Kumar Vishwas के दामाद की जाति क्‍या है? कभी इस दिग्गज एक्‍ट्रेस की शादी का उड़ाया था मजाक

Kumar Vishwas Son In Law Caste: कवि‑राजनीतिज्ञ कुमार विश्वास आए दिन अपने बयानों के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं, आजकल रामकथा के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले कुमार विश्‍वास ने एक साल पहले 2 मार्च 2025 को अपनी बड़ी बेटी अग्रता शर्मा की शादी बिजनेसमैन पवित्र खंडेलवाल के साथ राजस्‍थान में धूम‑धाम से की थी। जिसमें देश की जानी-मानी हस्तियां पहुंची थीं।

शादी के एक साल बाद अब सोशल मीडिया यूज़र्स के बीच कुमार विश्‍वास के दामाद की जाति को लेकर बहस छिड़ गई है और इसी वजह से वो लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन गए हैं। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर कुमार विश्‍वास के दामाद की जाति वास्‍तव में क्‍या है?

Kumar Vishwas Son In Law Caste

कौन हैं कुमार विश्‍वास के दामाद?

कुमार विश्वास के दामाद पवित्र खंडेलवाल एक सफल बिजनेसमैन हैं और प्रतिष्ठित परिवार से ताल्‍लुक रखते हैं। उनकी कंपनियां विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत हैं। पवित्र ने इंग्लैंड के Warwick Business School से अपनी शिक्षा पूरी की है और 'Alt Foods' जैसी कंपनियों में को-फाउंडर और सीएफओ की भूमिका निभाई है। उनका मुख्य ध्यान डेयरी उद्योग और अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों में नवाचार और विकास पर है।"

कुमार विश्‍वास की बेटी अग्रता क्‍या करती है?

पवित्र खंडेलवाल और अग्रता शर्मा दोनों कॉलेज के दिनों से साथ पढ़े हैं। जहां पवित्र ने इंग्लैंड के वार्विक बिज़नेस स्कूल से शिक्षा प्राप्त की, वहीं अग्रता ने बिजनेस मैनेजमेंट में बीएससी की डिग्री हासिल की है। अग्रता शर्मा वर्तमान समय में 'डिजिटल खिड़की' नामक कंपनी में निदेशक हैं।

कुमार विश्‍वास के दामाद की जाति क्‍या है?

कुमार विश्‍वास के दामाद पूरा नाम पवित्र खंडेलवाल है और खंडेलवाल सरनेम आमतौर पर राजस्थान के Khandelwal (खंडेलवाल) व्यासायिक समुदाय से जुड़ा होता है, जो हिंदू पारंपरिक रूप से वैश्य (व्यापारी) समुदाय में आता है। दिलचस्प बात यह है कि कुमार विश्वास ने अपनी बेटी अग्रता शर्मा का विवाह वैश्य समाज में किया, जबकि वे स्वयं अन्य वैवाहिक रिश्तों पर सार्वजनिक मंचों पर टिप्पणी कर चुके हैं।

सोनाक्षी और ज़हीर इकबाल की शादी पर कसा था तंज

याद रहे शत्रुघ्नन सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने मुस्लिम अभिनेता ज़हीर इकबाल से शादी की थी, तब कुमार विश्वास ने इस पर तंज कसा था। ये ही वजह है कि उनकी अपनी बेटी की शादी के बाद लोग कुमार विश्‍वास के दामाद की जाति जानना चाहने के लिए उत्‍सुक हैं।

कुमार विश्‍वास के दामाद की जाति क्‍यों सर्च हुई सर्च?

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक यूजर ने एक पोस्‍ट लिखी थी जिसमें उन्‍होंने दावा करते हुए लिखा था, "कवि कुमार विश्वास जी के दामाद को लेकर जो भी लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, उनको जानकारी के लिए बता दूं कि खंडेलवाल ब्राह्मण भी होते हैं।" जिसके बाद लोग नाराज हो गए और बोले खंडेलवाल ब्राह्ममण नहीं वैश्‍य होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+