Bill Gates Damad: माइक्रोसॉफ्ट किंग का दामाद कौन हैं? कैसे Bill Gates की बेटी का जीता दिल? दिलचस्प है किस्सा!
Bill Gates Damad: दुनिया की तकनीकी क्रांति की जब भी बात होगी, बिल गेट्स का नाम सबसे ऊपर लिया जाएगा। एक साधारण मिडिल क्लास फैमिली से निकलकर उन्होंने न सिर्फ कंप्यूटर उद्योग को बदल दिया, बल्कि परोपकार की नई परिभाषा भी गढ़ी।
लेकिन आज हम बात करेंगे माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार बिल गेट्स के दामाद की। एक ऐसे शख्स जिसकी कहानी प्यार, खेल और बिजनेस का शानदार गठजोड है। नाम है'नायेल नासर'। ओलंपिक घुड़सवार, सफल उद्यमी और दो बेटियों के पिता। आइए विस्तार से जानते हैं कौन है माइक्रोसॉफ्ट किंग के दामाद?

Who Is Bill Gates Damad Nayel Nassar: अमीर परिवार से कुवैत तक
नायेल नासर (Nayel Nassar) का जन्म 21 जनवरी 1991 को अमेरिका के शिकागो में हुआ, लेकिन उनका पालन-पोषण कुवैत में हुआ। माता-पिता मिस्र के मूल के हैं और कुवैत में Diwan Interiors International नाम की आर्किटेक्चर और इंटीरियर डिजाइन फर्म चलाते हैं, जिसने Mercedes-Benz, JW Marriott जैसी बड़ी कंपनियों के साथ काम किया। परिवार अमीर था, लेकिन नायेल ने अपनी मेहनत से नाम कमाया। 2009 में वे अमेरिका लौट आए और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन (2013) किया। वे अरबी, फ्रेंच और अंग्रेजी में धाराप्रवाह बोलते हैं।

ओलंपिक घुड़सवार और JUMPR ऐप के को-फाउंडर
नायेल एक प्रोफेशनल शो जंपिंग (घुड़सवारी) एथलीट हैं और मिस्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। 5 साल की उम्र से घुड़सवारी शुरू की, 10 साल की उम्र में माहिर हो गए। कई बड़ी जीत कि Longines FEI Jumping World Cup, New York Masters CSI5 Grand Prix आदि। टोक्यो ओलंपिक 2020 में मिस्र की टीम को 61 साल बाद क्वालीफाई कराने में अहम भूमिका रही। वर्तमान में विश्व रैंकिंग में टॉप 50 में (FEI के अनुसार 48+ प्रतियोगिताएं जीतीं)। अपनी स्टेबल्स Nthemsar Stables (कैलिफोर्निया) चलाते हैं। कोविड के दौरान JUMPR ऐप लॉन्च किया-घुड़सवारों के लिए स्टैटिस्टिक्स और एनालिटिक्स ऐप (Amazon डेवलपर Minhee Lee के साथ)। यह खेल में डेटा-ड्रिवन अप्रोच लाता है।

Nayel Nassar Jennifer Gates Love Story: Bill Gates की बेटी को कैसे पटाया?
दोनों की मुलाकात घुड़सवारी सर्किट पर हुई, लेकिन डेटिंग जनवरी 2017 में शुरू हुई। पहली इंस्टा फोटो फरवरी 2017 में वैलेंटाइन डे पर सामने आई। सगाई जनवरी 2020 में स्की ट्रिप पर रोमांटिक प्रपोजल से। शादी 16 अक्टूबर 2021 को न्यूयॉर्क के वेस्टचेस्टर काउंटी में अपने फार्महाउस पर की। लग्जरी, लेकिन प्राइवेट।

Nayel Nassar Jennifer Gates Kids: Bill Gates बने नाना?
बिल गेट्स की बडी बेटी जेनिफर गेट्स की दो बेटियां हैं। एक लीला (मार्च 2023) और दूसरी मिया (अक्टूबर 2024, शादी की तीसरी एनिवर्सरी पर जन्म)। जेनिफर भी घुड़सवार हैं (Evergate Stables की मालकिन), इसलिए घोड़ों का शौक दोनों को जोड़ता है। बिल और मेलिंडा ने ओलंपिक में नायेल को सपोर्ट किया था।
Nayel Nassar Bill Gates: दौलत की तुलना, ससुर से कितनी कम?
- नायेल की खुद की कमाई काफी है, लेकिन बिल गेट्स की तुलना में बहुत कम। नायेल नासर की अनुमानित नेट वर्थ लगभग $100 मिलियन (करीब ₹830 करोड़, 2026 तक के अनुमान) है।
- कमाई के सोर्स : घुड़सवारी प्राइज मनी, स्टेबल्स बिजनेस, JUMPR ऐप, फैमिली बैकग्राउंड। यह उनकी अपनी मेहनत से है, गेट्स फैमिली से नहीं जुड़ा।
- बिल गेट्स की नेट वर्थ: 2025-2026 में $108-115 बिलियन (करीब ₹9-10 लाख करोड़) के आसपास (Forbes/Bloomberg के अनुसार)।
वे दुनिया के टॉप 13 अमीरों में हैं।
तुलना: नायेल की दौलत बिल गेट्स की सिर्फ 0.09% के करीब है-यानी ससुर की तुलना में बहुत कम, लेकिन खुद करोड़पति से ज्यादा। जेनिफर की अपनी नेट वर्थ भी $20-25 मिलियन है।












Click it and Unblock the Notifications