Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Monsoon: केरल में मानसून ने दी दस्तक, तय समय से तीन दिन पहले मिली अच्छी खबर

नई दिल्ली, 29 मई: भीषण गर्मी के बीच मानसून को लेकर मौसम विभाग ने अच्छी खबर दी है। बेसब्री से हो रहा मानसून का इंतजार अब पूरा हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून आज (29 मई) को केरल में दस्तक दे चुका है। इससे पहले खबर आई थी कि छह दिनों तक रुकने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिणी श्रीलंका से होते हुए केरल की ओर बढ़ने लग गया था।

Recommended Video

    Monsoon Update: Kerala पहुंचा Monsoon, तीन दिन पहले दी दस्तक | वनइंडिया हिंदी
    तीन दिन पहले केरल में मानसून की दस्तक

    तीन दिन पहले केरल में मानसून की दस्तक

    दरअसल, मानसून की शुरुआत की सामान्य तिथि 1 जून थी, लेकिन मौसम विभाग ने इस बार मानसून को लेकर बताया था कि वो एक जून को नहीं बल्कि 27 मई को ही केरल में दस्तक दे देगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं अब दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अपनी सामान्य तिथि यानी 1 जून से तीन दिन पहले केरल में दस्तक दे चुका है।

    केरल में पहले से बारिश का दौर जारी

    केरल में पहले से बारिश का दौर जारी

    इधर, मानसून के आने से पहले ही केरल के अलग-अलग जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। ऐसे में अब मानसून आने के बाद भारी बारिश की संभावना है। बता दें कि इससे पहले मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 15 दिन पहले आए चक्रवाती तूफान 'आसनी' के प्रभाव की वजह से 27 मई को केरल में मानसून के आने की भविष्यवाणी की थी।

    मौसम विभाग अनुमान हुआ पूरा

    मौसम विभाग अनुमान हुआ पूरा

    आपको बता दें कि मौसम विभाग ने हाल ही में अपने बयान में बताया कि केरल में मानसून के आने की अनुकूल स्थितियां बनी हुई हैं, ऐसे में आने वाले दो-तीन दिनों के अंदर मानसून वहीं आ सकता है। जिसका मतलब था कि 29 से 30 मई के बीच मानसून अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकता था। ऐसे में अब मौसम विभाग अनुमान पूरा हो गया।

    अब पूरे भारत में छाएगा मानसून

    अब पूरे भारत में छाएगा मानसून

    आपको बता दें कि 16 मई को अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में मानसून वक्त से पहले दस्तक दे चुका था। चक्रवात के प्रभाव के चलते मानसून के आगे बढ़ने की संभावनी थी, जिसके बाद अब मानसून केरल आ गया है, ऐसे में अब कुछ दिनों में मानसून पूरे भारत में छा जाएगा।

    अगले 5 दिनों तक हीटवेव से राहत

    अगले 5 दिनों तक हीटवेव से राहत

    वहीं आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि केरल में मानसून की शुरुआत के लिए सभी शर्तें पूरी होती हैं, ऐसे में पूरे दक्षिण अरब सागर, लक्षद्वीप क्षेत्र और केरल के अधिकांश हिस्सों में उन्नत मानसून विकसित किया है। उन्होंने आगे कहा कि मध्य अरब सागर के अधिक हिस्सों को कवर करने के लिए स्थितियां अब और अनुकूल हैं।कर्नाटक, तमिलनाडु, बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के अधिक हिस्सों को भी कवर करने के लिए स्थितियां और अनुकूल हैं। दिल्ली और भारत के उत्तर-पश्चिम और मध्य भागों में अगले 5 दिनों तक कोई हीटवेव की स्थिति नहीं होगी।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+