मेरठ पुलिस का 'रेड कार्ड' एक्शन! 100 उपद्रवियों की लिस्ट तैयार, EID पर माहौल बिगाड़ा तो सीधे लगेगी रासुका

UP Hindi News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) जिले में ईद (EID) के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। शहर में शांति और सौहार्द बना रहे, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने करीब 100 ऐसे लोगों को चिन्हित किया है जिनका पिछला रिकॉर्ड विवादित रहा है।

सभी चिन्हित को 'रेड कार्ड' नोटिस थमाया जा रहा है, जिससे उपद्रवियों में हड़कंप मच गया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने पिछले 5 सालों के आपराधिक रिकॉर्ड और त्योहारों के दौरान हुई घटनाओं की गहन समीक्षा की है।

Police personnel

इस जांच में करीब 100 लोग ऐसे मिले हैं जो पहले भी सांप्रदायिक तनाव या विवाद पैदा करने में शामिल रहे हैं। पुलिस अब इन लोगों को रेड कार्ड जारी कर रही है। इस नोटिस का अर्थ है कि पुलिस की इन पर पैनी नजर है और जरूरत पड़ने पर इन्हें तत्काल गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

Meerut News: सड़कों पर नमाज पर पाबंदी और कड़े निर्देश

एसएसपी मेरठ, अविनाश पांडे ने शनिवार को स्पष्ट किया कि ईद की नमाज को लेकर धर्मगुरुओं और मस्जिद कमेटियों के साथ बैठक की जा चुकी है। जिले की 544 मस्जिदों और 146 ईदगाहों के प्रबंधन ने पुलिस को भरोसा दिया है कि किसी भी हाल में सड़कों पर नमाज अदा नहीं की जाएगी।

Meerut: लापरवाही बरती तो लगेगी रासुका (NSA)

पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं होगी। पिछले साल रेलवे रोड क्षेत्र में बैरिकेडिंग तोड़ने और पुलिस से धक्का-मुक्की जैसी घटनाएं सामने आई थीं, जिन्हें देखते हुए इस बार प्रशासन और अधिक सतर्क है। माहौल बिगाड़ने की छोटी सी भी कोशिश करने वालों पर सीधे मुकदमा दर्ज होगा और हालात को देखते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+