कनाडा में जल्द नौकरियों की होगी भरमार! स्थायी निवासी बनने का बेहतरीन मौका
कनाडा एक्सप्रेस एंट्री के तहत श्रम की कमी को दूर करने के लिए इसमें बदलाव पर विचार कर रहा है।
टोरंटो, 3 अक्टूबर : कनाडा में कुशल श्रम की बेहद कमी है। यह देश श्रमिकों की कमी से अधिक प्रभावित हुआ है। यहां पर नौकरियों के लिए सीट खाली पड़ी हुई हैं। ऐसे में कनाडा एक्सप्रेस एंट्री के तहत श्रम की कमी को दूर करने के लिए इसमें बदलाव कर रहा है। इसके अलावा, कनाडा विशिष्ट कार्य अनुभव और शिक्षित उम्मीदवार को स्थायी निवास (आईटीए) से संबंधित आवेदन करने के लिए निमंत्रण भी जारी कर सकता है। बता दें कि कनाडा में नौकरी की रिक्तियां रिकॉर्ड ऊंचाई पर है। सीआईसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा में नौकरी रिक्ति दर 5.7 प्रतिशत है।

श्रम की कमी को लेकर बदलाव के संकेत
कनाडा एक्सप्रेस एंट्री में देश में श्रम की कमी को दूर करने की कोशिश कर रहा है और जल्द ही इसमें बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है। देश में यह परिवर्तन 2023 में गति ले सकता है। कनाडा में नौकरी की रिक्तियां रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं। इसके लिए बड़े बदलाव किए जा रहे हैं।

कनाडा में बसना चाहते हैं?
कनाडा के एक्सप्रेस प्रवेश नियमों में अपेक्षित परिवर्तन किए जा रहे हैं। नवीनतम एक्सप्रेस एंट्री ड्रा के तहत 3,750 उम्मीदवारों को परमानेंट रेजीडेंसी इनविटेशन (permanent residency invitations) जारी किए। कैनेडियन एक्सपीरियंस क्लास (CEC), फेडरल स्किल्ड वर्कर प्रोग्राम (FSWP) और फेडरल स्किल्ड ट्रेड्स प्रोग्राम (FSTP) के योग्य उम्मीदवारों को इनविटेशन जारी किए गए थे।

कनाडा लोगों को बुला रहा है
कनाडा ने 14 सितंबर के ड्रा में 3,250 उम्मीदवारों को आमंत्रित किया था, वहीं 31 अगस्त के ड्रा में 2,750 लोगों को आमंत्रित किया गया था। यहां ध्यान देने वाली बात है कि पहले पांच ड्रॉ में, प्रत्येक ड्रॉ के लिए स्कोर आठ या नौ अंक कम हो गए।

कोरना के कारण बढ़ी परेशानी
वहीं, कोविड महामारी के कारण आवेदनों में बैकलॉग के कारण दिसंबर 2020 से शुरू होने वाले लगभग 18 महीनों के लिए एक्सप्रेस एंट्री ऑल-प्रोग्राम ड्रॉ को रोक दिया गया था।
(Photo Credit : Twitter, Pti & Other Social Media)












Click it and Unblock the Notifications