संसद टीवी का YouTube चैनल हैक, हैकर्स ने नाम बदला
नई दिल्ली, 15 फरवरी: यूट्यूब पर संसद टीवी के आधिकारिक अकाउंट यानी की यूट्यूब चैनल को यूट्यूब ने बंद कर दिया है, जिसकी जानकारी संसद टीवी की ओर से दी गई। संसद टीवी ने एक नोट जारी करते हुए बताया कि उनका चैनल हैक हो गया है। संसद टेलीविजन के मुताबिक 15 फरवरी को कुछ हैकर्स ने यूट्यूब चैनल संसद टीवी से हैक कर लिया था, जिसके बाद वो यूट्यूब सुरक्षा खतरे को बता रहा है। इस मुद्दे को जल्द से जल्द हल किया जाएगा।

वहीं यूट्यूब पर संसद टीवी का चैनल नहीं दिखाई दे रहा है। चैनल के पेज पर जाने पर लिखा आ रहा है कि YouTube के सामुदायिक दिशानिर्देशों (Community Guidelines) का उल्लंघन करने के कारण इस अकाउंट को बंद कर दिया गया है। इतना ही इससे पहले संसद टीवी के यूट्यूब अकाउंट को हैक करके 'एथेरियम' रख दिया गया था, कि एक क्रिप्टो करेंसी का नाम हैं।
बता दें कि संसद टीवी के यूट्यूब के इस चैनल पर लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही का लाइव प्रसारण होता है। वहीं खुद संसद टीवी ने इस बात की पुष्टि की है कि उनका चैनल हैक हो गया था। अपने आधिकारिक बयान में टीवी ने बताया कि 15 फरवरी को यूट्यूब चैनल को हैक किया गया था। जिसके बाद जल्द से जल्द इसका समाधान किया जा रहा है।
वहीं चैनल के नाम बदलने पर हालांकि संसद टीवी की सोशल मीडिया टीम ने तुरंत इस पर काम किया और लगभग 03.45 बजे सुबह से ही संसद टीवी चैनल को बहाल कर दिया। वहीं गूगल के सामने इस मुद्दे को उठाया गया है। इधर, टीवी चैनल के एक अधिकारी के मुताबिक हैकिंग जैसी कोई भी घटना नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि गूगल से शिकायत की गई है और वे उसे देख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications