Vice President Election 2025: मतदान के दौरान हेमा मालिनी-रविशंकर का Funny Video वायरल, लोगों ने लिए मजे
Vice President Election 2025: मंगलावर को उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान हो रहा है। वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी तो वहीं इसके बाद मतगणना होगी। NDA ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को और विपक्षी गठबंधन इंडिया ने सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है। पीएम मोदी ने सुबह 10 बजे मतदान करके वोटिंग की शुरुआत की थी।
आपको बता दें कि 21 जुलाई को जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफा देने की वजह से ये पद खाली हुआ है और इसलिए चुनाव हो रहे हैं। वोटिंग के दौरान कुछ फनी मूवेंट भी सामने आए, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और लोग उसके मजे ले रहे हैं।

ऐसा ही एक कैंडिड पल दिखा भाजपा की दिग्गज सांसद और बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमामालिनी और बीजेपी के लोकप्रिय नेता डॉ. रविशंकर प्रसाद के बीच, दरअसल हेमामालिनी जब वोट देने के लिए संसद परिसर पहुंचीं तो वही रविशंकर सामने से मतदान करके आ रहे थे। आमना-सामना होते ही दोनों बड़े ही सरप्राइजिंग फार्म में एक-दूसरे को देखा।
हेमामालिनी ने मुस्कुराते हुए पूछा- हो गया? (Vice President Election 2025)
फिर हेमामालिनी ने मुस्कुराते हुए पूछा- 'हो गया?' तो इस पर रविशंकर प्रसाद हंसते हुए बोले- 'हमारा तो हो गया।' उसके बाद दोनों लोगों ने थोड़ी सी औपचारिक बातचीत की। दोनों के ये फनीपल कैमरे में कैप्चर हो गए और सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे।
सफेद-लाल रंग की साड़ी में काफी सुंदर दिखीं ड्रीमगर्ल
आपको बता दें कि हेमामालिनी सफेद-लाल रंग की साड़ी में काफी सुंदर दिख रही थीं। लोग उनकी ब्यूटी की भी काफी तारीफ सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। लोगों ने इस वीडियो पर काफी फनी कमेंट किए हैं, एक ने लिखा-'अरे ये लोग हंसते भी हैं'। तो एक ने लिखा- 'ये अच्छा है।' तो एक ने लिखा है कि -'वाह, बहस करने वाले मुस्कुराते भी हैं।'
एनडीए का पलड़ा भारी (Vice President Election 2025)
आपको बता दें कि संख्या के हिसाब से भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए का पलड़ा इस चुनाव में फिलहाल भारी दिख रहा है हालांकि जीत का अंतर कम रहने की संभावना है। लोकसभा 542 और राज्यसभा में 239 सांसद हैं, जिससे ग्रैंड टोटल हुआ 781 का।
12 सदस्य मतदान का हिस्सा नहीं
इस वोटिंग में बीजेडी, बीआरएस और शिरोमणि अकाली दल हिस्सा नहीं ले रहे हैं। जिसकी वजह से अब 12 सदस्य मतदान का हिस्सा नहीं है, जिसके बाद सांसदों की पूरी संख्या हुई 669 और अब जीत का जादुई आंकड़ा हुआ 385, राधाकृष्णन या सुदर्शन जो भी ये नंबर हासिल करेगा वो ही वीपी यानी की वाइस प्रेसिडेंट की कुर्सी पर बैठेगा।
क्या है ताजा स्थिति (Vice President Election 2025)
- NDA के पास सांसदों की संख्या 425
- YSAR ने एनडीए को सपोर्ट किया हे जिसके बाद सांसदों का आंकड़ा पहुंचता है 436, इस हिसाब से राधाकृष्णन की जीत तय लग रही है।
आपको बता दें कि तीन साल पहले हुए चुनाव में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 528 मतों से भारी जीत हासिल की थी।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications