Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Madhu Malhotra का हुआ निधन, बॉलीवुड एक्‍ट्रेस ने खतरनाक विलेन से की थी शादी, पति के 12 महिलाओं से थे संबंध

Madhu Malhotra Death: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। 70 और 80 के दशक में अपनी खूबसूरती और अभिनय से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मधु मल्होत्रा का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने 13 मार्च 2026 को मुंबई में अंतिम सांस ली। उम्र से जुड़ी बीमारियों के कारण वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म जगत और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई।

मधु मल्होत्रा ने उस दौर में फिल्मों में कदम रखा जब हिंदी सिनेमा में कई बड़े सितारों का दबदबा था। इसके बावजूद उन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर इंडस्ट्री में एक अलग जगह बनाई। उन्होंने कई फिल्मों में सहायक और महत्वपूर्ण किरदार निभाए और अपने सहज अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींचा।

Madhu Malhotra Death

इन फिल्‍मों में आईं नजर

सत्ते पे सत्ता, रिश्ता कागजा का, कर्ज, हीरो, विश्वनाथ और कयामत जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता।उनकी अदाकारी की खासियत यह थी कि वे छोटे किरदारों में भी जान डाल देती थीं। कई फिल्मों में उन्होंने पारिवारिक और भावनात्मक भूमिकाएं निभाईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। अपने करियर के दौरान उन्होंने अलग-अलग तरह के रोल किए और लंबे समय तक फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनी रहीं।

90 के दशक के खूंखार विलेन से रचाई थी शादी

मधु मल्होत्रा की पर्सनल लाइफ भी अक्सर चर्चा में रही। उनकी शादी 90 के दशक के चर्चित और सबसे खूंखार फिल्म विलेन महेश आनंद से हुई थी। महेश आनंद बॉलीवुड में अपने दमदार और खतरनाक खलनायक के किरदारों के लिए जाने जाते थे और उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया था। कहा जाता है कि महेश आनंद की यह तीसरी शादी थी। दोनों का रिश्ता उस समय काफी चर्चा में रहा, क्योंकि अभिनेता की निजी जिंदगी पहले से ही कई रिश्तों और विवादों की वजह से खबरों में रहती थी।

Madhu Malhotra Death

नहीं चला दोनों का रिश्‍ता

मधु मल्होत्रा और महेश आनंद की लव लाइफ ज्यादा समय तक नहीं चल सकी। समय के साथ उनके रिश्ते में दूरियां आने लगीं और आखिरकार दोनों अलग हो गए। अलगाव के बाद मधु मल्होत्रा ने खुद को लाइमलाइट से दूर रखना ही बेहतर समझा और अपनी निजी जिंदगी को बेहद निजी बनाए रखा।

मधु के पति के 12 महिलाओं से थे संबंध, 5 से की शादी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महेश आनंद के निजी जीवन में कुल 12 महिलाओं से संबंध थे, जिनमें से कुछ के साथ लिव‑इन रिलेशनशिप थे और उन्होंने कुल पांच बार शादी की थी। उनकी पांच शादियों की थी। जिसमें पहली पत्नी बरखा रॉय (एक्तरेस रीना रॉय की बहन) से शादी, जो जल्दी टूट गई। दूसरी पत्नी मिस इंडिया इंटरनेशनल एरिका मारिया डिसूजा, जिनसे उनका एक बेटा त्रिशूल (बाद में नाम बदलकर एंथनी वोहरा) हुआ।

तीसरी पत्नी अभिनेत्री मधु मल्होत्रा थीं। चौथी पत्नी टीवी अभिनेत्री ऊषा बचानी थीं, जिनके दो बच्चे भी थे। पांचवीं पत्नी एक रूसी मॉडल लाना थीं, जिन्होंने उनकी मौत के समय उनकी लाश को श्मशान घाट तक पहुंचाया था। समाचार के अनुसार महेश आनंद अंत में अकेले रहे और उनकी लाश तीन दिन तक पड़ी रही क्योंकि कोई नहीं आया।

Madhu Malhotra Death: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का निधन, कैसे हुई मौत? कहां हुआ अंतिम संस्कार?
Madhu Malhotra Death: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का निधन, कैसे हुई मौत? कहां हुआ अंतिम संस्कार?

प्रशंसकों ने दी श्रद्धांजलि

मधु मल्होत्रा के निधन से फिल्म इंडस्ट्री ने एक अनुभवी कलाकार को खो दिया है। सोशल मीडिया पर कई कलाकारों और प्रशंसकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उनके द्वारा निभाए गए किरदार और फिल्मी सफर को आज भी याद किया जाता है, जो सिनेमा प्रेमियों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+