'वो कोई और नहीं, मेरी जान थी', गर्लफ्रेंड अदिति नहीं, Ishan Kishan ने इस खास शख्स को समर्पित की वर्ल्ड कप जीत
Ind Vs NZ Final, Ishan Kishan: रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ईशान किशन न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 216 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने का काम किया। जब वह ऐसा कर रहे थे तब किसी को अंदाज़ा नहीं था कि यह वह अपने भीतर आंसुओं का सैलाब दबाए बैठा है। ईशान किशन को इस मैच से ठीक पहले एक ऐसी खबर मिली जिसने उन्हें तोड़कर रख दिया।
अदिति हुंडिया स्टैंड में आईं थी नजर (Ind Vs NZ Final, Ishan Kishan)
स्टेडियम के स्टैंड्स में ईशान की गर्लफ्रेंड और मॉडल अदिति हुंडिया लाल टैंक टॉप और डेनिम में नज़र आईं। हालांकि उनकी मौजूदगी ने ईशान का आत्मविश्वास बढ़ाया, लेकिन मैच के बाद जो खुलासा हुआ उसने पूरी दुनिया को भावुक कर दिया। ईशान ने बताया कि फाइनल से ठीक एक दिन पहले उन्होंने अपनी चचेरी बहन को एक दर्दनाक सड़क हादसे में खो दिया था।

ईशान ने बल्ले से किया कमाल
ईशान ने अपनी इस मानसिक स्थिति को अपने साथी खिलाड़ी और दोस्त हार्दिक पंड्या के साथ शेयर किया था। हार्दिक ने उन्हें एक लीडर की तरह सलाह दी कि इस वक्त भावनाओं से ऊपर टीम और देश को रखना होगा। ईशान ने इस सलाह को गंभीरता से लिया और मैदान पर एक पेशेवर योद्धा की तरह उतरे। ईशान ने न केवल बल्ले से 25 गेंदों में 54 रन (4 चौके, 4 छक्के) कूटे, बल्कि फील्डिंग में भी चीते जैसी फुर्ती दिखाते हुए दो शानदार कैच लपके। संजू सैमसन के 89 और ईशान की इस आतिशी पारी के दम पर भारत ने 255/5 का रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया और अंततः 96 रनों से जीत दर्ज की।
विमेंस डे पर बहन को जीत की समर्पित
मैच के बाद ईशान ने भारी मन से कहा कि ईमानदारी से कहूं तो मैच से पहले मैंने अपनी बहन को खो दिया। मैंने आज उसके लिए खेला। मैं यह जीत उसे समर्पित करता हूं। आज 'इंटरनेशनल विमेंस डे' भी है, जिससे यह पल और भी खास हो जाता है।












Click it and Unblock the Notifications