Tamil Nadu Election: विजय की NDA में एंट्री के पीछे ‘लेडी लक' तृषा? सियासी डील का इनसाइड गेम!

Tamil Nadu Election Vijay: तमिलनाडु की राजनीति में सुपरस्टार विजय इन दिनों चर्चा में हैं। पर्सनल लाइफ के साथ ही वह अपने संभावित राजनीतिक समीकरणों की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि विजय की पार्टी टीवीके (TVK) चुनाव से पहले एनडीए के सााथ गठबंधन कर सकती है। अपनी पार्टी बनाने के बाद उन्होंने खुले तौर पर कहा था कि उनका स्वाभाविक अलायंस कांग्रेस के साथ है। हालांकि, वहां से कुछ सकारात्मक जवाब नहीं मिला और अब उनके एनडीए में शामिल होने की अटकलें हैं।

सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि एनडीए में उन्हें शामिल करने के लिए पर्दे के पीछे 'लेडी लक' ने बड़ी भूमिका निभाई है। करूड़ हादसे के बाद वह दिल्ली में जांच एजेंसियों के सामने पेश भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान बीजेपी के साथ बातचीत और पर्दे के पीछे संभावित गठबंधन की संभावनाओं पर चर्चा की जिम्मेदारी तृषा कृष्णन ने निभाई है।

Tamil Nadu Election Vijay

Tamil Nadu Election: विजय के साथ बड़ा दांव खेलने के मूड में बीजेपी

सूत्रों के मुताबिक, विजय की एनडीए में एंट्री के पीछे पर्दे के पीछे कई स्तर पर बातचीत हुई है, जिसमें तृषा की भूमिका को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में इसे लेकर लगातार चर्चा जरूर चल रही है। तृषा के निजी जीवन की बात करें, तो वह मॉडलिंग की दुनिया से फिल्मों में आई हैं। उनका अब तक सीधे तौर पर किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ाव नहीं रहा है और वह विवादों से दूर लो प्रोफाइल रहना पसंद करती हैं।

Vijay Trisha Relation: दोनों के रिश्तों पर भी अटकलें जारी

इस बीच विजय की निजी जिंदगी भी सुर्खियों में है। उनकी पत्नी संगीता ने हाल ही में तलाक का केस दायर किया है और इसमें तृषा के साथ रिश्तों को लेकर आरोप लगाए गए हैं। इस घटनाक्रम ने राजनीतिक चर्चाओं को और हवा दे दी है। हालांकि, तृषा और विजय की ओर से अपने रिश्तों को लेकर अब तक सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। पिछले दिनों दोनों ने एक साथ एक शादी के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था, लेकिन मीडिया से कोई बात नहीं की। अब देखना है कि तमिलनाडु में तृषा विजय के लिए चुनाव प्रचार करती हैं या नहीं।

Vijay राहुल गांधी को छोड़ लेंगे यू-टर्न?

राजनीतिक दृष्टि से देखें तो विजय पहले सार्वजनिक रूप से यह कह चुके हैं कि वे राहुल गांधी और कांग्रेस के साथ एक 'नेचुरल अलायंस; देखते हैं। करूर हादसे के बाद उनकी राहुल गांधी से बातचीत भी हुई थी, लेकिन वह संवाद किसी ठोस राजनीतिक गठबंधन में तब्दील नहीं हो पाया। अब बदलते समीकरणों के बीच यह चर्चा है कि बीजेपी विजय को अपने साथ जोड़ने के लिए बड़े ऑफर दे रही है। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें तमिलनाडु में डिप्टी सीएम पद तक का प्रस्ताव दिया गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विजय की जबरदस्त लोकप्रियता, खासकर युवाओं और शहरी वोटर्स के बीच, एनडीए के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है।

बिना संगठन के लोकप्रियता के दम पर करेंगे कमाल?

हालांकि, एक बड़ी चुनौती यह भी है कि विजय के पास अभी मजबूत संगठनात्मक ढांचा नहीं है। उनकी ताकत उनकी स्टार छवि और जनसमर्थन है, लेकिन चुनावी राजनीति में संगठन की कमी एक अहम फैक्टर बन सकती है।
विजय की संभावित राजनीतिक एंट्री, तृषा से जुड़े दावे और NDA की रणनीत, ये सब मिलकर तमिलनाडु की राजनीति में एक नई कहानी लिख सकते हैं। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह चर्चा हकीकत में बदलती है या सिर्फ अटकलों तक सीमित रह जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+