Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 21 May: GT vs CSK, गुजरात-चेन्नई मैच में कौन जीता टॉस

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आईपीएल में आज गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए करो या मरो वाली स्थिति है। हारने पर चेन्नई सुपर किंग्स बाहर हो जाएगी। गुजरात के लिए इस मुकाबले से कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि टॉप चार में पहले ही एंट्री मिल गई है।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सिर्फ जीत ही प्लेऑफ़ का रास्ता नहीं है। जीत दर्ज करने के अलावा अन्य टीमों का प्रदर्शन भी खास मायने रखता है क्योंकि नेट रन रेट माइनस में है। दो सालों तक प्लेऑफ़ के लिए संघर्ष कर रही चेन्नई के लिए इस बार भी वही स्थिति दिख रही है।

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta

कौन जीता आज का टॉस

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बैटिंग करते हुए गुजरात को बड़ा स्कोर खड़ा करना पड़ेगा। शाम के समय हल्की ओस से गेंदबाजी पर असर होता है और बैटिंग आसान हो जाती है। 200 रनों तक का स्कोर भी सुरक्षित नहीं माना जा सकता है।

शुभमन गिल की धांसू फॉर्म

गुजरात की बैटिंग को कप्तान शुभमन गिल आगे से लीड कर रहे हैं। उनके बल्ला चल रहा है। उधर गेंदबाजी में राशिद खान, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज ने अपना काम बखूबी किया है। इस वजह से चेन्नई सुपर किंग्स का काम आसान नहीं होगा।

चेन्नई की तिकड़ी को करना होगा कमाल

चेन्नई को इस मुकाबले में अपनी गेंदबाजी के अलावा बैटिंग में धमाल मचाना होगा। संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़ और उर्विल पटेल के ऊपर काफी चीजें निर्भर करती हैं। करो या मरो वाले इस गेम में बल्लेबाजों को अपने गेंदबाजों का साथ देना होगा।

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+