'बंगाल में नकदी के पहाड़ मिल रहे हैं, सच बदल नहीं सकते' TMC के पोस्टर पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
नई दिल्ली, 18 अगस्त। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पश्चिम बंगाल में शिक्षा घोटाले को लेकर टीएमसी पर निशाना साधा है। उन्होंने बंगाल सरकार के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी पर कार्रवाई को लेकर कहा कि कुछ लोग उन तस्वीरों से असहज हैं जिनमें राज्य के कई स्थानों पर नकदी के पहाड़ दिखाई दे रहे हैं। अब पोस्टर के जरिए सच को बदलने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन बंगाल की जनता जागरूक है।

कोलकाता के कई इलाकों में तृणमूल कांग्रेस (TMC) महासचिव अभिषेक बनर्जी की तस्वीरों वाले पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें दावा किया गया है कि 'छह महीने में नयी और सुधरी हुई तृणमूल कांग्रेस अस्तित्व में आएगी। ' हालांकि, किसी भी पोस्टर में ममता बनर्जी की तस्वीरें नहीं है। ये पोस्टर अधिकतर दक्षिण कोलकाता के हाजरा और कालीघाट इलाके में लगाए गए थे। दोनों इलाके भवानीपुर में स्थित टीएमसी प्रमुख और राज्य की मुख्यमंत्री के आवास के पास हैं।
1998 में पार्टी की शुरुआत के बाद ये पहला मौका है जब टीएमसी के अधिकांश नेता चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं, अभिषेक बनर्जी के करीबी माने जाने वाले टीएमसी के राज्य महासचिव कुणाल घोष ने इस टिप्पणी जरूर की। उन्होंने कहा कि इसमें कुछ गलत नहीं है। वहीं अब इस पोस्टर को लेकर भाजपा की ओर टिप्पणी की गई है।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा ने बंगाल में मनीलॉन्ड्रिंग के मामलों में कार्रवाई और भारी मात्रा में मिल रही नगदी को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार पर सवाल खड़े किए गए। उन्होंन बंगाल शिक्षा घोटाले का नाम लिए बिना कहा "कुछ लोग उन तस्वीरों से असहज हैं जिनमें राज्य के कई स्थानों पर नकदी के पहाड़ दिखाई दे रहे हैं। इसलिए सच्चाई को बदलने के लिए ऐसा किया गया (पोस्टर लगाए गए), लेकिन बंगाल की जनता सच्चाई से वाकिफ है"।
बता दें कि पिछले दिनों पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार में मंत्री रहे पार्थ चटर्जी की सहयोगी के घर से 20 करोड़ की नकदी मिली थी। जिसके बाद ईडी ने 13 और जगहों पर छापेमारी की। बंगाल के पूर्व उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पार्थ चटर्जी को कथित शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया गया। उनकी सहयोगी अर्पिता चटर्जी को भी ईडी ने हिरासत में लिया। जिसके बाद बैकफुट पर आई ममता सरकार ने पार्थ चटर्जी के मंत्री पद से हटा दिया। फिलहाल मामले में ईडी आगे की कार्रवाई कर रही है।
-
'सरकार को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', परिसीमन के खिलाफ तमिलनाडु के CM स्टालिन ने दी आंदोलन की चेतावनी -
टीएमसी के अभिषेक बनर्जी ने चुनाव रणनीति की समीक्षा की -
सुप्रीम कोर्ट ने मतदाता सूची से नाम हटाने की याचिका खारिज -
CM Samrat Choudhary: 'हम सफल नहीं हो पाए', बेटे सम्राट ने ली CM पद की शपथ तो भावुक हुए पिता, किसको कहा Thanks? -
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications