VIDEO: तबाही का लाइव सबूत! आधी रात को लेबनान की सीमा लांघकर घुसे इजरायली, हिजबुल्लाह के ठिकानों को किया ध्वस्त

मिडिल ईस्ट में जारी महायुद्ध अब सबसे खतरनाक दौर में पहुंच गया है। इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने उन सैनिकों का बॉडी-कैम फुटेज जारी किया, जो दक्षिणी लेबनान और बेरुत में घुसकर हिजबुल्लाह के ठिकानों को तबाह कर रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि धमाकों के बाद इमारतें मलबे में तब्दील हो चुकी हैं और इजरायली सैनिक उन खंडहरों के बीच तलाशी अभियान चला रहे हैं।

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने लेबनान सरकार को सीधे शब्दों में चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर हिजबुल्लाह को निशस्त्र नहीं किया गया, तो पूरे लेबनान के इंफ्रास्ट्रक्चर (बुनियादी ढांचे) को निशाना बनाया जाएगा। काट्ज़ ने कड़े लहजे में कहा, 'यह तो बस शुरुआत है, लेबनान को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।'

Israeli Troops Raid Beirut

IDF का दावा है कि उनके जवान उत्तरी इजरायल की रक्षा के लिए लेबनान सीमा पर डटे हुए हैं और पिछले एक हफ्ते से लगातार रात के अंधेरे में सर्जिकल स्ट्राइक कर रहे हैं।

ईरान में 24 घंटे में 200 ठिकानों पर बमबारी

जंग केवल लेबनान तक सीमित नहीं है। इजरायली वायुसेना (IAF) ने पिछले 24 घंटों में पश्चिमी और मध्य ईरान में 200 से अधिक ठिकानों पर भीषण बमबारी की है। इस हमले में 100 से ज्यादा लड़ाकों के मारे जाने की खबर है और 'राडवान फोर्स' के 60 से ज्यादा कमांड सेंटरों को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया है।

15 दिनों में 1500 मौतें

अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों को आज 15 दिन बीत चुके हैं। इन दो हफ्तों में मौत का आंकड़ा 1,500 के पार पहुंच गया है। सबसे ज्यादा आक्रोश ईरान के मिनाब शहर में हुए उस हमले को लेकर है, जहां एक लड़कियों के प्राइमरी स्कूल पर अमेरिकी मिसाइल गिरने से 170 मासूम बच्चों की जान चली गई थी। हिजबुल्लाह का कहना है कि वे ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की हत्या और इन मासूमों की मौत का बदला लेने के लिए इजरायल पर रॉकेट दाग रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+