महेंद्र सिंह धोनी ने CSK को चुपचाप कहा अलविदा? नहीं खेलेंगे अगला सीजन? टूट गया करोड़ों फैंस का दिल
MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स के साथ स्टीफन फ्लेमिंग का 18 वर्ष पुराना रिलेशन खत्म होने के बाद एक नई खबर सामने आ रही है। यह खबर महेंद्र सिंह धोनी को लेकर है। माही को चेन्नई सुपर किंग्स में एक नया रोल मिल सकता है। ऐसा होता है, तो फैंस को बड़ा झटका लगने वाला है।
रिपोर्ट की मानें, तो फ्लेमिंग के जाने पर धोनी को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। उनको चेन्नई सुपर किंग्स टीम का मेंटर बनाया जा सकता है। माही शुरुआत से ही चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े रहे हैं, अगर वह मेंटर बनते हैं, तो टीम के लिए अच्छा ही होगा।

रेवस्पोर्ट्ज की एक रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों का कहना है कि अगले वर्ष आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी को यह फ्रेंचाइजी अपना मेंटर बन सकती है। वह स्टीफन फ्लेमिंग की जगह ले सकते हैं। पिछले दो सालों से टीम प्लेऑफ़ में पहुंचने में नाकाम रही है। धोनी चोट की वजह से 2026 में एक भी मैच नहीं खेले थे लेकिन टीम का कोर पार्ट बने रहे थे।
मेंटर का मतलब आईपीएल से रिटायरमेंट
अगर माही को मेंटर बनाया जाएगा, तो वह नहीं खेलेंगे। उन्होंने रिटायरमेंट की घोषणा नहीं की लेकिन मेंटर बनने का अर्थ यही होगा। धोनी इस साल एक भी मैच नहीं खेले थे और उनकी उम्र भी 45 साल हो गई है। ऐसा लग रहा है कि वह अपना अंतिम आईपीएल मुकाबला साल 2025 में ही खेल गए थे।
इंग्लैंड में भारत के मैच देख रहे माही
आईपीएल खत्म होने के बाद धोनी को छुट्टियों वाले मोड में देखा गया था। वह भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे पर दो बार स्टेडियम में दिखाई दिए हैं। टी20 सीरीज के अलावा एजबेस्टन में पहले एकदिवसीय मैच में भी वह स्टैंड में बैठकर मैच का आनन्द उठाते हुए दिखे।
इंग्लैंड में ही मनाया जन्मदिन
इसके अलावा धोनी ने विंबलडन का भी मजा उठाया है। आईपीएल के बाद धोनी ने अपना जन्मदिन भी लंदन में ही मनाया। काफी टाइम से वह अपना समय इंग्लैंड में ही बिता रहे हैं। अब देखना होगा कि वह चेन्नई में मेंटर बनाकर आते हैं या फिर अगले सीजन भी खिलाड़ी बनकर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications
