Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रामनवमी पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा- 'जय सियाराम'

रामनवमी पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा- 'जय सियाराम'

दिल्ली, अप्रैल 21: आज रामनवमी है, पूरा देश राम नवमी के पर्व को बड़ी धूमधाम के साथ मना रहा है। तो वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी ने रामनवमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'आप सभी को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!' इसी के साथ कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर देशवासियों को राम नवमी की शुभकामनाएं दी।

Recommended Video

    Ram Navami 2021: PM Modi से लेकर Rahul Gandhi तक ने दी Ram Navami की शुभकामनाएं । वनइंडिया हिंदी
    ram navami 2021: Rahul gandhi and priyanka gandhi vadra congratulates the countrymen on Ram Navami

    प्रियंका गांधी ने दी शुभकामनाएं
    कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर राम नवमी की देशवासियों को शुभकामनाएं दी। प्रियंका गांधी ने लिखा, ''वह एक और मन रहा राम का जो न थका' रामनवमी का पावन पर्व आप सब के लिए शुभ हो। प्रभु के आशीर्वाद, साहस और सहयोग से हम यह संकट भी पार करेंगे। जय सियाराम'

    राम नवमी के बारे में खास बातें
    चैत्र मास की नवमी को राम नवमी कहा जाता है, क्योंकि इस दिन अयोध्या के राजा दशरथ के पुत्र श्री राम का का जन्म हुआ था। अतः भक्त लोग इस नवमी तिथि को श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाते है। आज श्रीराम की पूजा करते वक्त अगर ''ऊॅ रामभद्राय नमः'' मंत्र का जाप करें तो कार्यो में आने वाली समस्त बाधायें दूर होती हैं। इस दिन ''ऊॅ जानकी वल्लभाय स्वाहा'' मंत्र की 10 माला जाप करने से मान-सम्मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। ऐसी मान्यता है कि असुरों के राजा रावण का संहार करने के लिए भगवान विष्णु ने त्रेता युग में राम के रूप में विष्णु का सातवां अवतार लिया था।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+