एक्टिंग से पहले मर्दों को खुश करती थीं ये फेमस एक्ट्रेस, परिवार ने जिंदगी बनाई नर्क, पति ने दी खौफनाक मौत

Nargis Begum: ग्लैमर इंडस्ट्री में एक दौर ऐसा भी था, जब एक्ट्रेसेस की एक्टिंग से ज्यादा उनकी खूबसूरती और दीवानगी के चर्चे हर तरफ हुआ करते थे। ज्यादातर एक्ट्रेसेस को उनकी सुंदरता के अनुसार की काम मिलता था और पहचान भी मिलती थी। ऐसा ही एक नाम नरगिस बेगम था, जिन्होंने हीरामंडी की गलियों से निकलकर बड़े पर्दे पर कहर ढा दिया था।

नरगिस बेगम की उलझी हुई जिंदगी और दर्दनाक अंत
नरगिस बेगम का जादू ऐसा चला कि वह देखते ही देखते सुपरस्टार बन गई थीं। हालांकि जितनी चमक उनकी प्रोफेशनल जिंदगी में थी, उतने ही गहरे अंधेरे उनकी निजी जिंदगी में छिपे थे। परिवार का विरोध, रिश्तों में दरार और अपनों की साजिशों के बीच उनकी जिंदगी ऐसी उलझी कि आखिरकार उनका अंत बेहद दर्दनाक हुआ था।

Nargis Begum

पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री पर नरगिस बेगम का था कब्जा

-आपको बता दें कि एक समय पर नरगिस बेगम ने पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री पर अपना कब्जा जमा रखा था। एक्ट्रेस की सफलता जितनी बड़ी थी, उनका अंत उतना ही दिल दहला देने वाली साबित हुआ था।

33 साल की इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने पैसों के लिए खुद को बेचा, फिर शरीर पर लगे कीड़े, AIDS से हुई दर्दनाक मौत
33 साल की इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने पैसों के लिए खुद को बेचा, फिर शरीर पर लगे कीड़े, AIDS से हुई दर्दनाक मौत

-जानकारी के अनुसार एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले नरगिस बेगम पाकिस्तान के मर्दों को खुश करने काम करती थीं। वह प्रॉस्टिट्यूशन के कारोबार से जुड़ी हुई थीं। हालांकि बाद में सिनेमा की दुनिया में कदम रखकर उन्होंने बवाल मचा दिया था। इस हसीना को लोगों ने स्क्रीन पर जितना पसंद किया उतनी ही असल जिंदगी में ये एक्ट्रेस परेशान रहीं। एक समय ऐसा आया जब एक्ट्रेस का परिवार ही उनका दुश्मन बन गया।

नरगिस को 'निग्गो' नाम से पुकारते थे फैंस

कहा जाता है कि नरगिस बेगम ने जिस शख्स पर सबसे ज्यादा भरोसा किया उसी ने धोखा दिया और गोली मारकर एक्ट्रेस की जान ले ली। आपको बता दें कि नरगिस बेगम को लोग 'निग्गो' नाम से पुकारते थे। उनका जन्म हीरामंडी के एक तवायफ परिवार में हुआ था। बाद में उन्होंने इस पेशे को छोड़कर फिल्मों में कदम रखा था।

100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी थीं नरगिस

जानकारी के अनुसार नरगिस बेगम ने 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया था। फिल्मों में शानदार एक्टिंग करने के चलते नरगिस बेगम को कई बार अवॉर्ड्स भी मिले थे। कहा जाता है कि नरगिस बेगम की खूबसूरती को बड़े पर्दे पर देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर मर्दों की लाइन लगा करती थी। एक्ट्रेस के हुस्न के चर्चे हर गलियों में हुआ करते थे। सालों तक उन्होंने पाकिस्तानी सिनेमा पर राज किया था लेकिन 51 साल की उम्र में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

मौत से कुछ घंटे पहले 31 साल की फेमस एक्ट्रेस के साथ हुआ था ये सब, बेटे को जन्म देने के 15 दिन बाद कैसे गई जान?
मौत से कुछ घंटे पहले 31 साल की फेमस एक्ट्रेस के साथ हुआ था ये सब, बेटे को जन्म देने के 15 दिन बाद कैसे गई जान?

नरगिस की निजी जिंदगी बन गई थी नर्क

जानकारी के अनुसार नरगिस बेगम ने एक पाकिस्तानी डायरेक्टर के साथ शादी की थी। एक्ट्रेस की शादी के बाद हंगामा मच गया था। कई मर्दों के दिल टूट गए थे। कहा जाता है कि नरगिस बेगम के परिवार ने उनके इस रिश्ते को कभी नहीं अपनाया, जिसकी वजह से एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ नर्क बन गई थी।

परिवार ने किया नरगिस बेगम का ब्रेनवॉश

परिवार के लोग चाहते थे कि नरगिस बेगम शादी के बाद पति के साथ रहने की बजाय हीरामंडी में ही रहें लेकिन एक्ट्रेस को ये बात मंजूर नहीं थी। हालांकि बाद में पूरे परिवार ने मिलकर नरगिस बेगम का ब्रेनवॉश किया था, जिसके बाद एक्ट्रेस ने फैमिली के साथ ही रहने का फैसला कर लिया था।

परिवार ही बना नरगिस बेगम का दुश्मन

कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जाता है कि नरगिस बेगम के परिवार वाले पैसे की वजह से उनके पीछे पड़े थे। परिवार को पता था कि अगर एक्ट्रेस अपने पति के साथ रहीं तो पैसे उनको नहीं मिलेंगे। यही वजह है कि एक्ट्रेस का परिवार ही उनका दुश्मन बन गया था।

नरगिस को पति ने गुस्से में मार दी थी गोली

अलग होने की भनक लगते ही एक्ट्रेस नरगिस बेगम के पति का खून खौल गया था। वह गुस्से में एक्ट्रेस से भिड़ गए थे। कहा जाता है कि गुस्से में आकर ही नरगिस बेगम के पति ने उनको मौत के घाट उतार दिया था। ऐसे में नरगिस के पति ने उनको गोली मार दी थी। नरगिस की हत्या की खबर ने लोगों को चौंका दिया था।

'बेटे ने मां को पीटा, नहीं दिया खाना, तड़पते हुए छोड़ा', एक्ट्रेस की कर दी ऐसी हालत, ये मौत किसी को न मिले
'बेटे ने मां को पीटा, नहीं दिया खाना, तड़पते हुए छोड़ा', एक्ट्रेस की कर दी ऐसी हालत, ये मौत किसी को न मिले

नरगिस बेगम की रहस्यमयी और दुखद मौत

-नरगिस बेगम की कहानी इस बात की मिसाल मानी जाती है कि शोहरत, दौलत और पॉपुलैरिटी हमेशा खुशहाल जिंदगी की गारंटी नहीं होती। हीरामंडी की गलियों से निकलकर उन्होंने पाकिस्तानी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई और लाखों दर्शकों का दिल जीता लेकिन निजी जिंदगी के विवाद, पारिवारिक तनाव और रिश्तों की कड़वाहट ने उनकी जिंदगी को दर्दनाक मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया।

-आज भी नरगिस बेगम का नाम उनकी फिल्मों के साथ-साथ उनकी रहस्यमयी और दुखद मौत की वजह से याद किया जाता है। हालांकि उनकी हत्या को लेकर अलग-अलग दावे किए जाते रहे हैं, इसलिए इससे जुड़ी कई बातें आज भी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+