America Iran War: जंग के बीच Trump के मन में आया लालच! ईरान के सबसे कमाऊ आईलैंड पर भेजेंगे अमेरिकी फौज!
America Iran War: अमेरिका, इजरायल और ईरान में जंग में तीनों तरफ से भारी बमबारी और स्ट्राइक हो रही है। लेकिन नुकसान ईरान का ज्यादा हो रहा है। अब इसी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नजर ईरान के खर्ग आईलैंड पर पड़ी है। यह आईलैंड ईरान के अधिकांश कच्चे तेल निर्यात को संभालता है। दिलचस्प बात यह है कि ईरानी सैन्य और न्यूक्लियर ठिकानों पर बढ़ते हमलों के बावजूद यह आईलैंड अब तक सुरक्षित रहा है। अगर इस आईलैंड पर हमला होता है तो इसका असर पूरी दुनिया के तेल बाजार पर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि आईलैंड इतना महत्वपूर्ण क्यों है।
ईरान से सिर्फ 25 किमी दूर है खर्ग
खर्ग आईलैंड ईरान के तट से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित है। इसे 1960 के दशक में अमेरिकी तेल कंपनी Amoco की मदद से विकसित किया गया था। आज यह ईरान का सबसे बड़ा कच्चा तेल निर्यात टर्मिनल है। Financial Times की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस टर्मिनल की क्षमता प्रतिदिन लगभग 7 मिलियन बैरल तेल लोड करने की है। जो कि ईरान के कुल कच्चे तेल के एक्सपोर्ट का लगभग 90 प्रतिशत है।

क्यों खास है ये आईलैंड?
खर्ग आईलैंड को दक्षिणी ईरान के प्रमुख तेल क्षेत्रों से पनडुब्बी पाइपलाइनों के जरिए जोड़ा गया है। यहां गहरे पानी में बनी लंबी जेटियां मौजूद हैं, जहां सुपरटैंकर आसानी से कच्चा तेल लोड कर सकते हैं। इसके अलावा आईलैंड के दक्षिणी हिस्से में बड़े-बड़ स्टोरेज टैंक और कर्मचारियों के रहने की सुविधाएं भी बनी हुई हैं। इस पूरे ढांचे के कारण यह टर्मिनल ईरान की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
अगर बंद हुआ ये आईलैंड तो क्या होगा?
Financial Times की एक रिपोर्ट में अमेरिकी एक्सपर्ट रिचर्ड नेफ्यू के हवाले से दावा किया गया है कि अगर यह टर्मिनल बंद हो जाए तो ईरान की अर्थव्यवस्था पूरी तरह गिर सकती है। उनके शब्दों में, इसके बिना अर्थव्यवस्था रसातल में चली जाएगी। हाल ही में ईरानी सैन्य ठिकानों और ईंधन डिपो पर कई बड़े हमले हुए, लेकिन खर्ग आईलैंड अब तक सुरक्षित बना हुआ है।
सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी तेल लोडिंग गतिविधि
Bloomberg की सैटेलाइट तस्वीरों के मुताबिक अमेरिका और इज़राइल के हवाई हमले शुरू होने के दो दिन बाद भी ईरान ने खर्ग आईलैंड से दूसरे देशों को तेल भेजना जारी रखा। 2 मार्च को सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों में दिखा कि आईलैंड के पूर्वी हिस्से में लगभग 2 मिलियन बैरल क्षमता वाला एक विशाल क्रूड कैरियर लोडिंग जेट्टी पर मौजूद था। यह गतिविधि उस समय चल रहे सैन्य अभियान Operation Epic Fury के दौरान दर्ज की गई थी।
अमेरिका के लिए 'रेड लाइन' क्यों है खर्ग?
जोखिमों को देखते हुए वाशिंगटन लंबे समय से खर्ग आईलैंड को रेड लाइन मानता रहा है। अगर इस आईलैंड को नष्ट कर दिया जाए या उस पर कब्जा कर लिया जाए, तो इससे ईरान की अर्थव्यवस्था को भारी झटका लग सकता है। हालांकि इसके जवाब में ईरान खाड़ी क्षेत्र में बने कई एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर्स को पर जवाबी हमले भी कर सकता है। जिसका असर पूरी दुनिया में तेल की कीमतों पर पड़ सकता है।
स्ट्रेट ऑफ होर्मूज भी बन सकता है बड़ा संकट
खर्ग आईलैंड के पास ही स्थित Strait of Hormuz दुनिया के सबसे रणनीतिक समुद्री मार्गों में से एक है। इस रास्ते से दुनिया के लगभग पांचवें हिस्से का तेल परिवहन होता है। अगर यहां कोई बड़ी जंग होती है तो पूरी दुनिया में सप्लाई हो रहा तेल बाधित हो सकता है।
ट्रंप ने दिया हमले का इशारा
राष्ट्रपति Donald Trump ने हाल ही में संकेत दिया है कि अमेरिकी सैन्य अभियान सिर्फ सैन्य और न्यूक्लियर ठिकानों तक सीमित नहीं रह सकता। तेल और दूसरे एनर्जी ढांचे को भी टारगेट किया जा सकता है। इसके अलावा ईरान को झुकाने के लिए भी इस पर असर हो सकता है।
ईरान-इराक युद्ध में भी बना था निशाना
खर्ग आईलैंड लंबे समय से एक रणनीतिक जगह माना जाता रहा है। 1980 के दशक में हुए Iran-Iraq War के दौरान भी इस पर कई बार बमबारी की गई थी, क्योंकि यह ईरान के तेल निर्यात का मुख्य केंद्र था। आज भी ईरान के लगभग सभी कच्चे तेल का निर्यात इसी आईलैंड से होता है। यहां से तेल से भरे टैंकर Strait of Hormuz के रास्ते एशियाई बाजारों की ओर जाते हैं, जिनमें खास तौर पर China सबसे बड़ा खरीदार है।
वाशिंगटन के फैसले पर टिका है भविष्य
अब अगर ट्रंप इस आईलैंड पर हमला करते हैं तो यह सीधा ईरान की कमर पर वार होगा। लेकिन इसमें बड़ी तादाद में ईरानी लोग भी मारे ज सकते हैं। जिसका असर ट्रंप की राजनीति पर पड़ सकता है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है ,हमें कमेंट में बताएं।
-
1987 का ‘ट्रंप ऐड’ आज बना अमेरिका की रणनीति? ईरान पर वही पुरानी जिद फिर दिखी, दुनिया के लिए खतरे की घंटी! -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Fuel Crisis: अब कितने दिन का बचा है तेल का स्टॉक? और कितने जहाज आ रहे भारत? Strait of Hormuz से आई बड़ी खबर -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Iran-Israel Conflict Status: कब खत्म होगा महायुद्ध? भारत में ईरानी राजदूत ने बताया पूरा प्लान -
US Iran War: कौन रुकवाएगा अमेरिका-ईरान की जंग? भारत, पाकिस्तान या तुर्की? किसे मिलेगा क्रेडिट? -
Iran Israel War: क्या 9 अप्रैल को खत्म हो जाएगा ईरान-इजरायल युद्ध? ट्रंप के दावे का क्या है मतलब? -
US-Iran जंग में चौधरी बन रहे थे शहबाज-मुनीर, ईरान ने होर्मुज से लौटाया कराची जा रहा जहाज, धरी रह गई डिप्लोमेसी -
Iran Vs America War: परमाणु ठिकाने, हॉर्मुज की नाकेबंदी और सम्मान की जंग! ईरान क्यों नहीं चाहता युद्ध खत्म हो? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
Texas Refinery Blast: कैसे हुआ अमेरिका की सबसे बड़ी रिफाइनरी में धमाका? ईरान से जंग के बीच फैला पैनिक!- Video -
Iran America War: ईरानी राजदूत से विदेश मंत्री जयशंकर ने की मुलाकात, क्या हुई सीक्रेट बात?












Click it and Unblock the Notifications