Parliament Session: राहुल गांधी पर भड़के बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, बताया- ‘प्रोपेगेंडा लीडर'
Parliament Session: बजट सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत सोमवार (9 मार्च) से हुई है। पहले ही दिन दोनों सदनों में विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया। इसी सत्र में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की भी तैयारी है। विपक्षी सांसदों के हंगामे पर बीजेपी सांसदों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। निशिकांत दुबे ने इस पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी पर भी निशाना साधा।
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। दुबे ने नेता विपक्ष को प्रोपेगेंडा लीडरबताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष में राहुल गांधी जैसा प्रचार करने वाला नेता पहले कभी नहीं देखा था। वह राष्ट्रहित से ऊपर अपना एजेंडा रखते हैं।

Parliament Session: राहुल गांधी पर भड़के निशिकांत दुबे
विपक्षी सांसदों ने लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में अमरेकिा के तेल खरीदने पर छूट और मिडिल ईस्ट संकट पर हंगामा किया। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सदन में सरकार की स्थिति पर जवाब भी दिया। हालांकि, विपक्षी सांसदों का हंगामा जारी रहा। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने इस पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी को याद रखना चाहिए कि देश संविधान के अनुसार चलता है। अनुच्छेद 94 के तहत स्पीकर को हटाने के लिए नोटिस दिया जाता है और उस पर चर्चा होती है।
Nishikant Dubey ने अविश्वास प्रस्ताव लाने पर भी विपक्ष को घेरा
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा स्पीकर के खिलाफ लाए प्रस्ताव पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर स्पीकर मौजूद नहीं हैं, तो इस पर फैसला कौन करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जब यह मुद्दा पहले से सूचीबद्ध है तो उस पर चर्चा किए बिना दूसरा स्थगन प्रस्ताव कैसे लाया जा सकता है। दुबे ने विपक्ष से संविधान के प्रावधानों का पालन करने की अपील की। बीजेपी के कई और सांसदों ने भी विपक्ष के व्यवहार पर नाराजगी जताई है।












Click it and Unblock the Notifications