Delimitation Bill पर शरद पवार की NCP के बदले सुर, मानसून सत्र से पहले विपक्ष को लगा बड़ा झटका!

Delimitation Bill: 20 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। सत्र शुरू होने से पहले जहां सरकार के लिए एक राहत की खबर आई है वहीं विपक्ष को करारा झटका लगा है। ऐसी उम्मीद है कि मानसून सत्र में सरकार एक बार फिर से परिसीमन बिल (Delimitation Bill) पेश कर सकती है। इस बार सरकार को शरद पवार की NCP का सपोर्ट मिल सकता है।

शरद पवार की NCP ने संकेत दिए हैं कि वह डिलिमिटेशन बिल के मुद्दे पर मोदी सरकार का समर्थन कर सकती है। सुप्रिया सुले के हालिया बयान से ऐसा संकेत मिल रहा है। उनका कहना है कि कुछ शर्तें पूरी होने पर ही उनकी पार्टी (NCP-शरद पवार गुट) इस बिल का समर्थन करने पर विचार करेगी।

Delimitation Bill Sharad Pawar

पहले जानते हैं कि सुप्रिया सुले ने क्या कहा

पार्टी सांसद और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि अगर सरकार राज्यों में लोकसभा और विधानसभा सीटों को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने के लिए बिल में कोई बड़ा बदलाव करती है, तो NCP (SP) बिल का समर्थन कर सकती है।

सुले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "50 प्रतिशत वाली शर्त लिखित में दें, फिर हम चर्चा करेंगे।" सुले ने यह भी बताया कि उन्होंने बिल पर चर्चा के लिए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लिया था, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए थे। उन्होंने दावा किया कि सरकार के पास बिल में 50% की सीमा शामिल करने का प्रस्ताव है।

उन्होंने कहा, "बिल अभी हमारे पास नहीं है। जब तक बिल हमारे पास नहीं आ जाता, मैं उस पर कुछ नहीं कह सकती। बिल आने पर हम उसका अध्ययन करेंगे और अपनी राय देंगे। महिला आरक्षण बिल सर्वसम्मति से पारित हुआ था। किरेन रिजिजू ने मुझे, अरविंद सावंत (सेना UBT) और असदुद्दीन ओवैसी को बुलाया था। अमित शाह भी वहां मौजूद थे। उन्होंने हमें बताया कि उन्होंने SP, कांग्रेस और DMK से भी बात की है। उनके मन में एक प्रस्ताव है।"

सुले ने कहा कि अगर परिसीमन (सीटों का पुनर्निर्धारण) केवल जनसंख्या के आधार पर होता है, तो इससे दक्षिणी राज्यों के साथ अन्याय हो सकता है। उन्होंने आगे कहा, "अमित शाह और किरेन रिजिजू ने हर राज्य के लिए 50 प्रतिशत वाले फॉर्मूले का प्रस्ताव रखा था।"

NDA में शामिल होगी NCP-SP?

कुछ वक्च से अटकलें लगाई जा रही हैं कि NCP-SP NDA में शामिल हो सकती है और संसद में परिसीमन बिल का समर्थन कर सकती है। NDA में शामिल होने की संभावना को खारिज करते हुए, सुले ने कहा कि उनकी पार्टी मजबूती से INDIA गठबंधन के साथ बनी हुई है।

सुले ने जोर देकर कहा, "हमारे बारे में कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। ये सभी बातें सूत्रों पर आधारित हैं। हमारी पार्टी की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। हमारे कहीं और जाने का कोई सवाल ही नहीं उठता। हम INDIA गठबंधन का हिस्सा हैं।"

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति बन सकते थे शरद पवार? अब NDA में जाने के मूड में हैं दिग्गज नेता, विधायक पाला बदलने की लाइन में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+