CP Radhakrishnan बने देश के नए उपराष्ट्रपति, पहले महाराष्ट्र से कौनसा राज्यपाल बन चुका है Vice presidet?
Maharashtra Governor CP Radhakrishnan: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने महाराष्ट्र के वर्तमान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया था। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद 9 सितंबर 2025 को उपराष्ट्रपति का चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में सीपी राधाकृष्णन में जीत हासिल कर ली है। राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति बन चुके हैं।
राधाकृष्णन अभी तक महाराष्ट्र के राज्यपाल की कुर्सी संभाल रहे थे अब उनके उपराष्ट्रपति बनने के बाद महाराष्ट्र को नया राज्यपाल मिलना तय है। महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन मुंबई के राजभवन से उप-राष्ट्रपति पर तक जाने वाले दूसरे व्यक्ति बन चुके हैं। आइए जानते हैं राधाकृष्णन से पहले कौन हैं वो राजनेता जो महाराष्ट्र राज्यपाल से सीधे उपराष्ट्रपति बने थे?

महाराष्ट्र से कौनसा राज्यपाल बन चुका है उपराष्ट्रपति?
सीपी राधाकृष्णन से पहले उपराष्ट्रपति बनने वाले महाराष्ट्र के पहले राज्यपाल शंकर दयाल शर्मा थे। शंकर दयाल शर्मा ने अप्रैल 1986 में महाराष्ट्र के राज्यपाल का पद संभाला था और सितंबर 1987 तक इस भूमिका में रहे। इसी साल उन्हें भारत का उपराष्ट्रपति चुना गया। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें 1987 के उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया था।
इस चुनाव में कुल 27 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। हालांकि, रिटर्निंग ऑफिसर ने इनमें से सिर्फ शर्मा के नामांकन को वैध पाया। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद, 21 अगस्त 1987 को शर्मा को सर्वसम्मति से उपराष्ट्रपति निर्वाचित घोषित कर दिया गया। शर्मा ने 3 सितंबर 1987 को उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। वे ऐसे तीसरे व्यक्ति थे जिन्हें इस पद के लिए निर्विरोध चुना गया था, जो भारतीय चुनावी इतिहास में एक दुर्लभ घटना है।
इसके बाद शंकर दयाल शर्मा देश के राष्ट्रपति भी चुने गए। इससे पहले शंकर दयाल शर्मा मार्च 1952 से अक्टूबर 1956 तक तत्कालीन भोपाल राज्य के मुख्यमंत्री थे। इसके बाद प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications