Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'देश की आत्मा बचाने का भाषण बंद कीजिए', लालू से मुलाकात कर क्यों फंसे उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी?

B Sudarshan Reddy Lalu Yadav: उपराष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले विपक्षी INDIA गठबंधन के उम्मीदवार और पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज बी. सुदर्शन रेड्डी एक नई राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गए हैं। वजह बनी उनकी एक तस्वीर, जिसमें वे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। जैसे ही यह फोटो वायरल हुई, बीजेपी ने रेड्डी पर तीखा हमला बोला। इस मुलाकात पर बीजेपी ने कहा कि यह ''सार्वजनिक जीवन की ईमानदारी पर बड़ा सवाल है, अब इनका पाखंड सबके सामने आ गया है।''

सोशल मीडिया पर भी लोग इसपर सवाल उठा रहे हैं। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रेड्डी पर कई सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा,"बी. सुदर्शन रेड्डी खुद को लोकतंत्र और देश की आत्मा का रक्षक बता रहे हैं। लेकिन सच यह है कि वे एक सजायाफ्ता नेता लालू प्रसाद से मिल रहे हैं, जिन पर चारा घोटाले से लेकर रेलवे संपत्ति बेचने तक के गंभीर आरोप हैं।"

Sudarshan Reddy Lalu Yadav

उन्होंने कहा, ''एक रिटायर्ड सुप्रीम कोर्ट जज जब ऐसे नेता से मेलजोल बढ़ाता है, तो सवाल उठना लाजमी है। ये गंभीर दिखावा है। देश की आत्मा बचाने का भाषण मत दीजिए।'' प्रसाद ने यह भी कहा कि लालू यादव खुद वोटर नहीं हैं, तो उनसे मुलाकात का क्या औचित्य है?

रविशंकर प्रसाद बोले-आप किस तरह के सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज हैं

रविशंकर प्रसाद ने कहा,

''सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज, सुदर्शन रेड्डी, विपक्ष के गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार हैं। जब कोई जज चुनावी अखाड़े में आता है और बड़ी-बड़ी बातें करता है, तो सवाल तो उठेगा ही। आज अखबार में उनका एक बयान छपा है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'Vote for me to save the Soul of the Nation'.दूसरी ओर उन्होंने चारा घोटाले में दोषी राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की... , आप किस तरह के सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज हैं कि आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिल रहे हैं, जो घोटाले में दोषी है? यह पाखंड है। कृपया Soul of the Nation की बात आप न करें।''

अमित मालवीय बोले- 'अब इनका पाखंड सबके सामने आ गया है'

भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर रेड्डी पर निशाना साधते हुए लिखा, ''अब इनका पाखंड सबके सामने आ गया है। यह न सिर्फ एक भयावह दृश्य है, बल्कि सार्वजनिक जीवन की ईमानदारी पर बड़ा सवाल भी है। जब विपक्ष का उम्मीदवार एक सजायाफ्ता नेता से समर्थन मांगता है, तो यह उसकी असलियत उजागर करता है।''

मालवीय ने विपक्षी खेमे में चुप्पी साधे बैठे रिटायर्ड जजों और संवैधानिक नैतिकता के "स्वयंभू संरक्षकों" पर भी कटाक्ष किया और कहा कि उनका पाखंड सबके सामने आ चुका है।

विपक्ष ने लालू यादव से मिलने पर क्या दी सफाई?

वहीं, INDIA ब्लॉक के नेताओं का कहना है कि यह मुलाकात सामान्य राजनीतिक प्रक्रिया का हिस्सा है। उनका तर्क है कि रेड्डी ने केवल सम्मान जताने और समर्थन की अपील के लिए मुलाकात की थी, इसे विवादित बनाना बीजेपी की राजनीतिक चाल है।

लालू-रेड्डी मुलाकात ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है। जहां बीजेपी इसे विपक्ष की "पाखंड राजनीति" बता रही है, वहीं INDIA ब्लॉक इसे विपक्षी एकजुटता का हिस्सा मानकर बचाव कर रहा है। लेकिन यह सच है कि इस विवाद ने चुनाव से पहले माहौल को और ज्यादा हाई-वोल्टेज बना दिया है।

उपराष्ट्रपति चुनाव 2025: चुनावी समीकरण

  • मतदान: 9 सितंबर, सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक
  • परिणाम: उसी दिन शाम 6 बजे घोषित होंगे
  • मतदाता: लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्य, जिनमें मनोनीत सदस्य भी शामिल होंगे
  • स्थान: संसद भवन का कमरा संख्या F-101 (वसुधा)

इस बार मुकाबला है:

  • NDA उम्मीदवार: सी. पी. राधाकृष्णन (महाराष्ट्र के राज्यपाल, तमिलनाडु से संबंध)
  • INDIA ब्लॉक उम्मीदवार: बी. सुदर्शन रेड्डी (पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज, तेलंगाना से संबंध)

संख्याबल साफ तौर पर NDA के पक्ष में है और राधाकृष्णन की जीत लगभग तय मानी जा रही है। विपक्ष ने इसे "वैचारिक लड़ाई" बताकर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। यह चुनाव उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद हो रहा है। धनखड़ का कार्यकाल 2027 तक था, लेकिन उन्होंने अचानक इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया। अब चुना जाने वाला नया उपराष्ट्रपति पूरा पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगा और साथ ही राज्यसभा का सभापति भी बनेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+