Gautam Gambhir ने खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा, मांगा 2.5 करोड़ का हर्जाना, आखिर क्या है पूरा मामला
Gautam Gambhir on AI Deepfake Videos: भारतीय क्रिकेट टीम ने गौतम गंभीर की देखरेख में लगातार दो आईसीसी ट्रॉफी पर कब्जा जमाने में सफलता हासिल की। साल 2025 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के बाद भारत ने साल 2026 का टी-20 वर्ल्ड कप भी अपने नाम किया। इस जीत के बाद भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर बेहद खुश नजर आए। हाल ही में गौतम गंभीर ने परेशान होकर दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
डीपफेक वीडियो के खिलाफ उठाया बड़ा कदम (Gautam Gambhir on AI Deepfake Videos)
एआई (AI) के जरिए बनाए गए डीपफेक वीडियो और भ्रामक ऑनलाइन कंटेंट से परेशान होकर गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट से मदद मांगी है। उन्होंने अपनी छवि को नुकसान पहुंचाने के एवज में 2.5 करोड़ के हर्जाने की मांग की है। गौतम गंभीर की कानूनी टीम द्वारा दायर सिविल सूट के अनुसार कुछ व्यक्तियों और संस्थाओं ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स, फेस-स्वैपिंग और वॉइस क्लोनिंग का इस्तेमाल कर फर्जी वीडियो तैयार किए हैं।

गौतम गंभीर ने कोर्ट से की ये खास अपील
इन वीडियो में गंभीर को ऐसी बातें कहते हुए दिखाया गया है, जो उन्होंने कभी नहीं कहीं। ये वीडियो इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर), यूट्यूब और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहे थे। गौतम गंभीर ने अपने नाम और चेहरे के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है। इसके साथ ही उन्होंने उस विवादित कंटेंट को हटाने की भी मांग की है। कोर्ट से यह भी अनुरोध किया गया है कि भविष्य में उनके नाम फोटो या आवाज का बिना अनुमति के व्यावसायिक या भ्रामक इस्तेमाल करने पर रोक लगाई जाए।
गौतम गंभीर ने अपनी याचिका में स्पष्ट रूप से कहा है कि ये गुमनाम अकाउंट्स उनकी पहचान का गलत इस्तेमाल कर रहे थे। गंभीर के अनुसार, इन हैंडल्स ने उनके डीपफेक वीडियो और ऑडियो क्लिप्स बनाकर न केवल जनता को गुमराह किया, बल्कि इसके जरिए भारी मात्रा में पैसे भी कमाए हैं। यह सीधे तौर पर एक सेलिब्रिटी के पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन है।
इनके खिलाफ किया केस
JanKey Frames और Bhupendra Paintola
Legends Revolution और gustakhedits
cricket_memer45 और GemsOfCrickets
Crickaiith, Sunny Upadhyay और @imRavY_












Click it and Unblock the Notifications