Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

घाना की एक फैक्‍ट्री में एक संक्रमित शख्‍स ने 533 लोगों को दिया Coronavirus का इंफेक्‍शन

अकरा। घाना के राष्‍ट्रपति नाना अकुफो अडो ने देश में बढ़ते कोरोना वायरस मामलों पर अहम बयान दिया है। राष्‍ट्रपति ने जानकारी दी है कि अब तक देश में 22 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 494 लोग ठीक हो चुके हैं। घाना के राष्‍ट्रपति ने कहा है कि देश में एक संक्रमित मरीज ने एक फिश प्रोसेसिंग फैक्‍ट्री में 533 सहकर्मियों को इंफेक्‍शन दे डाला है। रविवार को उन्‍होंने एक इंटरव्‍यू के दौरान यह बयान दिया है।

ghana

घाना में अब 4,700 केस

घाना की अथॉरिटीज ने शुक्रवार को बताया था कि टेमा सिटी में एक फैक्‍ट्री के 533 लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण है। लेकिन उन्‍होंने इसके अलावा कोई और जानकारी नहीं दी थी। राष्‍ट्रपति अफुको अडो ने कहा, 'सभी 533 लोग एक ही व्‍यक्ति से संक्रमित हुए हैं।' उन्‍होंने यह नहीं बताया कि जब सुरक्षा के उपाय फैक्‍ट्री में थे तो कैसे वायरस फैक्‍ट्री में फैल गया। राष्‍ट्रपति ने बताया कि 533 पॉजिटिव केस घाना के कुल संक्रमित मामलों को 11.3 प्रतिशत हैं। इस नए आंकड़े के साथ घाना में अब कुल केसेज की संख्‍या 4,700 पहुंच गई है। पश्चिमी अफ्रीका में अब घाना कोरोना वायरस से सबसे ज्‍यादा प्रभावित देश बन गया है।

देश में है तीन हफ्तों का लॉकडाउन

राष्‍ट्रपति ने बताया कि महामारी के सामने आने के बाद से अब तक 160, 501 टेस्‍ट्स किए जा चुके हैं। उन्‍होंने बताया कि अफ्रीका में घाना ऐसा देश है जहां पर सबसे ज्‍यादा टेस्‍ट्स किए जा रहे हैं। राष्‍ट्रपति अडो के शब्‍दों में, 'हमारी जो रणनीति लागू की गई है उसमें आक्रामक तरीके से हम लोगों का पता लगा रहे हैं, उनके टेस्‍ट्स कर रहे हैं और वायरस का खत्‍म करने के लिए हर संभव इलाज मुहैया करा रहे हैं।' उन्‍होंने मई के अंत तक सार्वजनिक तौर पर लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी है। देश में सभी स्कूलों और यूनिवर्सिटीज को भी बंद रखने के लिए कह दिया गया है। अफुको अडो ने घाना के दो बड़ी शहरों राजधानी अकारा और कुमासी में लागू तीन हफ्तों के लॉकडाउन में ढील दी है। उनकी बड़ी चिंता लॉकडाउन की वजह से देश की अर्थव्‍यवस्‍था को लेकर है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+