IPL 2026: KKR के नए कप्तान बनेंगे हार्दिक पंड्या? 25 करोड़ वाले खिलाड़ी की जगह होंगे शामिल! दिग्गज का दावा

IPL 2026 Hardik Pandya News: आईपीएल 2026 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) का सफर बेहद निराशाजनक रहा है। टीम प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। इस खराब प्रदर्शन के बाद टीम की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और खराब फील्डिंग लगातार आलोचकों के निशाने पर है। सबसे ज्यादा गाज कप्तान हार्दिक पंड्या पर गिरी है, जिनकी कप्तानी और व्यक्तिगत प्रदर्शन को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं।

क्या मुंबई से बाहर होंगे पंड्या (IPL 2026 Hardik Pandya News)

इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने मुंबई इंडियंस के भविष्य और कप्तानी को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला सुझाव दिया है, जिसका सीधा असर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पर भी पड़ सकता है। क्रिकबज से बातचीत के दौरान माइकल वॉन ने मुंबई इंडियंस के मौजूदा संकट पर बेबाक राय रखी। जब उनसे पूछा गया कि मुंबई को हार्दिक पंड्या के साथ क्या करना चाहिए तो उन्होंने सीधा जवाब दिया कि उन्हें रिलीज (टीम से बाहर) कर देना चाहिए।

IPL 2026 1

क्या केकेआर में होगी पंड्या की एंट्री

वॉन ने आगे एक आउट ऑफ द बॉक्स रणनीति सुझाते हुए कहा कि मुंबई इंडियंस को हार्दिक पंड्या को रिलीज करके उनकी जगह केकेआर के पास मौजूद ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को वापस टीम में शामिल करना चाहिए। मैंने इस सीजन में काफी कुछ देख लिया है। हार्दिक को गुजरात से वापस मुंबई लाने का तालमेल मुझे कभी समझ नहीं आया।

बतौर कप्तान मुंबई के प्रदर्शन में आई गिरावट

वे गुजरात टाइटंस में अलग खिलाड़ियों और अलग कोच के साथ अच्छा काम कर रहे थे। वहां उन्होंने खिताब भी जीता था। मुझे लगता है कि इस समय मुंबई इंडियंस के किचन में बहुत सारे शेफ हो गए हैं, जिससे टीम का संतुलन बिगड़ गया है। हार्दिक पंड्या पिछले तीन सीजन से मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाल रहे हैं, लेकिन टीम का ग्राफ लगातार नीचे गिरा है। कप्तान के तौर पर इस सीजन में उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन भी बेहद साधारण रहा है।

क्रिकेट दिग्गजों का मानना है कि यदि मुंबई इंडियंस वॉन के सुझाव पर अमल करती है और हार्दिक को रिलीज करती है तो कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) उन्हें अपनी टीम का कप्तान बनाने के लिए मोटी बोली लगा सकती है। वहीं कैमरून ग्रीन (जिन्हें केकेआर ने 25.20 करोड़ में रिटेन किया था) को वापस लाने से मुंबई को एक मजबूत ऑलराउंडर मिल जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+