बांकीपुर सीट क्यों बन गई नाक की लड़ाई? महज एक सीट पर उपचुनाव में BJP के 40 स्टार कैंपनर, देखिए लिस्ट

Bankipur Bypoll BJP 40 Star Campaigners List: बिहार के बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को उपचुनाव होना है। ये सीट बीजेपी का गढ़ रही है। सालों से इस सीट पर नितिन नबीन और उसके परिवार का कब्जा रहा है। अब नितिन नबीन के राज्यसभा जाने के बाद ये सीट खाली हो गई है। अभिषेक बंटी के पीछे हटने के बाद बीजेपी ने यहां नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है।

बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के लिए ये सिर्फ एक सीट नहीं वर्चस्व की लड़ाई है। इसलिए पार्टी ने उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। एक उपचुनाव के लिए इस लेवल की तैयारी दिखा रही है कि भाजपा के लिए ये सीट कितना महत्त्व रखती है ।

Bankipur Bypoll BJP 40 Star Campaigners List

भाजपा के स्टार प्रचारकों के लिस्ट में राष्ट्रीय और राज्य स्तर के कई बड़े नेताओं के साथ-साथ लोकप्रिय चेहरों को भी जगह दी गई है। स्टार प्रचारकों की सूची में सबसे ऊपर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का नाम है। उनके अलावा बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, गिरिराज सिंह, राधा मोहन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और कई वरिष्ठ नेताओं को प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है। भोजपुरी गायक और नेता पवन सिंह तथा पहली बार विधायक बनीं मैथिली ठाकुर को भी प्रचार अभियान में शामिल किया गया है। इससे साफ है कि बीजेपी इस सीट को किसी भी कीमत पर गंवाना नहीं चाहती।

ये भी पढ़ें: 'उम्मीदवार भाग गया', PK को मिला चुनावी ब्रह्मास्त्र, बांकीपुर में BJP उम्मीदवार ने किसके डर से वापस लिया नाम?

बीजेपी की ओर से जारी सूची पर 13 जुलाई 2026 की तारीख दर्ज है, जबकि इसे मंगलवार को सार्वजनिक किया गया। माना जा रहा है कि पार्टी ने पहले ही प्रचार की रणनीति तैयार कर ली थी और अब चुनाव अभियान को तेज करने की तैयारी है।

बांकीपुर के लिए भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों की पूरी लिस्ट

  • नितिन नबीन
  • सम्राट चौधरी
  • संजय सरावगी
  • विनोद तावड़े
  • दीपक प्रकाश
  • नित्यानंद राय
  • गिरिराज सिंह
  • राधा मोहन सिंह
  • डॉ. संजय जायसवाल
  • रविशंकर प्रसाद
  • सतीश चंद्र दुबे
  • राज भूषण चौधरी
  • मंगल पांडेय
  • डॉ. दिलीप जायसवाल
  • अश्विनी कुमार चौबे
  • विजय कुमार सिन्हा
  • प्रमोद चंद्रवंशी
  • मनोज तिवारी
  • जीवेश कुमार
  • जनक राम
  • रामकृपाल यादव
  • मिथिलेश तिवारी
  • केदार प्रसाद गुप्ता
  • लखेंद्र पासवान
  • संजीव चौरसिया
  • पवन सिंह
  • रेणु देवी
  • सुमैथिली ठाकुर
  • शीला प्रजापति
  • कृष्ण कुमार मंटूस
  • संजय गुप्ता
  • रत्नेश कुमार
  • मनोज शर्मा
  • सीता साहू
  • रेशमी चंद्रवंशी
  • आनंद मिश्रा
  • सरोज रंजन पटेल
  • बलराम मंडल
  • सुषमा साहू
  • रूप नारायण मेहता
Bankipur Bypoll BJP 40 Star Campaigners List

अभिषेक कुमार बंटी भी करेंगे नीरज के लिए प्रचार

बांकीपुर सीट से पहले अभिषेक कुमार बंटी को उम्मीदवार बनाया गया था, लेकिन उनके पीछे हटने के बाद बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को मैदान में उतारा। अब अभिषेक बंटी ने भी पार्टी के फैसले का समर्थन करते हुए नीरज सिन्हा के लिए प्रचार करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह एक कार्यकर्ता के रूप में NDA उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे और लोगों से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे।

ये भी पढ़ें: Neeraj Sinha Afidavit: ग्रेजुएशन करने में लगे 10 साल! बांकीपुर से BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा की डिग्री पर विवाद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+