AI Summit से अचानक क्यों गायब हुए Bill Gates? भाषण ना देने के पीछे की वजह आई सामने,Epstein Files का लिंक!
Bill Gates AI Summit 2026: नई दिल्ली में चल रहे भव्य AI Impact Summit 2026 के बीच सबसे बड़ी खबर यही रही कि माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स अब इस मंच से अपना निर्धारित कीनोट संबोधन नहीं देंगे। गुरुवार (19 फरवरी) को गेट्स फाउंडेशन ने इसकी जानकारी दी।
गेट्स फाउंडेशन ने कहा कि गहन विचार विमर्श के बाद यह फैसला लिया गया है ताकि समिट का फोकस उसकी मूल प्राथमिकताओं पर ही बना रहे। फाउंडेशन ने स्पष्ट किया कि भारत में स्वास्थ्य और विकास से जुड़े साझा लक्ष्यों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पहले जैसी ही मजबूत है। यानी कार्यक्रम से दूरी का मतलब भारत से दूरी नहीं है।

हफ्ते की शुरुआत में खबरें आई थीं कि गेट्स भारत दौरे के बावजूद समिट से दूर रहेंगे। उस वक्त फाउंडेशन ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा था कि वे तय कार्यक्रम के अनुसार भाषण देंगे। लेकिन अब आधिकारिक बयान के साथ तस्वीर साफ हो गई है।
बिल गेट्स की जगह AI Summit में कौन देगा भाषण?
फाउंडेशन ने बताया कि अब समिट में बिल गेट्स की जगह अब अंकुर वोरा फाउंडेशन का पक्ष रखेंगे। अंकुर वोरा गेट्स फाउंडेशन के अफ्रीका और भारत कार्यालयों के प्रेसिडेंट हैं। ने 19 फरवरी को दिल्ली में AI समिट में अपनी बात रखेंगे। अंकुर वोरा कई सालों से फाउंडेशन के कामों को देख रहे हैं। फाउंडेशन के कामकाज को लंबे समय से देख रहे वोरा नीति, स्वास्थ्य और विकास कार्यक्रमों से गहराई से जुड़े रहे हैं।
गेट्स इस सप्ताह भारत पहुंचे थे और आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री के पवन कल्याण से मुलाकात की। राज्य में फाउंडेशन समर्थित कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी हुआ। समिट में जहां सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) और सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) जैसे टेक दिग्गज मौजूद हैं, वहीं Jensen Huang ने भी अपना भारत दौरा रद्द कर दिया। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक वजह नहीं बताई, लेकिन चर्चाओं में इसे गेट्स प्रकरण से जोड़कर देखा जा रहा है।
क्या Epstein Files विवाद का असर? (Epstein Files Controversy)
गेट्स की गैरमौजूदगी ऐसे समय में सामने आई है जब अमेरिकी अपराधी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों में उनका नाम आने पर वैश्विक स्तर पर बहस छिड़ी हुई है। हाल ही में जारी लाखों पन्नों के दस्तावेजों में एपस्टीन के ईमेल शामिल हैं, जिनमें गेट्स के साथ कथित संपर्कों का जिक्र है।
इन दावों में निजी संबंधों और व्यक्तिगत व्यवहार को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। हालांकि गेट्स के प्रवक्ता ने इन्हें पूरी तरह निराधार और हास्यास्पद बताया है। NPR से बातचीत में उन्होंने कहा कि ये दस्तावेज केवल एपस्टीन की हताशा दिखाते हैं, क्योंकि उसके और गेट्स के बीच कोई सक्रिय संबंध नहीं था। गेट्स पहले भी एक इंटरव्यू में एपस्टीन से मुलाकात पर खेद जता चुके हैं और कहा था कि उन्हें उस फैसले पर पछतावा है।
क्या है इस AI समिट की खासियत? (India AI Impact Summit 2026)
16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 का उद्घाटन किया। 20 फरवरी तक चलने वाले इस आयोजन में 110 से अधिक देश और 30 अंतरराष्ट्रीय संगठन हिस्सा ले रहे हैं। करीब 20 राष्ट्राध्यक्ष और 45 से ज्यादा मंत्री इसमें शामिल हैं। साथ ही India AI Impact Expo 2026 में आम लोग भी देख पा रहे हैं कि एआई खेती, स्वास्थ्य और शिक्षा में किस तरह बदलाव ला सकता है।
समिट की थीम सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय है और इसका विजन तीन सूत्रों पर टिका है, जो इस प्रकार हैं, पीपल यानी मानव केंद्रित AI , प्लैनेट यानी पर्यावरण अनुकूल तकनीक और प्रोग्रेस यानी समावेशी विकास।












Click it and Unblock the Notifications