Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पुतिन और शी जिनपिंग के खिलाफ एकजुट हो रहा NATO, कहा, चीन है चुनौती, रूस है खतरा

नाटो ने आगे कहा कि बीजिंग प्रमुख तकनीकी और औद्योगिक क्षेत्रों, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों और रणनीतिक सामग्री आपूर्ति श्रृंखलाओं को नियंत्रित करना चाहता है।

मैड्रिड ,30 जून : उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन ( NATO) ने चीन को सुरक्षा की दृष्टिकोण से सबसे बड़ा खतरा बताया है। स्पेन की राजधानी मैड्रिड में नाटो शिखर सम्मेलन में सदस्य देश इस 'सबसे बड़ी चुनौती' से निपटने की रणनीति पर चर्चा की। बैठक के दौरन नाटो के महासचिव येंस स्टॉल्टेनबर्ग ने रूस को भी 'सुरक्षा के लिए सीधा खतरा' बताया है। इस बीच नाटो गठबंधन को बड़ा सैन्य हिस्सा प्रदान करने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि यह शिखर सम्मेलन एक अचूक संदेश भेजेगा कि नाटो मजबूत और एकजुट है।

photo

चीन और रूस के संबंध पश्चिमी देशों के हितों के खिलाफ
सैन्य संगठन ने बुधवार को कहा कि चीन ने नाटो को चुनौती दी है और उसके रूस के साथ घनिष्ठ संबंध पश्चिमी देशों के हितों के खिलाफ हैं। नाटो ने यह भी कहा कि सभी नाटो सहयोगी चीन द्वारा यूरो-अटलांटिक सुरक्षा के लिए 'व्यवस्थित चुनौतियों' का समाधान करने के लिए मिलकर काम करेंगे और साझा जागरूकता को बढ़ावा देते हुए लचीलापन और तैयारियों को बढ़ाएंगे, और चीन की "जबरदस्ती रणनीति" से रक्षा करेंगे।

photo

चुनौती दे रहा है चीन
नाटो ने आगे कहा कि चीन की महत्वकांक्षाएं और नीतियां हमारे हितों, सुरक्षा और मूल्यों को चुनौती देती हैं। चीन अपने ग्लोबल फुटप्रिंट और प्रोजेक्ट पावर को बढ़ाने के लिए राजनीतिक, आर्थिक और सैन्य उपकरणों की एक विस्तृत श्रृंखला को नियोजित करता है जबकि अपनी रणनीति, इरादों और सैन्य निर्माण को लेकर अपारदर्शी रहता है।

photo

चीन की चाल और NATO की एकता
नाटो ने आगे कहा कि बीजिंग प्रमुख तकनीकी और औद्योगिक क्षेत्रों, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों और रणनीतिक सामग्री आपूर्ति श्रृंखलाओं को नियंत्रित करना चाहता है। संगठन ने कहा, हम सुरक्षा के लिए चीन द्वारा पेश की गई प्रणालीगत चुनौतियों का समाधान करने के लिए जिम्मेदारी से काम करेंगे और सहयोगियों को रक्षा और सुरक्षा की गारंटी देने के लिए नाटो की स्थायी क्षमता सुनिश्चित करेंगे।

photo

बता दें कि,बहुप्रतीक्षित रणनीतिक अवधारणा, 2010 के बाद पहली, मैड्रिड में एक ऐतिहासिक नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान जारी की गई थी जिसमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, न्यूजीलैंड और कोरिया की भागीदारी देखी गई थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+