10 साल प्यार में रहने के बाद टूट गया ऋषभ पंत का रिश्ता, कौन है वह लड़की जिसके प्यार में डूबे थे भारतीय क्रिकेटर
Rishabh Pant: 1972 में आई फिल्म अमर प्रेम में किशोर कुमार की आवाज में एक गाना था, जिसके बोल हैं 'कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना।' ये लाइन आजकल ऋषभ पंत के जीवन पर खूब जम रही है। उनके निजी जीवन को लेकर सोशल मीडिया पर कयासबाजी चल रही है।
किसके जीवन में क्या चल रहा है, यह सबसे पहले देखा जाता है और किसी को इंस्टाग्राम पर फॉलो करने भर से लड़की के साथ नाम जोड़ देना आम बात हो गई है। क्रिकेटरों के निजी जीवन पर भारत में यही ध्यान रखा जाता है। उनके कपड़े पहनने, खाने, बाहर जाने से लेकर सोशल मीडिया सब पर बारीकी से नजर रखी जाती है।

ऋषभ पंत का नाम अब एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के साथ जोड़ा जा रहा है। इसके पीछे तर्क यह दिया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को फॉलो कर रहे हैं, इस वजह से अब अफेयर चल रहा है। कहीं से कोई पुष्टि नहीं हुई मगर सोशल मीडिया के योद्धा यह मान बैठे हैं।
ऋषभ पंत ने किसको किया सालों तक डेट?
ऋषभ पंत काफी समय तक एक पहाड़ी लड़की को डेट करते रहे हैं। बाद में उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आई। हालांकि दोनों तरफ से कोई बयान देखने को नहीं मिला। ऐसे में फैंस को यह जानना चाहिए कि वह लड़की कौन थी जो ऋषभ पंत के साथ लगभग दस साल तक रही।
ऋषभ पंत की बहन की शादी में आई गर्लफ्रेंड
वह लड़की कोई और नहीं बल्कि उत्तराखंड से आने वाली ईशा नेगी हैं। नेगी के साथ पंत ने फोटो भी पोस्ट किए थे, इस वजह से उनके रिलेशनशिप की पुष्टि हो गई थी। इसके अलावा वह पंत की बहन की शादी में भी आई थीं। उस समय महेंद्र सिंह धोनी सहित तमाम सितारे उस शादी में शामिल थे।
प्यार में डूब गए थे ऋषभ पंत
मॉडलिंग करने वाली ईशा नेगी नोएडा की अमिटी यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट रही हैं। इसके अलावा वह दिल्ली विश्वविद्यालय के जीसस एंड मेरी कॉलेज की स्टूडेंट भी रही हैं। पंत ने अपने रिलेशनशिप के दौरान ईशा के फोटो पोस्ट किए और यह भी लिखा था कि मैं हमेशा तुमको हमेशा खुश रखना चाहता हूं।
ब्रेकअप की नहीं दी कोई जानकारी
हालांकि जब दोनों के ब्रेकअप की खबरें आई तब भी दोनों तरफ से कोई बयानबाजी नहीं हुई। अब देखना होगा कि मृणाल ठाकुर के साथ उनके रिलेशनशिप की अफवाहों पर क्या निकलकर आता है। फ़िलहाल तो ऋषभ पंत चोट की वजह से टीम से बाहर चल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
