उत्तराखंड में किसकी लगेगी लॉटरी, मंत्रिमंडल विस्तार और दायित्वधारियों की लिस्ट का निकला शुभ मुहूर्त, जानिए कब
Uttarakhand CM Dhami Cabinet Expansion उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा सरकार और संगठन बड़े फैसले लेने जा रहा है। इसी के तहत लंबे समय से खाली पड़ी मंत्रिमंडल की कुर्सियां और दायित्वधारियों की लिस्ट का इंतजार खत्म हो सकता है।
भाजपा सूत्रों का कहना है कि इसके लिए शुभ मुहूर्त निकल गया है। धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का शुभ मुहूर्त निकल गया है, इसी नवरात्र में कैबिनेट विस्तार हो जाएगा। साथ ही दर्जनभर से अधिक सीनियर कार्यकर्ताओं को बनाया जा सकता है।

भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में हैट्रिक लगाने के लिए लगातार रणनीति पर काम कर रही है। इसके लिए सरकार और संगठन को मजबूत करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को मनोबल बढ़ाने और जिम्मेदारियां सौंपी जा रही है। इसी के तहत विधायकों को कैबिनेट में शामिल करने के साथ ही अहम जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती है।
धामी मंत्रिमंडल में पांच मंत्रियों के पद खाली
साथ ही कुछ दिग्गजों को निगम, परिषद या दूसरे अहम विभागों में दायित्वधारियों की जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती है। बता दें कि लंबे समय से धामी मंत्रिमंडल में पांच मंत्रियों के पद खाली हैं। कई बार इन कुर्सियों को भरने की बात सामने आई। लेकिन अब तक इन पर फैसला नहीं हो पाया है। इसके साथ ही सीनियर दिग्गजों को दायित्व देकर साधने की कोशिश संगठन की और से की गई।
सरकार और संगठन के सामने चुनौती
अब चुनावी साल में सरकार और संगठन के सामने इसको पूरा करने की चुनौती है। भाजपा सूत्रों का दावा है कि बीते दिनों केंद्रीय नेतृत्व को इन सभी बातों से अवगत करा दिया गया है। हाईकमान ने इसे प्रदेश सरकार और संगठन पर छोड़ दिया है। पार्टी के सीनियर विधायकों और कार्यकर्ताओं का इसको लेकर चुनावी साल को देखते हुए जबरदस्त दबाव है। जिसके लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार किया जा रहा था।
कामकाज का रिकॉर्ड
अब इसी नवरात्र में धामी कैबिनेट का विस्तार और दायित्वधारियों की लिस्ट जारी हो सकती है। वर्तमान में कैबिनेट में पांच मंत्रियों के पद खाली हैं। इनपर ताजपोशी के लिए विधायकों के चार वर्षों के कामकाज का रिकॉर्ड देखा जाएगा। इनके अलावा कम से कम 12 दायित्वधारी भी बनाए जाएंगे। धामी सरकार ने निगमों, बोर्ड व आयोगों में पार्टी पदाधिकारियों को दायित्वधारी बनाया है।
12 और पदों पर दायित्वधारी
अभी दायित्वधारियों के कई पद खाली हैं। सूत्रों के अनुसार इसी नवरात्र में 12 और पदों पर दायित्वधारी बनाए जा सकते हैं।कैबिनेट विस्तार में क्षेत्रीय व जातीय समीकरण के बीच संतुलन बनाया जाएगा। इससे भाजपा को आगामी चुनाव में जनता के मुख्यमंत्री धामी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी कई बार कैबिनेट विस्तार के संकेत दे चुके हैं। अब चुनाव के लिए कम समय होने से सरकार व संगठन कैबिनेट विस्तार का इंतजार खत्म करने जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications