Dhurandhar 2 BO Collection Day 2: 48 घंटे में 200 करोड़ पार, रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया तूफान
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड के पॉपुलर डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका किया है, जिसकी गूंज हर तरफ सुनाई दे रही है। फिल्म ने न सिर्फ शानदार ओपनिंग ली है बल्कि दूसरे दिन भी कमाई की रफ्तार बरकरार रखते हुए नए रिकॉर्ड कायम कर दिए हैं।
'धुरंधर: द रिवेंज' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा
फिल्म को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स ने साबित कर दिया है कि सही समय आने पर किस्मत वाकई पलटती है और इस बार ये बात रणवीर सिंह के करियर पर बिल्कुल फिट बैठती है।

दूसरे दिन भी बरकरार रहा कलेक्शन का तूफान
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'धुरंधर 2' ने पेड प्रीव्यू शोज से 43 करोड़ रुपये की कुल कमाई की थी। वहीं रिलीज होने के पहले दिन फिल्म ने 102.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 80.72 करोड़ रुपये की कमाई की है।
भाषाओं के हिसाब से दूसरे दिन की कमाई-
हिंदी: 78.94 करोड़
तेलुगू: 1.30 करोड़
तमिल: 44 लाख
कन्नड़: 3 लाख
मलयालम: 1 लाख
कुल मिलाकर फिल्म ने सिर्फ 48 घंटों में 226.27 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है।
रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में एंट्री
फिल्म 'धुरंधर 2' ने बेहद कम समय में 'बाजीराव मस्तानी' मूवी के 184 करोड़ रुपए के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। अब अगला टारगेट है रणवीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा' (Simmba) है जिसका कलेक्शन 240.22 करोड़ रुपए रहा था। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि 'धुरंधर 2' जल्द ही इस आंकड़े को पार कर रणवीर सिंह की टॉप 3 फिल्मों में शामिल हो जाएगी।
ईद वीकेंड में और बढ़ेगी रफ्तार
-फिल्म की कमाई अभी और तेज होने वाली है क्योंकि ये ईद वीकेंड में एंट्री कर रही है।ओपनिंग पहले ही 100 करोड़ रुपए से अधिक की रही है। वहीं अब वीकेंड पर फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल की उम्मीद की जा रही है।
-वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। वहीं ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म 'धुरंधर 2' का क्रेज अगले कुछ दिनों तक कम होने वाला नहीं है।
फिल्म की जबरदस्त स्टारकास्ट
इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में जासूस हमजा अली मजारी के रोल में रणवीर सिंह नजर आ रहे हैं। वहीं उनके साथ फिल्म में आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन भी अहम रोल निभा रही हैं। फिल्म में एक्ट्रेस यामी गौतम भी कैमियो करती नजर आई हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है।
क्या है 'धुरंधर 2' मूवी की कहानी?
'धुरंधर 2' की कहानी एक ऐसे जासूस की है, जो देश के लिए दुश्मन देश में रहकर खतरनाक मिशन को अंजाम देता है। दमदार एक्शन, इमोशन और देशभक्ति का मिश्रण दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
क्यों बन रही है 'धुरंधर 2' ब्लॉकबस्टर?
-रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग
-पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ
-दमदार स्टारकास्ट
-त्योहार का फायदा
कुल मिलाकर 'धुरंधर 2' सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि बॉक्स ऑफिस पर एक सुनामी बन चुकी है और अगर यही रफ्तार रही तो ये जल्द ही 500 करोड़ क्लब में शामिल होकर नया इतिहास रच सकती है।












Click it and Unblock the Notifications