उत्तराखंड में भाजपा का 2027 चुनाव में हैट्रिक के लिए काम शुरू, जानिए कैसे और क्या है प्लानिंग
Uttarakhand BJP उत्तराखंड में भाजपा ने 2027 चुनाव में हैट्रिक के लिए खास प्लानिंग पर काम शुरू कर दिया है। पार्टी पहले उन सीटों पर फोकस कर रही है, जहां पार्टी चुनाव नहीं जीती है। ऐसी सीटों में पार्टी सेंधमारी करने के साथ ही खास प्लानिंग पर काम कर रही है।
इसी लक्ष्य के साथ भाजपा ने पिथौरागढ़ के सीमांत दूरस्थ के कई जनप्रतिनिधियों को पार्टी में शामिल किया है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा, मुनस्यारी नगर पंचायत अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में लोगों का पार्टी से जुड़ना, धारचूला विधानसभा में जीत का शुभ संकेत है।

यही वजह है कि राजनीतिक, सामाजिक तमाम तरह के कार्यकर्ता, पार्टी के विचारों में विश्वास जताकर, विकासयात्रा में सहयोगी बनना चाहते हैं। जिसका उदाहरण है, आप सब लोगों का सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय कर यहां इतनी बड़ी संख्या में होना।
उन्होंने कहा, दूरस्थ जिले पिथौरागढ़ की सीमांत विधानसभा से आप सब लोगों का आना सरकार और सांगठनिक कामों के प्रभाव को दर्शाता है। सुदूर एवं दुर्गम क्षेत्र से भी जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ लोगों का पार्टी में विश्वास जताना, वहां धारचूला विधानसभा में 27 में जीत का शुभ संकेत है। पिछली बार भी हम बेहद कम लगभग 1118 वोटों से जीत दर्ज करने से रह गए थे, वो कसर इस बार सौ फीसदी पूरी कर दी जाएगी।
बता दें कि हाल ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2027 में तैयारियों को लेकर भाजपा की प्रदेश टोली बैठक की। जिसमें चुनावी वर्ष में सभी लोगों को कार्यकर्ताओं की संतुष्टि और संगठन विस्तार पर जोर देने की बात कही। ताकि कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनता की समस्याओं को टारगेट कर उसका निवारण किया जाए। इसी तरह संगठन विस्तार के क्रम में बूथ एवं मंडल स्तर पर प्रकोष्ठों एवं विभागों की इकाइयों का शीघ्र गठन किया जाएगा।
जिनके आधार पर पार्टी की सक्रियता को पहले से अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। बैठक में तय हुआ कि सभी सांसद विधायक 2027 चुनाव की दृष्टि से कार्यकर्ताओं और जनता के बीच जाएं। उनके जनसामान्य के मुद्दों और व्यक्तिगत समस्याओं को सुने और उसके निवारण का प्रयास करें। इसमें महिला प्रकोष्ठ को भी खास जिम्मेदारी दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications