Bill Gates Affairs: रूसी खिलाड़ी, साइंटिस्ट! शादी के बाद भी 3 महिलाओं से था बिल गेट्स का अफेयर, खुद किया खुलास

Bill Gates Affairs: बिल गेट्स एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी टेक दुनिया की उपलब्धियां नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा बड़ा खुलासा है। अमेरिकी जांच के दौरान माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर Bill Gates ने माना कि शादीशुदा होने के बावजूद उनके तीन महिलाओं के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर थे।

गेट्स ने दावा किया कि कुख्यात यौन अपराधी Jeffrey Epstein को इन रिश्तों की जानकारी थी और वह इसी जानकारी का इस्तेमाल कर उन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था। इस खुलासे के बाद गेट्स और एपस्टीन के पुराने संबंधों को लेकर बहस फिर तेज हो गई है।

Bill Gates Affairs

तीन महिलाओं के साथ रिश्तों की पुष्टि

यूएस हाउस ओवरसाइट कमेटी के सामने दिए गए बयान में बिल गेट्स ने स्वीकार किया कि उनका रूसी ब्रिज खिलाड़ी Mila Antonova, न्यूक्लियर फिजिसिस्ट Karima Nigmatulina और मेडिकल इंडस्ट्रियलिस्ट Alice Jacobs Nesselrod के साथ अफेयर था। गेट्स ने माना कि ये रिश्ते उनकी शादी के दौरान रहे। उन्होंने कहा कि यह उनकी निजी जिंदगी का हिस्सा था और इससे उनके परिवार को काफी दर्द पहुंचा। हालांकि उन्होंने साफ किया कि इन रिश्तों का एपस्टीन के साथ उनके संपर्कों से कोई सीधा संबंध नहीं था।

ये भी पढे़ं: AI Summit से अचानक क्यों गायब हुए Bill Gates? भाषण ना देने के पीछे की वजह आई सामने,Epstein Files का लिंक!

एपस्टीन को थी निजी जिंदगी की पूरी जानकारी

गेट्स के मुताबिक, जेफरी एपस्टीन उनके निजी रिश्तों के बारे में काफी कुछ जानता था। जांच के दौरान सामने आए दस्तावेजों और ईमेल्स से यह संकेत मिला कि एपस्टीन के पास गेट्स की पर्सनल लाइफ से जुड़ी संवेदनशील जानकारी मौजूद थी। गेट्स ने कहा कि एपस्टीन सिर्फ तथ्यों तक सीमित नहीं था, बल्कि उसने कई झूठी बातें भी जोड़ दी थीं। उनका दावा है कि इन जानकारियों का मकसद उन पर प्रभाव बनाना और भविष्य में उनसे संपर्क बनाए रखने के लिए दबाव तैयार करना था।

ब्लैकमेल का खतरा, लेकिन नहीं हुई सीधी मांग

बिल गेट्स ने कहा कि एपस्टीन ने उन्हें कभी सीधे तौर पर ब्लैकमेल नहीं किया। फिर भी उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि वह ऐसा करने की योजना बना सकता था। गेट्स ने बताया कि कुछ ईमेल्स और बातचीत को देखकर यह आशंका पैदा हुई थी कि एपस्टीन उनकी निजी कमजोरियों का फायदा उठाने के बारे में सोच रहा था। उन्होंने कहा कि यह स्थिति असहज करने वाली थी, क्योंकि किसी के पास आपकी निजी जानकारी हो और वह उसका इस्तेमाल करने की क्षमता रखता हो, तो खतरा हमेशा बना रहता है।

क्यों मिलते थे एपस्टीन से?

गेट्स ने अपने बयान में कहा कि वह एपस्टीन से मुख्य रूप से फिलांथ्रोपी और सामाजिक प्रोजेक्ट्स पर चर्चा करने के लिए मिलते थे। उन्होंने माना कि उन्हें पहले से पता था कि एपस्टीन एक दोषी व्यक्ति है। इसके बावजूद उन्होंने उससे मुलाकात जारी रखी, जिसे अब वह अपनी बड़ी गलती मानते हैं। गेट्स ने कहा कि उस समय उन्हें लगा था कि कुछ सामाजिक पहलों पर बातचीत के लिए यह जोखिम लिया जा सकता है, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि यह फैसला गलत था।

ये भी पढे़ं: Bill Gates Damad: माइक्रोसॉफ्ट किंग का दामाद कौन हैं? कैसे Bill Gates की बेटी का जीता दिल? दिलचस्प है किस्सा!

पुराने रिश्तों पर फिर उठे सवाल

न्याय विभाग द्वारा हाल में जारी किए गए नए दस्तावेजों के बाद एपस्टीन के संपर्कों की दोबारा जांच शुरू हुई है। इसी प्रक्रिया में गेट्स का बयान भी रिकॉर्ड किया गया। उनके खुलासों ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि दुनिया के प्रभावशाली लोगों और एपस्टीन के बीच रिश्ते कितने गहरे थे। हालांकि गेट्स ने दोहराया कि उनका एपस्टीन के किसी भी अपराध से कोई लेना-देना नहीं था और उन्होंने सिर्फ उससे संपर्क बनाए रखने को अपनी भूल बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+