युवक बोला– मेरी शादी नहीं हुई, हंस पड़ीं डीएम स्वाति भदौरिया, छूट पड़े ठहाके, मजेदार पल का वीडियो वायरल

DM PAURI GARHWAL IAS Swati Bhadauria उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल की डीएम स्‍वाति भदौरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में डीएम की सादगी भरा व्यवहार नजर आया। डीएम के सामने एक युवक ने अपने गांव की समस्याओं का जिक्र किया।

उसने यह भी बताया कि उसकी शादी नहीं हुई है। जिसके बाद डीएम स्‍वाति भदौरिया हंस पड़ीं। डीएम के साथ ही पूरा स्टाफ और अन्‍य लोगों के ठहाकों से पूरा कमरा गूंज उठा। युवक भी अपनी बात करते हुए हंस पड़ा। डीएम और युवक का ये वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

DM PAURI GARHWAL IAS Swati Bhadauria burst out laughing young man said i m not even married video

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक अपने गांव की समस्‍याएं डीएम को बता रहा है। डीएम बड़ी शालीनता के साथ उसकी बातें सुन रही हैं। युवक कहता है कि उसके गांव में पानी की दिक्‍कत है। सड़क ठीक से नहीं बनी है। उसका मकान भी ठीक से नहीं बना है जिसकी वजह से परेशानी होती है। इसके अलावा उसकी शादी भी नहीं हुई है। शादी की बात सुनकर डीएम हंस पड़ी आसपास बैठे अधिकारी भी हंसते हुए माहौल को हल्का करते हुए नजर आए। जिसके बाद युवक भी मुस्कुराता हुआ नजर आया।

स्‍वाति भदौरिया 2012 बैच की आईएएस अफसर हैं। उन्‍होंने इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स एंड कम्‍युनिकेशन से बीटेक किया है। उनको छत्‍तीसगढ़ कैडर मिला। उनकी शादी 2011 बैच के आईएएस नितिन भदौरिया से हुई है। शादी के बाद स्‍वाति ने छत्‍तीसगढ़ कैडर से उत्‍तराखंड कैडर में ट्रांसफर ले लिया। सबसे पहले उन्‍होंने देहरादून और मसूरी में एसडीएम के तौर पर काम किया। वह एमएसमई विभाग में एडिशनल सेक्रेटरी भी हैं। साथ ही खादी और ग्रामोद्योग विभाग उत्‍तराखंड में एडिशनल सीईओ पद का काम भी देखती हैं।

स्‍वाति भदौरिया कई अवॉर्ड से सम्मानित हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा स्वाति तब चर्चा में आईं जब उन्‍होंने अपने बेटे का एडमिशन आंगनबाड़ी केंद्र में कराया था। आईएएस अफसर की इस सादगी और व्यवहार की वजह से ही वह लगातार चर्चा का केंद्र बनी रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+