Noida Mamura Fire Reason: नोएडा के ममूरा में लगी भीषण आग, 100 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू-2 की मौत की खबर
Noida Mamura Fire: नोएडा के ममूरा में बुधवार (15 जुलाई) दोपहर 5 मंजिला बिल्डिंग को भीषण आग ने अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेती रही। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची। लेकिन घटनास्थल सकरी गली में होने की वजह से आग पर काबू पाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोग मददगार बनकर मौके पर उतरे हैं। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस के मुताबिक, घटना में 100 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। दो लोग बीमार पड़ गए और उन्हें इलाज के लिए एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। उनकी सेहत के बारे में अभी जानकारी का इंतजार है। मीडिया की खबरों के मुताबिक, 2 की मौत की खबर है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हर संभव मदद के निर्देश दिए। आग कैसे लगी? क्या है वजह? आइए जानते हैं...

दरअसल, मामला नोएडा के सेक्टर-66 स्थित ममूरा गांव (फेज-3 पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में) का है। यहां की एक रिहायशी बिल्डिंग की पहली मंजिल पर आग लग गई। चार्जिंग के लिए प्लग-इन किए गए एक इलेक्ट्रिक स्कूटर (EV) में स्पार्किंग हुई, जिससे गाड़ी में आग लग गई और फिर पास खड़ी कई अन्य गाड़ियों में भी आग फैल गई। आग से निकला धुआं बिल्डिंग की ऊपरी मंजिलों तक पहुंच गया और लोगों के घरों में घुस गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीमें, फायर सर्विस रेस्क्यू टीमें और फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।
बिल्डिंग के लीजहोल्डर और ऑपरेटर पर मुकदमा, हिरासत में
DCP सेंट्रल नोएडा ने बताया कि 100 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दो लोग बीमार पड़ गए और उन्हें इलाज के लिए एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। उनकी सेहत के बारे में अभी जानकारी का इंतजार है। लापरवाही के आरोप में बिल्डिंग के लीजहोल्डर और ऑपरेटर के खिलाफ कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है।
CM योगी ने मामले का लिया संज्ञान, हर संभव मदद का निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में आग लगने की घटना का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों में तेज़ी लाने और घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने का आदेश दिया। प्रशासन को सभी स्तरों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों की लगातार निगरानी करने का भी निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने घायलों के उचित इलाज को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


Click it and Unblock the Notifications
