखिर इसके पीछे मेकर्स ने क्या तगड़ा दांव खेला है।
ओटीटी पर दोबारा रिलीज हो रही है 'धुरंधर'
रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' ने थिएटर से लेकर ओटीटी तक कैसा हंगामा मचाया था, ये बताने की शायद जरूरत ही नहीं है। तभी तो आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर पार्ट 1' अब एक बार फिर ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। हां, थोड़ा कन्फ्यूजन जरूर हुआ होगा लेकिन मामला ये है कि इस बार फिल्म का वही पहला पार्ट Uncut यानी Undekha Cuts के साथ रिलीज किया जाएगा।

क्या है मेकर्स का सॉलिड प्लान?
माना जा रहा है कि इस अनकट वर्जन में कई ऐसे एक्स्ट्रा सीन्स, डिलीटेड फुटेज और छोटे-छोटे हिंट्स जोड़े जा सकते हैं, जो सीधे 'धुरंधर: द रिवेंज' की कहानी की तरफ इशारा करेंगे। यही वजह है कि मेकर्स इसे सिर्फ एक साधारण री-रिलीज की तरह नहीं बल्कि दूसरे पार्ट की परफेक्ट बिल्डअप स्ट्रैटेजी के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं।
नेटफ्लिक्स पर आएगा रॉ एंड अनदेखा वर्जन
-नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है- आंधी आ रही है...इस बार और भी घातक। साथ ही बताया गया है कि फिल्म 'धुरंधर' (Raw एंड Unदेखा) 22 मई 2026 से हिंदी, तमिल और तेलुगू में स्ट्रीम होगी।
-दिलचस्प बात ये है कि फिल्म का ये अनकट वर्जन इंटरनेशनल Netflix पर पहले से ही रिलीज हो चुका है और अब आखिरकार इसे भारतीय दर्शकों के लिए भी लाया जा रहा है यानी अब इंडिया के फैंस भी वो Undekha Cuts और एक्स्ट्रा सीन्स देख पाएंगे, जिनकी चर्चा लंबे समय से सोशल मीडिया पर हो रही थी।
OTT पर 'धुरंधर: द रिवेंज' कब होगी रिलीज ?
-19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तहलका मचाया था और कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। वहीं दूसरी ओर फैंस अब 'धुरंधर: द रिवेंज' की OTT रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
-अब ये ब्लॉकबस्टर फिल्म 4 जून 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर स्ट्रीम होने जा रही है, जिसे लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि उससे पहले मेकर्स ने फैंस को एक और बड़ा सरप्राइज दे दिया है।
बॉक्स ऑफिस के बड़े रिकॉर्ड
'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए दुनियाभर में 1798 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। फिल्म ने भारत में 1372 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है जबकि ओवरसीज मार्केट से 426 करोड़ रुपए की शानदार कमाई दर्ज की है। वहीं फिल्म का नेट घरेलू कलेक्शन करीब 1146 करोड़ रुपए रहा है जिसके साथ ये भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।













Click it and Unblock the Notifications