India Britain Trade: शराब, कार, चॉकलेट, भारत में आज से कई चीजें हो जाएंगी सस्ती, किस फैसले ने गिराए दाम?
India Britain Trade: भारतीय ग्राहक अब अपनी कुर्सी की पेटी बांध लें क्योंकि भारत और यूके के बीच हुआ 'कम्प्रेहेंसिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट' (CETA) आज यानी 15 जुलाई 2026 से लागू हो गया है। इसके बाद भारत में ब्रिटेन से इम्पोर्ट होने वाला काफी सारा सामान अब सस्ते दाम में मिलेगा। क्या है CETA और भारत में क्या-क्या सामान सस्ता मिलने वाला है आपको पूरा डिटेल में बताएंगे।
पिछले साल हुई थी डील
पिछले साल 24 जुलाई 2025 को लंदन में भारत और यूके के बीच CETA पर साइन हुए थे। यह समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूके के पीएम कीर स्टार्मर की मौजूदगी में हुआ था। इस सबंधों की नई शुरुआत से भारतीय एक्सपोर्ट्स को ब्रिटेन में ड्यूटी-फ्री यानी बिना कस्टम ड्यूटी के डायरेक्ट एंट्री मिल सकेगी। मतलब दोनों देशों की बल्ले-बल्ले।

कई सामानों से हट जाएगी इम्पोर्ट ड्यूटी
इस एग्रीमेंट के तहत भारत के 99% टैरिफ लाइन्स (सामानों) को यूके में ड्यूटी-फ्री एंट्री मिल जाएगी। इसके बदले में भारत भी यूके से आने वाले कुछ चुनिंदा सामानों पर इम्पोर्ट् ड्यूटी को कम करेगा। हालांकि, भारत इन टैक्स कटौतियों को तुरंत करने के बजाय अगले 5 से 10 सालों के चरणो में लागू करेगा, जिससेसे घरेलू उद्योगों को नुकसान न पहुंचे.
सस्ती होंगी लग्जरी कारें और ट्रक्स
ब्रिटेन से आने वाली कारों पर फिलहाल 110% तक भारी इंपोर्ट ड्यूटी लगती है, जिसे अगले 10 सालों में घटाकर सिर्फ 10% कर दिया जाएगा। इसमें पेट्रोल और डीजल मॉडल को शुरुआत से ही रियायत मिलेगी। इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और हाइड्रोजन गाड़ियों को यह छूट छठवें साल से मिलेगी, ताकि भारत के घरेलू ईवी (EV) मेकर्स को 5 साल का प्रोटेक्शन मिल सके। पहले 15 सालों में भारत यूके से कम ड्यूटी पर 3.78 लाख फुली बिल्ट पैसेंजर गाड़ियों के इम्पोर्ट् की इजाजत देगा, जिससे रोल्स रॉयस, एस्टन मार्टिन, मैकलारेन, जगुआर और लैंड रोवर जैसी कंपनियाँ लाभ उठाएंगी। साथ ही, यूके के ट्रक्स पर लगने वाली 44% ड्यूटी 5वें साल तक कोटा के तहत घटकर 8.8% रह जाएगी और सालाना कोटा 2,500 से बढ़कर 3,500 ट्रक्स हो जाएगा। कोटे से ज्यादा ट्रक्स के आयात पर 10वें वर्षत् तक ड्यूटी 22% हो जाएगी।
शराब प्रेमियों के लिए बड़े काम की खबर
स्कॉच व्हिस्की पर इंपोर्ट ड्यूटी 150% से घटकर तुरंत 75% हो जाएगी और अगले 10 सालों में यह 40% पर आ जाएगी। जिन (Gin) पर भी इसी तरह की फेज्ड कटौती होगी। अन्य प्रीमियम स्पिरिट्स (जैसे साइडर, मीड, साके, ब्रांडी, वोदका, टकीला) पर पहले साल ड्यूटी 150% से घटकर 110% और 10वें साल तक 75% हो जाएगी। यह कटौती केवल उन्हीं बॉटल्स पर लागू होगी जिनकी मिनिमम इंपोर्ट प्राइस $5 से $6 प्रति लीटर (या 750 मिली की बोतल के लिए लगभग $3.75 से $6) से अधिक है. इस कदम से प्रीमियम ब्रैंड्स की कीमतो में कमी आने की उम्मीद है।
रोजमर्रा के प्रोडक्ट्स, मेडिकल डिवाइसेज और चांदी का आयात
यूके से आने वाले चॉकलेट, मीठे बिस्कुट, सॉफ्ट ड्रिंक्स, कॉस्मेटिक्स, साबुन, परफ्यूम, शेविंग क्रीम और नेल पॉलिश जैसी चीजों पर भी टैक्स कम होगा। खाने-पीने की चीजों में सैल्मन और मेमने का मांस (lamb) भी इसमें शामिल हैं। सर्जिकल इंस्ट्रूमेंट्स, डायग्नोस्टिक इक्विपमेंट, ईसीजी मशीन और एक्स-रे सिस्टम जैसे चिकित्सकीय् उपकरणों पर भी ड्यूटी कम होने से इनकी कीमतें घटेंगी। इसके अतिरिक्त, चांदी (Silver) जो कि ब्रिटेन का भारत को किया जाने वाला सबसे बड़ा एक्सपोर्ट है, उस पर भी भारत अगले 10 सालों में इंपोर्ट ड्यूटी को धीरे-धीरे घटाकर जीरो कर देगा। इससे ब्रिटेन् को सबसे अधिक लाभ होने की संभावना है।
भारत ने किन सेक्टर्स को रखा इस डील से पूरी तरह बाहर?
घरेलू बाजार को सुरक्षा देने के लिए कुछ सेक्टर्स को इस डील से अलग रख गया है जैसे- डेयरी प्रोडक्ट्स, अनाज, बाजरा/मिलेट्स, दालें, खाने का तेल और तिलहन, ताजे सेब, अखरोट, व्हे (whey), ब्लू वेन्ड चीज और कुछ खास बीज, सोने की छड़ें, सोने के गहने, लैब-ग्रोन डायमंड्स, स्मार्टफोन, ऑप्टिकल फाइबर, क्रिटिकल एनर्जी प्रोडक्ट्स और समुद्री जहाज आदि।
भारत ने अपने 89.5% टैरिफ लाइन्स को खोला है, जिससे 91% ब्रिटिश एक्सपोर्ट कवर होते हैं, लेकिन केवल 24.5% ब्रिटिश सामानों को ही तुरंत ड्यूटी-फ्री एंट्री मिलेगी. बाकी सामानों पर ड्यूटी 5, 7 या 10 सालों में धीरे-धीरे कम होगी, खासकर मेक इन इंडिया और पीएलआई (PLI) स्कीम वाले सेक्टर्स के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण् है।
भारत को क्या मिला फायदा?
भारतीय एक्सपोर्ट्स को यूके के बाजारों में प्रोसेस्ड फूड (70% तक ड्यूटी), मरीन प्रोडक्ट्स (21.5%), इंजीनियरिंग गुड्स और ऑटो कंपोनेंट्स (18%), चमड़ा और फुटवियर (16%), टेक्सटाइल और कपड़े (12%), और केमिकल्स व फार्मास्यूटिकल्स (8%) पर जीरो-ड्यूटी एक्सेस मिलेगा। डी साइन होने के समय दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार $56 बिलियन था, जिसे 2030 तक दोगुना करने का लक्ष्य है. ब्रिटेन ने 2025 में $928.9 बिलियन का इंपोर्ट किया था, जिसमें भारत की हिस्सेदारी केवल $15.2 बिलियन (1.6%) थी। इसके अलावा कई और सेक्टर्स में भी भारत का बड़ा फायदा होने वाला है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।


Click it and Unblock the Notifications
