Nobel laureate Svante Paabo को जश्न के दौरान तालाब में फेंका गया, देखिए वायरल वीडियो
Nobel laureate Svante Paabo को सेलिब्रेशन के दौरान तालाब में फेंका गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। Nobel laureate Svante Paabo thrown into pond during celebration
Nobel laureate Svante Paabo को सेलिब्रेशन के दौरान तालाब में फेंका गया। वैज्ञानिक स्वांते पाबो के साथियों ने उन्हें गोद में उठाया और तालाब में फेंक दिया। वैज्ञानिक स्वांते पाबो को तालाब में फेंके जाने का वीडियो नोबेल पुरस्कार समिति ने ट्वीट किया है। वैज्ञानिक स्वांते पाबो वीडियो वायरल होने के बाद और मशहूर हो गए हैं। Medicine Nobel Svante Paabo को देने की घोषणा होने के बाद सेलिब्रेट करते हुए उनके साथियों ने उनको एक छोटे तालाब में उठाकर फेंक दिया। मस्ती भरे इन लम्हों को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अविस्मरणीय लम्हे की कुछ तस्वीरें
मेडिसिन नोबेल विजेता स्वांते पाबो के सहयोगियों ने उन्हें तालाब में फेंक कर उनकी जीत का जश्न मनाया। वीडियो @NobelPrize पर शेयर किया गया है। ट्विटर हैंडल @maxplanckpress पर इस अविस्मरणीय लम्हे की कुछ तस्वीरें भी शेयर की गई हैं।

तालाब में नोबेल पुरस्कार विजेता
मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार का ऐलान होने के बाद विजेता स्वांते पाबो को उनके सहयोगियों ने जर्मनी के लेईपजिग में बनी संस्था- The Max Planck Institute for Evolutionary Anthropology (ट्विटर @MPI_EVA_Leipzig) में एक तालाब में फेंक दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आम तौर पर ऐसा सेलिब्रेशन तब होता है जब कोई इस संस्था से पीएचडी की डिग्री लेता है। हालांकि, पाबो के Nobel Prize जीतने के बाद भी उनके सहयोगियों ने इस मौके को वैसे ही सेलिब्रेट किया।

जर्मनी की संस्था में स्वीडन का वैज्ञानिक
नोबेल पुरस्कार समिति के ऑफिशियल हैंडल- (@NobelPrize) पर बेंजामिन वर्नोट के सौजन्य से शेयर किया गए वीडियो में देखा जा सकता है कि जर्मनी के मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट में वैज्ञानिक पाबो के सहयोगी उन्हें नोबेल पुरस्कार पर बधाई देने आए। स्वीडिश वैज्ञानिक स्वांते पाबो को उनके सहयोगियों ने मस्ती और उत्सव से भरे माहौल में उन्हें एक तालाब में फेंक दिया।
नीचे देखें वीडियो---
अनोखे सेलिब्रेशन पर जर्मन संस्था ने क्या कहा-
स्वीडिश वैज्ञानिक स्वांते पाबो को विलुप्त होमिनिन और मानव विकास के जीनोम के आसपास उल्लेखनीय शोध के लिए मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार दिया गया है। वैज्ञानिक पाबो के साथ अनोखे सेलिब्रेशन पर जर्मनी की संस्था ने कहा, "हम पूरी तरह से उत्साहित और खुश हैं।" वीडियो में साइंटिस्ट पाबो को झुकते हुए देखा जा सकता है।
सदियों पुरानी परंपरा
वैज्ञानिक को नोबेल अवॉर्ड मिलने के बाद तालाब में फेंकने की परंपरा को सदियों पुरानी बताया जा रहा है। कहा गया कि इसके बिना बधाई अधूरी होगी। नोबेल पुरस्कार के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर कर लिखा गया, नए मेडिसिन नोबेल विजेता स्वांते पाबो ने उस समय धूम मचा दी जब उनके सहयोगियों ने उन्हें एक तालाब में फेंक दिया।"
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान












Click it and Unblock the Notifications