Vice President Election: उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए शुरू हुआ मतदान, PM मोदी ने डाला पहला वोट
PM Modi: देश में आज एक अहम राजनीतिक मुकाबले की शुरुआत हो गई है। संसद भवन में भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है, जिसमें सभी सांसद अपनी भूमिका निभा रहे हैं। इस चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले वोट डालकर मतदान प्रक्रिया की शुरुआत की।
इस बार का चुनाव न सिर्फ दो उम्मीदवारों के बीच टकराव है, बल्कि इसे सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्षी खेमे की विचारधाराओं की जंग के रूप में भी देखा जा रहा है। इस चुनाव में एनडीए ने तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है। दूसरी ओर विपक्ष ने वरिष्ठ वकील बी सुधर्शन रेड्डी को मैदान में उतारा है।

संसद भवन में मतदान
राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी इस चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर हैं। उनके अनुसार मतदान संसद भवन के कक्ष नंबर F-101, वसुंधा में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना और नतीजे घोषित किए जाएंगे।
विपक्ष बोला 'विचारधारा की लड़ाई'
विपक्ष का कहना है कि यह चुनाव केवल पद पाने की कवायद नहीं है, बल्कि एक "विचारधारा की लड़ाई" है। हालांकि, सदन में संख्याबल एनडीए के पक्ष में ज्यादा मजबूत है, जिससे उसके उम्मीदवार को बढ़त मिलती दिख रही है।
कई दलों ने बनाई दूरी
इस बार कुछ क्षेत्रीय दलों ने मतदान में हिस्सा न लेने का फैसला किया है। बीजू जनता दल (BJD), भारत राष्ट्र समिति (BRS) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने साफ किया है कि उनका ध्यान राज्य के मुद्दों पर केंद्रित है और वे न तो एनडीए और न ही कांग्रेस की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें: Vice President Election: देश का अगला उपराष्ट्रपति कौन? आज होगा फैसला, 10 बजे से वोटिंग शुरू












Click it and Unblock the Notifications