Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

उपराष्ट्रपति चुनाव में राधाकृष्णन की जीत लगभग तय! फिर क्यों BJP अलर्ट, विपक्षी उम्मीदवार भी मार सकते हैं बाजी?

Vice President Election 2025 LIVE Update: देश आज अपने नए उपराष्ट्रपति के चुनाव का गवाह बनने जा रहा है। संसद भवन में आज लोकसभा और राज्यसभा के सांसद सुबह 10 से बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग करेंगे वोटों की गिनती शाम 6 बजे से शुरू होगी और उसके फौरन बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने पहला वोट डालकर प्रक्रिया की शुरुआत की।

एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) को उम्मीदवार बनाया है, जबकि विपक्षी गठबंधन इंडिया ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज सुदर्शन रेड्डी (B Sudershan Reddy) पर दांव लगाया है। आंकड़ों में एनडीए को साफ बढ़त जरूर दिख रही है, लेकिन विपक्ष भी पूरे दमखम के साथ मैदान में है। यही वजह है कि पिछले दो दशकों में पहली बार मुकाबला इतना करीबी माना जा रहा है।

Vice President Election 2025 LIVE Update

इस बार उपराष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग प्रक्रिया बेहद सख्त है-सांसदों को उम्मीदवार के नाम के सामने केवल '1' या '2' अंक लिखकर अपनी पसंद बतानी होगी, अन्यथा वोट अमान्य हो जाएगा। मतगणना में सबसे पहले वैध और अवैध वोट अलग किए जाएंगे। उसके बाद विजेता तय करने के लिए कोटा निकाला जाएगा। यानी आधे से ज्यादा वोट जिस उम्मीदवार को मिलते हैं, वही देश का अगला उपराष्ट्रपति होगा।

🔹 उपराष्ट्रपति चुनाव: भाजपा अलर्ट मोड पर, क्रॉस वोटिंग से बचने के लिए बनाए ये प्लान

उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान हो रहा है और शाम तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। माना जा रहा है कि एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की जीत तय है, लेकिन भाजपा किसी तरह का जोखिम लेने के मूड में नहीं है। पार्टी ने अपने सांसदों के बीच क्रॉस वोटिंग रोकने के लिए खास रणनीति बनाई है। सभी सांसदों को जोनवार 10 ब्लॉकों में बांटा गया है और हर ब्लॉक की जिम्मेदारी एक सीनियर मंत्री को दी गई है। विपक्षी उम्मीदवार रेड्डी के जीत की संभावना तभी हो सकती है, जब क्रॉस वोटिंग हो।

उदाहरण के तौर पर दक्षिण भारत के सांसदों की देखरेख प्रल्हाद जोशी करेंगे, जबकि उत्तर प्रदेश के सांसदों को पीयूष गोयल संभालेंगे। इसी तरह शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर और अर्जुन मेघवाल समेत कई नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा चाहती है कि उसके सभी सांसद एकजुट होकर मतदान करें ताकि किसी भी तरह की नैरेटिव हानि न हो। फिलहाल एनडीए के पास 427 सांसदों का समर्थन है, वहीं YSR कांग्रेस ने भी साथ देने का ऐलान किया है। बीआरएस और बीजेडी ने दूरी बनाए रखी है। दूसरी ओर, INDIA ब्लॉक के पास करीब 315 वोट हैं। ऐसे में नतीजे एनडीए के पक्ष में साफ दिख रहे हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि राधाकृष्णन को 2022 में जगदीप धनखड़ से भी अधिक वोट मिल सकते हैं।

🔹 क्या है लोकसभा-राज्यसभा का नंबर गेम?

लोकसभा में इस समय कुल 542 सांसद हैं, जबकि एक सीट खाली है। इनमें से एनडीए के पास 293 सांसदों का समर्थन है। राज्यसभा की स्थिति देखें तो कुल 245 सीटों में से 5 खाली हैं और एनडीए के पास यहां 129 सांसद हैं। माना जा रहा है कि उपराष्ट्रपति चुनाव में नामांकित सदस्य भी एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में वोट करेंगे।

इस तरह सत्ताधारी गठबंधन के समर्थन का आंकड़ा 422 तक पहुंच रहा है, जबकि जीत के लिए 391 वोटों की जरूरत है। पिछली बार, अगस्त 2022 में हुए चुनाव में एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने 528 वोट हासिल किए थे, जबकि विपक्ष की मार्गरेट अल्वा को सिर्फ 182 वोट मिले थे। उस समय 56 सांसदों ने मतदान नहीं किया था।

🔵 Vice President Election 2025 voting: उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर किसने क्या कहा?

🔹 उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग 10 बजे शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहला वोट डाला है। वोट डालने के बाद पीएम मोदी संसद भवन से निकल गए हैं।

🔹 Vice Presidential Election 2025: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "पूरा देश जानता है कि भाजपा इस्तेमाली पार्टी है। पहले इस्तेमाल करो फिर बर्बाद करो, जीत का नंबर हमारे पक्ष में आएगा।"

🔹भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, "क्या उन्होंने (विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी) नक्सलवाद को बचाकर संविधान बचाया? हम सबने छत्तीसगढ़ में दुर्दशा देखी> कांग्रेस खून पर राजनीति कर रही है। हम 100 प्रतिशत चुनाव जीतेंगे।''

🔹 भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "...मेरा मनाना है कि समर्थन सी.पी. राधाकृष्णन को ही मिलेगा।'

→LJP(रामविलास) नेता अरुण भारती ने कहा, "कोई संदेह ही नहीं है। NDA के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन जी चुनाव जीत जाएंगे। एक बड़े अंतर से हमारे उम्मीदवार जीतेंगे।'' वहीं कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने उपराष्ट्रपति चुनाव पर कहा, "मुझे विश्वास है कि उपराष्ट्रपति पद पर बी. सुदर्शन रेड्डी को चुना जाएगा।"

→ केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, राम मोहन नायडू और श्रीकांत शिंदे को एनडीए उम्मीदवार के चुनाव एजेंट नियुक्त किया गया है।

→ एनडीए के पास वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के समर्थन सहित कुल 436 सांसदों का समर्थन है, जिससे उसे विपक्षी गठबंधन पर बढ़त हासिल है। विपक्षी खेमे के पास 324 सांसदों का समर्थन है।

→ वर्तमान रिक्तियों के साथ सदन की कुल संख्या 781 है, जिसमें बहुमत का आंकड़ा 391 बनता है। जिन सांसदों का किसी भी खेमे से सीधा जुड़ाव नहीं है, उनमें से वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने राधाकृष्णन को समर्थन देने का ऐलान किया है, जबकि एआईएमआईएम के एकमात्र सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने रेड्डी का समर्थन किया है।

बीजू जनता दल (BJD) और भारत राष्ट्र समिति (BRS) ने घोषणा की है कि वे मतदान से दूर रहेंगे।

→ निर्वाचन मंडल में कुल 788 सदस्य शामिल हैं-राज्यसभा के 245 और लोकसभा के 543 सदस्य, जिनमें राज्यसभा के 12 नामित सदस्य भी शामिल हैं।

→ एएनआई सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को सबसे पहले मतदान करेंगे। वे पंजाब और हरियाणा के सांसदों के साथ अपना वोट डालेंगे।

→ संसदीय प्रक्रिया के अनुसार चुनाव गुप्त मतदान से होता है और सांसदों को पार्टी व्हिप का पालन करने की बाध्यता नहीं होती।

→ मतदान संसद भवन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा, जबकि मतगणना शाम 6 बजे से शुरू होगी। नतीजा देर शाम तक आने की संभावना है।

→ उपराष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन और विपक्ष समर्थित उम्मीदवार बी. सुधर्शन रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला होगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+