गढ़वाल के हरिद्वार में पहले अमित शाह, कुमाऊं से अब राजनाथ सिंह, जानिए क्या है भाजपा का मिशन-2027 'हैट्रिक'
Uttarakhand BJP Mission 2027 hat-trick उत्तराखंड में भाजपा पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज हल्द्वानी में चुनावी हुंकार भरेंगे। भाजपा के बड़े नेताओं की ये दूसरी बड़ी रैली है। इससे पहले 7 मार्च को अमित शाह ने हरिद्वार से विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया।
हरिद्वार सनातन का केंद्र होने के साथ ही उत्तराखंड में पहाड़ और मैदान का केंद्र भी माना जाता है। भाजपा अधिकतर अपने कार्यक्रमों की शुरुआत हरिद्वार से ही करती है। इसके साथ ही 2022 के चुनाव में हरिद्वार जिले में भाजपा की स्थिति भी खराब रही थी। 11 में से सिर्फ तीन सीटों पर ही भाजपा चुनाव जीत पाई थी।

ऐसे में 2027 में भाजपा को हरिद्वार पर फोकस करना है। यही वजह है अमित शाह ने हरिद्वार से चुनाव का शंखनाद किया। अमित शाह ने हरिद्वार से शंखनाद करने के बाद भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों और बड़े नेताओं के साथ टोली बैठक की थी, जिसमें आगामी चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटने और जीत का मंत्र भी दिया था। अब राजनाथ सिंह हल्द्वानी में जनसभा करेंगे।
धामी सरकार के चार साल के कार्यकाल
जिसमें धामी सरकार के चार साल के कार्यकाल और भाजपा सरकार के 9 साल के कार्यकाल पर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके जरिए भाजपा बड़ा संदेश देने जा रही है। राजनाथ सिंह उत्तराखंड की राजनीति को काफी करीब से समझते हैं। साथ ही इस समय केंद्रीय राजनीति में मोदी शाह के बाद तीसरे सबसे बड़े चेहरे हैं। राजनाथ सिंह के जरिए भाजपा सैन्य बाहुल्य प्रदेश में रक्षा मंत्री की इस जनसभा के जरिये सत्ताधारी पार्टी प्रदेश पूर्व सैनिकों को साधने की भी हरसंभव कोशिश करेगी।
कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी राजनीति का मुख्य केंद्र
जो कि दो लाख से अधिक हैं। कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी राजनीति का मुख्य केंद्र है। ऐसे में हल्द्वानी में राजनाथ सिंह की जनसभा के जरिए पूरे प्रदेश में भी बड़ा संदेश देने जा रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 मार्च को दोपह 12:55 बजे एमबी इंटर कालेज मैदान में पंहुचेंगे। यहां पर उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित जनसभा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वह अपराह्न 2:15 बजे आयोजन स्थल से रवाना होंगे। इस बीच भाजपा के जानकारों का कहना है कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी चुनाव से पहले बड़ी जनसभा के जरिए वोटरों को साधने की कोशिश की जाएगी।
जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल कार्यक्रम
धामी सरकार ने जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल कार्यक्रम को हल्द्वानी में आयोजित किया। जनसभा को लेकर हल्द्वानी में भाजपा की तैयारी पूरी कर ली है। इससे पूर्व शुक्रवार को सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित रक्षा मंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम एवं आयोजन की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी पहुंचे।
उन्होंने सर्किट हाउस, काठगोदाम में अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने एमबी इंटर कॉलेज मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।












Click it and Unblock the Notifications