'जिंदा बचना किसी जादू से कम नहीं...' UK 07 Rider अनुराग डोभाल ने अस्पताल से की भावुक पोस्ट जानिए क्या कहा

UK 07 Rider ANURAG DOBHAL HEALTH UPDATE अस्पताल में भर्ती अनुराग डोभाल ने अपने हेल्थ को लेकर अपडेट किया है। उन्होंने भावुक संदेश में लिखा कि उन्होंने कभी जिंदा रहने का नहीं सोचा था. जिस रास्ते मैं चला था वहां से लौटना नामुमकिन था। उन्होंने लिखा जिंदा बचना किसी जादू से कम नहीं है।

बता दें कि UK 07 Rider अनुराग डोभाल अस्पताल में भर्ती है। 7 मार्च को अनुराग ने इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीमिंग की, और उसमें स्पीड से गाड़ी चलाते हुए डिवाइडर में जाकर गाड़ी ठोक दी। इस दौरान 07 Rider अनुराग डोभाल गंभीर रूप से घायल हो गये थे। जिसके बाद उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

UK 07 Rider ANURAG DOBHAL Surviving is nothing short of magic pens an emotional post from hospital

यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। अब UK 07 Rider अनुराग डोभाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी हेल्थ अपडेट दी है। एक फोटो पोस्ट के साथ ही उन्होंने एक भावुक संदेश भी लिखा है। उन्होंने बुरे वक्त में उनका साथ देने वालों का शुक्रिया अदा किया है।

भावुक होते हुये उन्होंने लिखा मैं आज एक अनाथ हूं, मुझे नहीं पता आगे क्या होगा? लेकिन नया जन्म मिला है, इसलिए भगवान ने उनके लिए कुछ तो जरुर सोचा होगा। अनुराग डोभाल ने लिखा पिछले कुछ दिनों से जो भी हो रहा है उसके कारण बहुत सारे लोग परेशान हैं। अब वे आईसीयू से बाहर हैं। अब वे सुरक्षित हैं। उन्होंने उनके लिए प्रार्थना करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया।

बता दें UK 07 Rider अनुराग डोभाल उत्तराखंड के रहने वाले हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 6.9 मिलियन और यूट्यूब पर 7.82 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। फेसबुक पर भी 1.5 मिलियन फॉलोअर हैं। बिग बॉस 17 में वे प्रतिभाग कर चुके हैं। अनुराग डोभाल एक मशहूर इंडियन यूट्यूबर, मोटो-व्लॉगर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिन्हें लोग UK07 Rider नाम से ज्यादा जानते हैं।

2023 में वो बिग बॉस सीजन 17 में भी गए, जहां उनकी पॉपुलैरिटी और बढ़ गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित अनुराग डोभाल की नेटवर्थ करीब 20 से 25 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। यूट्यूबर के पास कई लग्जरी कारें, हाई-परफॉर्मेंस मोटरसाइकिलें और प्रॉपर्टी बताई जाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+