Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Vice President Election 2025: सी.पी. राधाकृष्णन भारत के उपराष्ट्रपति चुने गए

Vice President Election 2025 LIVE: NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने भारत के उपराष्ट्रपति चुनाव में 452 वोट लेकर शानदार जीत हासिल की और एक बार फिर से इंडिया गठबंधन को मुंह की खानी पड़ी है। विपक्षी गठबंधन के प्रत्याशी बी सुदर्शन रेड्डी को मात्र 300 वोट मिले हैं।पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Vice President Election 2025 LIVE Updates

LIVE Feed
Sep 09, 2025, 7:52 PM IST

CP Radhakrishnan बने देश के नए उपराष्‍ट्रपति

CP Radhakrishnan बने देश के नए उपराष्‍ट्रपति, पहले महाराष्‍ट्र से कौनसा राज्यपाल बन चुका है Vice president?
Sep 09, 2025, 7:44 PM IST

Vice President Election 2025 LIVE:प्रह्लाद जोशी के आवास के बाहर जश्न

एनडीए उम्मीदवार सी.पी. के चुनाव जीतने पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास के बाहर जश्न शुरू हो गया। राधाकृष्णन को भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में चुना गया है।
Sep 09, 2025, 7:42 PM IST

एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में क्रॉस वोटिंग!

सीपी राधाकृष्णन को कुल 452 वोट मिले यानी विपक्ष के 14 सांसदों ने एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की है।
Sep 09, 2025, 7:37 PM IST

Vice President Election 2025 LIVE: सी.पी. राधाकृष्णन को 452 वोट मिले

एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को प्रथम वरीयता के 452 वोट मिले। उन्हें भारत का उपराष्ट्रपति चुना गया है... विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति सुदर्शन रेड्डी को प्रथम वरीयता के 300 वोट मिले
Sep 09, 2025, 7:35 PM IST

Vice President:कौन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति?

Vice President:कौन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति? समर्थन में कितने पड़े वोट, विपक्षी उम्मीदवार का क्या रहा हाल
Sep 09, 2025, 7:31 PM IST

NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन बनें भारत के उपराष्ट्रपति

NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन बनें भारत के उपराष्ट्रपति, मिले 452 वोट।
Sep 09, 2025, 7:29 PM IST

एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन कुल 452 मतों के साथ भारत के उपराष्ट्रपति चुने गए
Sep 09, 2025, 7:16 PM IST

कब तक चुप रहेंगे धनखड़, करीबियों ने अब खोले राज

मिलने वाला है नया उपराष्ट्रपति फिर भी चुप हैं जगदीप धनखड़! खामोशी के पीछे क्या है वजह? करीबियों ने अब खोले राज
Sep 09, 2025, 7:15 PM IST

Vice President Election 2025 LIVE: खड़गे के घर पहुंचे सुदर्शन रेड्डी

विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जस्टिस सुदर्शन रेड्डी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर पहुंचे हैं, मतगणना जारी है।
Sep 09, 2025, 6:53 PM IST

एनडीए 427 सांसदो ने वोट किया

बीआरएस के 4, बीजेडी के 7, अकाली दल के 1 और 1 निर्दलीय सांसद ने वोट नहीं डाला,
Sep 09, 2025, 6:26 PM IST

उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतगणना शुरू

उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है, 13 सांसदों ने नहीं किया वोट।
Sep 09, 2025, 6:26 PM IST

Vice President Election 2025 LIVE: कौन बनेगा उपराष्ट्रपति?

मालूम हो कि 21 जुलाई को जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफा देने की वजह से ये पद खाली हुआ है और इसलिए चुनाव हुए हैं। NDA ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को और विपक्षी गठबंधन इंडिया ने सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस सुदर्शन रेड्‌डी को उम्मीदवार बनाया है।
Sep 09, 2025, 5:06 PM IST

Vice President Election 2025 LIVE: खत्म हुई वोटिंग

उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान खत्म हो गया है, आपको बता दें कि वोटिंग सुबह 10 बजे से 5 बजे तक की थी।
Sep 09, 2025, 4:56 PM IST

Vice President Election 2025 LIVE: विपक्ष हारने के बाद भी जश्न मनाता है: मजूमदार

विपक्ष के दावे तो हमेशा होते हैं, यह कोई नई बात नहीं है। हमारे विपक्ष में एक अनोखी विशेषता है कि हारने के बाद भी वे जश्न मनाते हैं... इस बार भी हम जीतेंगे और वे खुश होंगे: केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार
Sep 09, 2025, 4:28 PM IST

3 बजे तक 762 वोट डाले गए

3 बजे तक 762 वोट डाले गए, वोटिंग में सिर्फ अब आधा घंटा बचा।
Sep 09, 2025, 4:28 PM IST

उम्मीद है कि नतीजे अच्छे आएंगे:कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई

हर चुनाव में देश को मौजूदा हालात को समझने का मौका मिलता है. मुझे लगता है कि जस्टिस रेड्डी ने राज्यसभा और लोकसभा में देश की स्थिति को बहुत ही खूबसूरती से मतदाताओं के सामने रखा है. मुझे पूरी उम्मीद है कि नतीजे अच्छे आएंगे:कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई
Sep 09, 2025, 4:25 PM IST

बस थोड़ी देर और मतदान, इसके बाद शुरू होगी मतगणना

बस थोड़ी देर और मतदान, इसके बाद शुरू होगी मतगणना
Sep 09, 2025, 3:33 PM IST

उपराष्ट्रपति चुनाव LIVE: 'NDA के पास लोकसभा-राज्यसभा में बहुमत'

उपराष्ट्रपति चुनाव में दोनों सदनों के सदस्य हिस्सा लेते हैं। एनडीए के पास लोकसभा और राज्यसभा में मजबूत बहुमत है। इसके आधार पर एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन आसानी से जीत हासिल करने वाले हैं। संभव है कि विपक्ष के कुछ सांसद एनडीए के उम्मीदवार के पक्ष में वोट करें:शिवसेना नेता संजय निरुपम
Sep 09, 2025, 3:25 PM IST

उपराष्ट्रपति चुनाव LIVE: निर्मला सीतारमण ने किया मतदान

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया मतदान, देखें Vodeo
Sep 09, 2025, 3:23 PM IST

उपराष्ट्रपति चुनाव LIVE: ओम बिड़ला ने अपना वोट डाला

लोकसभा अध्यक्ष और भाजपा सांसद ओम बिड़ला ने उपराष्ट्रपति चुनाव में अपना वोट डाला।
Sep 09, 2025, 3:17 PM IST

हेमा मालिनी-रविशंकर का Funny Video वायरल, आपने देखा

Vice President Election 2025: मतदान के दौरान हेमामालिनी-रविशंकर का Funny Video हुआ वायरल, लोगों ने लिए मजे
Sep 09, 2025, 2:38 PM IST

Vice President Election 2025 LIVE: धनखड़ से जबरदस्ती इस्तीफा लिया गया: मणिकम टैगोर

हमें नहीं पता कि जगदीप धनखड़ साहब ने इस्तीफ़ा क्यों दिया। उन्हें इस्तीफ़ा देने के लिए मजबूर किया गया था। अचानक चुनाव की बात सामने आई। बैठक में हमने अपनी पार्टी के किसी व्यक्ति को उम्मीदवार न बनाने का फ़ैसला किया। हम एक निष्पक्ष व्यक्ति को चुनेंगे। इसलिए, सर्वसम्मति जस्टिस सुदर्शन रेड्डी के नाम पर बनी, जिनकी ईमानदारी और निष्पक्षता की पूरे भारत में सराहना हुई है:कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर
Sep 09, 2025, 2:04 PM IST

उपराष्ट्रपति चुनाव में अभी तक 528 सांसदों ने डाला वोट

उपराष्ट्रपति चुनाव में अभी तक 528 सांसदों ने डाला वोट, दोपहर तक 67 फीसदी हुआ मतदान, वोटिंग 5 बजे तक जारी है।
Sep 09, 2025, 1:53 PM IST

सवाल हार-जीत का नहीं, पढ़ें BJP का प्लान

Uprashtrapati Chunav: सवाल हार-जीत का नहीं, विपक्ष को चारो-खाने चित्त करने का है! क्या है BJP का मास्टर प्लान
Sep 09, 2025, 1:51 PM IST

Vice President Election 2025 LIVE: 'विपक्ष झूठे प्रचार की रणनीति अपना रहा'

एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति चुनाव जीतेंगे। विपक्ष झूठे प्रचार की रणनीति अपना रहा है, जिसमें वे विफल रहेंगे: राज्यसभा सांसद उज्ज्वल निकम
Sep 09, 2025, 1:18 PM IST

हमारे सभी वोट विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को जाएंगे:आप सांसद संजय सिंह

पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी ने विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी का समर्थन करने और उन्हें वोट देने का फैसला किया है। हमारे सांसद उन्हें वोट देंगे,हमारे सभी वोट विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को जाएंगे:आप सांसद संजय सिंह
Sep 09, 2025, 12:51 PM IST

Vice President Election 2025 LIVE: डिंपल यादव ने डाला वोट

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने संसद भवन में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।
Sep 09, 2025, 12:50 PM IST

Vice President Election 2025 LIVE: गडकरी ने किया मतदान

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संसद भवन में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।
Sep 09, 2025, 12:49 PM IST

राधाकृष्णन के गृहनगर में किया गया पूजा पाठ

एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के गृहनगर में लोगों ने उनके लिए प्रार्थना की। उन्होंने पटाखे भी फोड़े और खाने-पीने के स्टॉल लगाए।
Sep 09, 2025, 12:43 PM IST

Vice President Election 2025 LIVE: 'सांसदों और विधायकों का चुनाव बैलेट पेपर से हो'

भाजपा और प्रधानमंत्री को हमें बताना चाहिए कि अगर उपराष्ट्रपति का चुनाव बैलेट पेपर पर हो सकता है, तो सांसदों और विधायकों का चुनाव क्यों नहीं: कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला
READ MORE

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+