आसिम मुनीर का नया गेम? सऊदी और तुर्किये के साथ भारत के खिलाफ बना रहे इस्लामिक NATO? कितना बढ़ेगा खतरा?

Pak Saudi Turkiye Deal: मिडिल ईस्ट की पॉलिटिक्स में एक नया ट्विस्ट आने वाला है। अब तुर्किये अब पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हुए 'स्ट्रेटेजिक म्यूचुअल डिफेंस एग्रीमेंट' (Strategic Mutual Defence Agreement) में शामिल होने के लिए काफी एडवांस लेवल की बातचीत कर रहा है। अगर यह डील फाइनल हो जाती है, तो मिडिल ईस्ट में एक नया त्रिकोणीय सुरक्षा गठबंधन (Trilateral Security Alliance) देखने को मिल सकता है। सोर्सेज के मुताबिक, तुर्किये के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने इस प्रपोजल को अपनी मंजूरी दे दी है। यह सहमति तब बनी जब पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने तुर्किये के अपने दो दिनों दौरे के दौरान एर्दोगन से खास मुलाकात की थी। क्या है ये गठबंधन और भारत पर क्या होगा इसका असर, जानेंगे।

क्या हुई डील और उससे क्या होगा?

इस हाई-लेवल मीटिंग में दोनों पक्षों ने न सिर्फ द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर बात की, बल्कि एक बड़े लेवल की स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप पर भी चर्चा की। इस नए अरेंजमेंट के तहत उम्मीद की जा रही है कि तुर्किये अपनी एडवांस डिफेंस इंडस्ट्री और मिलिट्री टेक्नोलॉजी को पाकिस्तान और सऊदी अरब के साथ जोड़ देगा। इंटेलिजेंस सोर्सेज का कहना है कि इस प्रस्तावित रक्षा और रणनीतिक साझेदारी के नियम के साथ-साथ शर्तें और यह पूरा सिस्टम कैसे काम करेगा।

Pak Saudi Turkiye Deal

क्या बन रहा है 'इस्लामिक नाटो'? क्या है R-4 ग्रुप?

इंटेलिजेंस सोर्सेज ने इस नए अरेंजमेंट को सऊदी अरब के नेतृत्व वाले एक संभावित इस्लामिक नेटो की शुरुआत के रूप में डिस्क्राइब किया है। इसके साथ ही सोर्सेज ने 'R-4' यानी Regional Four नाम के एक नए ग्रुप के उभरने की तरफ भी हिंट दिया है, जिसमें पाकिस्तान, तुर्किये, मिस्र और सऊदी अरब शामिल हैं। इस ग्रुप का असली मकसद डिफेंस को-ऑर्डिनेशन और डिप्लोमैटिक बातचीत के जरिए मिडिल ईस्ट के शिफ्टिंग जियोपॉलिटिकल इक्वेशंस और रीजनल कॉन्फ्लिक्ट्स (क्षेत्रीय विवादों) को हैंडल करना है। दावा ये भी किया जा रहा है कि यह नया ब्लॉक Collective Security यानी एक साथ के सिद्धांत पर बेस्ड होगा। इसका मतलब यह है कि अगर किसी भी एक मेंबर देश पर खतरा आता है, तो उसे पूरे अलायंस पर खतरा माना जाएगा (कुछ हद तक नेटो जैसा)।

बार-बार किए आसिम मुनीर ने दौरे

पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने सुरक्षा संबंधों को बढ़ाने के लिए पिछले कुछ महीनों में लीबिया, सऊदी अरब, मिस्र, जॉर्डन, यूएई, ईरान, लेबनान और कतर के सीनियर प्रतिनिधियों के साथ बैक-टू-बैक् कई मीटिंग्स की हैं। इंटेलिजेंस सोर्सेज का यह भी कहना है कि इन सबके अलावा मुनीर ने मिडिल ईस्ट के कई पॉलिटिकल लीडर्स और मिलिट्री कमांडर्स के साथ कई ऐसी मीटिंग्स भी की हैं जिन्हें पूरी तरह से गुप्त रखा गया है, क्योंकि पाकिस्तान इस समय पूरे रीजन में अपने डिप्लोमैटिक और सिक्योरिटी फुटप्रिंट्स को तेजी से बढ़ाना चाहता है, जिस्से उसका प्रभाव बढ़ सके। दोनो पक्षों के बीच बातचीत जारी है।

भारत पर क्या होगा असर?

अगर भविष्य में कभी पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ पहलगाम, उड़ी या पुलवामा जैसा हमला किया तो जाहिर सी बात है कि भारत जवाब देगा। ऐसी स्थिति में अगर पैक्ट की बात मानी तो तुर्किये और सऊदी को भी पाकिस्तान के साथ इस जंग में उतरना पड़ सकता है। लेकिन इसमें इस बात को लेकर कोई जानकारी नहीं है कि ये देश पाकिस्तान की आतंकवादी गतिविधियों के बावजूद भी उसका समर्थन करेंगे या नहीं।

इसके अलावा तुर्किये के पास टॉप लेवल की डिफेंस टेक्नोलॉजी है जबकि पाकिस्तान के पास न्यूक्लियर हथियार के अलावा और कुछ नहीं है। उसमें भी, न्यूक्लियर हथियार के इस्तेमाल होने की संभावना न के बराबर है। तो क्या ऐसी स्थिति में तुर्किये अपने संसाधन एक ऐसे देश के लिए खर्च करेगा जो आतंकवाद को पालता हुआ आया हो? ये भी एक बड़ा प्रश्न है जिसका जवाब अभी किसी के पास नहीं है।

सऊदी अरब जाएगा भारत के खिलाफ?

सऊदी अरब और भारत के रिश्ते पाकिस्तान से भी ज्यादा मजबूत हैं। ऐसी स्थिति में उसका भारत के खिलाफ जाना भी असंभव के करीब दिख रहा है। साथ ही पाकिस्तान उस हैसियत का देश नहीं है जिसके लिए सऊदी भारत जैसे देश से अपने रिश्ते खराब करना चाहेगा। फिलहाल ये सारे पैक्ट अभी बातों में हैं, इनकी असलियत तब पता चलेगी जब ये धरातल पर होंगे और इनके एग्जीक्यूट होने की बारी आएगी।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+